By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत को कोविड की एक और लहर के लिए तैयारी रखने की सलाह: विशेषज्ञों की चिंता
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > भारत को कोविड की एक और लहर के लिए तैयारी रखने की सलाह: विशेषज्ञों की चिंता
देश

भारत को कोविड की एक और लहर के लिए तैयारी रखने की सलाह: विशेषज्ञों की चिंता

Last updated: 2024/08/31 at 6:03 PM
Share
3 Min Read
भारत को कोविड की एक और लहर के लिए तैयारी रखने की सलाह: विशेषज्ञों की चिंता
SHARE

अमेरिका और दक्षिण कोरिया सहित कई देशों में कोविड के मामलों में वृद्धि के बीच शुक्रवार को एक विशेषज्ञ ने कहा कि भारत को कोविड की एक और लहर के लिए तैयार रहना चाहिए। अमेरिका के 25 राज्यों में कोविड संक्रमण बढ़ रहा है। दक्षिण कोरिया में भी कोविड के मामले बढ़ रहे हैं।

भारत में कोविड-19 के 908 नए मामले सामने आए

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, इस वर्ष जून और जुलाई के बीच भारत में कोविड-19 के 908 नए मामले सामने आए और दो मौतें हुई हैं। शिव नादर विश्वविद्यालय, नोएडा के वायरोलाजिस्ट प्रोफेसर दीपक सहगल ने बताया, वायरस निश्चित रूप से फिर से उभर आया है। कोविड का हालिया प्रकोप केपी वेरिएंट के कारण हुआ है – जो ओमिक्रान वैरिएंट से संबंधित है।

भारत में कोरोना के 279 सक्रिय मामले

हालांकि भारत में स्थिति गंभीर नहीं है, लेकिन हमें इसके लिए पूरी तरह तैयार रहना होगा। भारत में, केपी .2 का पहली बार दिसंबर 2023 में ओडिशा में पता चला था। इस बीच, भारत के कई राज्यों में कोविड मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। भारत में कोरोना के 279 सक्रिय मामले हैं। इससे पहले कोरोना की दो लहर में लाखों लोगों की मौत हो गई थी।

छह महीने में समाप्त हो सकता है अफ्रीका में एमपाक्स का प्रकोप : डब्ल्यूएचओ

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानम गेब्रेसस का मानना है कि अफ्रीका में एमपाक्स के प्रकोप को अगले छह महीनों में रोका जा सकता है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि टीकों की पहली खेप कुछ ही दिनों में कांगो पहुंच जाएगी। कांगो में एमपाक्स का सबसे अधिक प्रकोप है।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक गेब्रेसस ने कहा, हमारा मानना है कि हम अगले छह महीनों में एमपाक्स के प्रकोप को रोक सकते हैं। पिछले कुछ सप्ताह में एमपाक्स संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन अपेक्षाकृत कम मौतें हुई हैं। गेब्रेसस ने यह भी बताया कि बुरुंडी, रवांडा, केन्या, युगांडा, स्वीडन और थाईलैंड में मरीजों की पहचान की गई है।

एमपाक्स संक्रामक वायरल रोग

गौरतलब है कि कांगो में इस वायरस के प्रकोप के बाद डब्ल्यूएचओ ने इसी महीने एमपाक्स की स्थिति को फिर वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। इससे पहले जुलाई 2022 में एमपाक्स को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया गया था। एमपाक्स संक्रामक वायरल रोग है। इसके लक्षणों में दाने निकलना, फफोले बनना, बुखार, शरीर में दर्द शामिल है।

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

August 31, 2024 August 31, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article भारत को कोविड की एक और लहर के लिए तैयारी रखने की सलाह: विशेषज्ञों की चिंता भारत को कोविड की एक और लहर के लिए तैयारी रखने की सलाह: विशेषज्ञों की चिंता
Next Article बॉलीवुड में Dhawan Family की नई स्टार एंट्री, Anjali Dhawan की फिल्म डेब्यू बॉलीवुड में Dhawan Family की नई स्टार एंट्री, Anjali Dhawan की फिल्म डेब्यू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ, प्रहलाद बने ‘स्ट्राइकर ऑफ़ द मैच’, करण धनुक को ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ का पुरस्कार…
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ, प्रहलाद बने ‘स्ट्राइकर ऑफ़ द मैच’, करण धनुक को ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ का पुरस्कार…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सांसद चिंतामणि महाराज ने सभी खिलाड़ियों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का किया आह्वान, सांसद महाराज ने बॉस्केट में बॉल डालकर किया 26 वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ….
सांसद चिंतामणि महाराज ने सभी खिलाड़ियों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का किया आह्वान, सांसद महाराज ने बॉस्केट में बॉल डालकर किया 26 वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस हादसे में मृत यात्रियों के घर-घर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि….
बस हादसे में मृत यात्रियों के घर-घर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस हादसे में मृत यात्रियों के घर-घर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि….
बस हादसे में मृत यात्रियों के घर-घर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?