By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भाजपा सांसद ने सीमेंट कीमतों में बढ़ोतरी को वापस लेने के लिए सरकार से हस्तक्षेप का आग्रह किया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > भाजपा सांसद ने सीमेंट कीमतों में बढ़ोतरी को वापस लेने के लिए सरकार से हस्तक्षेप का आग्रह किया
छत्तीसगढ़राज्य

भाजपा सांसद ने सीमेंट कीमतों में बढ़ोतरी को वापस लेने के लिए सरकार से हस्तक्षेप का आग्रह किया

Last updated: 2024/09/08 at 4:47 PM
Share
2 Min Read
भाजपा सांसद ने सीमेंट कीमतों में बढ़ोतरी को वापस लेने के लिए सरकार से हस्तक्षेप का आग्रह किया
SHARE

रायपुर
छत्तीसगढ़ की रायपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीमेंट निर्माताओं द्वारा सीमेंट की कीमतों में ‘‘तेजी से’’ बढ़ोतरी किए जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की।

अग्रवाल ने कहा कि सीमेंट की कीमतों में अचानक 50 रुपये प्रति बोरी की बढ़ोतरी से सड़क, भवन, पुल, स्कूल, कॉलेज और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाएं प्रभावित होंगी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग को छह सितंबर को लिखे पत्रों में भाजपा सांसद ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खनिज, लोहा, कोयला और ऊर्जा संसाधनों से समृद्ध राज्य होने के बावजूद सीमेंट निर्माताओं ने एक गिरोह बनाकर तीन सितंबर से कीमतों में जबरदस्त वृद्धि कर दी। उन्होंने कहा कि सीमेंट कंपनियों का रवैया छत्तीसगढ़ के निर्दोष लोगों को ‘‘लूटने’’ वाला बन गया है।

अग्रवाल ने कहा कि सरकार को सीमेंट निर्माताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी परियोजनाओं की लागत बढ़ जाएगी और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के लिए मकान बनाना मुश्किल हो जाएगा, जो कि राज्य तथा देश के हित में नहीं है।

छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री रह चुके अग्रवाल ने केंद्र और राज्य सरकार से सीमेंट कंपनियों की बैठक बुलाने और उनसे बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने के लिए कहने का आग्रह किया।

You Might Also Like

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान….

छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

मलेरिया के विरुद्ध सतर्क स्वास्थ्य अमला: कांकेर में जांच, उपचार और निगरानी लगातार जारी, दो बच्चों की मृत्यु के मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने साझा की जांच व उपचार की विस्तृत जानकारी…..

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप 28 जुलाई को लेंगे विभागीय समीक्षा बैठक, शासकीय योजनाओं की होगी समीक्षा….

जल जीवन मिशन 2.0 पर छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ मंथन, छत्तीसगढ़ सदन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन….

September 8, 2024 September 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रूस-यूक्रेन जंग रुकवाने के लिए, भारत की तरफ उम्मीद भरी नजर से देख रही दुनिया रूस-यूक्रेन जंग रुकवाने के लिए, भारत की तरफ उम्मीद भरी नजर से देख रही दुनिया
Next Article रायगढ़ में चाय-बिस्किट खाते-खाते एक लड़की हुई मौत, जाने क्या है मामला रायगढ़ में चाय-बिस्किट खाते-खाते एक लड़की हुई मौत, जाने क्या है मामला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान….
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मलेरिया के विरुद्ध सतर्क स्वास्थ्य अमला: कांकेर में जांच, उपचार और निगरानी लगातार जारी, दो बच्चों की मृत्यु के मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने साझा की जांच व उपचार की विस्तृत जानकारी…..
मलेरिया के विरुद्ध सतर्क स्वास्थ्य अमला: कांकेर में जांच, उपचार और निगरानी लगातार जारी, दो बच्चों की मृत्यु के मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने साझा की जांच व उपचार की विस्तृत जानकारी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप 28 जुलाई को लेंगे विभागीय समीक्षा बैठक, शासकीय योजनाओं की होगी समीक्षा….
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप 28 जुलाई को लेंगे विभागीय समीक्षा बैठक, शासकीय योजनाओं की होगी समीक्षा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?