Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The 3rd Eye News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The 3rd Eye News
    Home»मनोरंजन»‘बिग बॉस 13’ का सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट ने प्रेमानंद महाराज से मांगी मदद, डर और चिंता की बताई कहानी
    मनोरंजन

    ‘बिग बॉस 13’ का सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट ने प्रेमानंद महाराज से मांगी मदद, डर और चिंता की बताई कहानी

    News DeskBy News DeskJanuary 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘बिग बॉस 13’ का सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट ने प्रेमानंद महाराज से मांगी मदद, डर और चिंता की बताई कहानी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Paras Chhabra: 'बिग बॉस' के इतिहास में इसका 13वां सीजन सबसे सफल रहा। इस सीजन में कई नामी कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया था। इसके विजेता सिद्धार्थ शुक्ला चुने गए थे। इस सीजन में कई और कंटेस्टेंट भी काफी पॉपुलर हुए। उन्हीं में से एक को मास्टरमाइंड का टैग मिला। हर टास्क को रद्द कराने में ये कंटेस्टेंट सबसे आगे रहता था। घर की खूबसूरत हसीना से इसे शो के दौरान ही प्यार हुआ। ये कंटेस्टेंट टॉप 5 का भी हिस्सा बना, लेकिन पैसों से भरा ब्रीफ केस लेकर बाहर हो गया। शो के दौरान ही इसे शहनाज गिल के साथ नया शो भी ऑफर हुआ। चंद गानों में नजर आने के बाद ये कई सालों से छोटे पर्दे से दूर है। इसकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है।

    पारस ने सुनाई डिप्रेशन की कहानी
    ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि पारस छाबड़ा हैं। हाल में ही पारस छाबड़ा वृंदावन के प्रसिद्धा धर्म गुरु प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने डर की दास्तां सुनाई और बताया कि वो कैसे इससे निजात पा सके। उन्होंने प्रेमानंद महाराज से कहा, 'मेरी मम्मी 8 साल पहले वृंदावन शिफ्ट हो गई थीं। बिहारी जी की कृपा से मुझे बहुत अच्छा काम मिला, मैंने  टीवी में काम किया, फेमस भी हुआ और उसके बाद मैंने पहला घर वृंदावन में ही लिया। बीच में मुझे बहुत ज्यादा एंग्जायटी होती थी। डिप्रेशन होता था…मतलब तीन-तीन साल, चार-चार साल घर पर ही रहना। बाहर निकलने से डरना। ऐसा लगता था मर जाऊंगा। कोई दाना हो जाता था तो लगता था कैंसर तो नहीं हो गया। उल्टी सोच हो गई थी, लेकिन जब से राधा नाम का जप शुरू किया है एंग्जायटी का ए और डिप्रेशन का डी भी नहीं है मेरे अंदर।'

    प्रेमानंद माहाराज का रिएक्शन
    पारस छाबड़ा की बात सुनने के बाद प्रेमानंद महाराज ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया और कहा, 'भगवान का नाम जप करें, वो हर समस्या का निदान करेंगे। देखों आपने खुद बताया कि निगेटिव सोच से परेशान हो जाता था। भगवान के नाम के प्रभाव से उसका नामो निशान नहीं है। अब आपका चेहरा प्रसन्न और आनंद में दिख रहा है।' बता दें, कई नामी लोग, फिल्मी सितारे प्रेमानंद महाराज की शरण में जाते रहते हैं। अनुष्का शर्मा, विराट कोहली के अलावा मथुरा से सांसद हेमा मालिनी कई बार गुरुजी की शरण में पहुंचे। इसके अलावा टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत भी प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुंची थीं और अब पारस छाबड़ा का वीडियो सामने आया है। 

    इन टीवी शोज में पारस ने किया काम
    पारस छाबड़ा 'बिग बॉस 13' के लोकप्रिय कंटेस्टेंट रहे हैं। उन्होंने कई टीवी और रियलिटी शोज में भी काम किया। 'स्प्लिट्सविला' से पारस छाबड़ा चर्चा में आए थे। 'करण संगिनी', 'बड़ो बहू' और  'मुझसे शादी करोगी' जैसे शोज में उन्होंने काम किया। आकांक्षा पुरी और माहिरा शर्मा को पारस डेट कर चुके हैं। फिलहाल अब वो छोटे पर्दे से दूर अपना पॉडकास्ट चलाते हैं। 

    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सड़क पर ऑक्सीजन लगे स्ट्रेचर से गुजरा मरीज, स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार

    August 23, 2025

    प्रकृति की रक्षा करेंगे तभी प्रकृति हमारी रक्षा करेगी- रमेन डेका….

    August 23, 2025

    अंधेरे से उजाले की ओर: लामपहाड़ में शिक्षा की नई भोर…

    August 23, 2025

    राजस्व प्रकरण निर्धारित समय सीमा में निराकरण करना राजस्व अधिकारी सुनिश्चित करें: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

    August 23, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Ashna Parveen
    मोबाइल - 7806086959
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Darbaritoli , Jashpur
    August 2025
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.