By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आपस में भिड़े दो गुट, तीन युवकों की मौत, इलाके में फैली सनसनी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > आपस में भिड़े दो गुट, तीन युवकों की मौत, इलाके में फैली सनसनी
छत्तीसगढ़राज्य

आपस में भिड़े दो गुट, तीन युवकों की मौत, इलाके में फैली सनसनी

Last updated: 2024/09/09 at 5:12 PM
Share
4 Min Read
आपस में भिड़े दो गुट, तीन युवकों की मौत, इलाके में फैली सनसनी
SHARE

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गणेश चतुर्थी से पहले ही दो गुटों के आपसी विवाद में तीन लोगों की जान चली गई. मारपीट इतना भीषण थी कि इस मारपीट में जिसके हाथ में जो लगा वह उससे ही एक दुसरे को पीटने लगा. घटना स्थल पर पड़े लकड़ी, डंडे, पत्थर, टूटी हुई कुर्सियों से अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद दुर्ग एसपी ने अतिरिक्त बल लगाकर ग्राम नन्दनी खुंदनी को छावनी में तब्दील कर दिया गया. ग्रामीणों ने थाना पहुंचकर पुलिस के समय पर न पहुंचने के लिए आक्रोश भी जताया . इस घटना के दुर्ग पुलिस की पुलिसिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम नंदिनी खुन्दिनी में 6 सितम्बर को रात 8 बजे पुराना शीतला मन्दिर गणेश समिति के डीजे में धन्नु यादव, करन यादव, वासु यादव, राजेश यादव और इनके अन्य साथी नाच रहे थे. जिसे लेकर शीतला पारा समिति ने आपत्ति जताई इस बीच धन्नू और आकाश पटेल में आपस में विवाद शुरू हो गया था. इस विवाद मे यादव मोहल्ला और शीलता पारा के युवाओं में जमकर मारपीट भी हुआ था. दूसरे दिन शनिवार को सुबह नंदनी गांव के बुजुर्गों ने बैठक कर दोनों गुटों को विवाद ख़त्म करने के लिए कहा. लेकिन गांव वालों की बात को दरकिनार कर शनिवार शाम लगभग आठ बजे वासु यादव ने आकाश पटेल को फोन किया, अगर तुझमें दम है तो कि शीतला मंदिर के पास आ जाना. धन्नू की धमकी सुनकर आकाश वहां पहुंच गया. यहां पर आकाश के पहुंचते ही धन्नु यादव ने मारपीट शुरू कर दी और आकाश पर चाकू से हमला कर दिया. उसके साथ करन यादव, वासु यादव, राजेश यादव भी आकाश को मारने लगे. यादव पारा के बदमाशों द्वारा आकाश को मारते हुए देख के आकाश के साथ गांव के अन्य 8 से 10 लड़के और आ गए और मिलकर धन्नु, करन, वासु, और राजेश यादव को लाठी-डंडे, हाथ मुक्के आदि से बुरी तरह पिटाई कर दी. जिसके चोट से करन यादव, वासु यादव, राजेश यादव की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते वक्त मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने इस मारपीट में शामिल आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. वहीं गंभीर रूप से घायल आकाश पटेल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मारपीट के आरआई धन्नु यादव को भी पुलिस ने हिरासत में लिया गया है. देर रात घटना स्थल पर एसपी जितेंद्र शुक्ला स्वयं पहुंचे थे. एडिशन एसपी वेदव्रत सिरमौर, एसडीओपी संजय पुंढीर तथा नंदनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने गांव के लोगों से पूछताछ की वहीं इस घटना में शामिल 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया है. फिलहाल पुलिस ने शवों के पंचनामे के बाद अहिवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लाल बहादुर शास्त्री असप्ताल सुपेला की मर्च्युरी में शिफ्ट कर दिया है.

You Might Also Like

सुकमा में आयुष्मान महा अभियान 13 अगस्त को, 10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य…..

अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जांजगीर-चांपा में होंगे विशेष आयोजन,जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी का दिया जाएगा संदेश….

प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया पौधरोपण, हरेली पर हरित जीपीएम का संकल्प…..

बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार….

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची बाइक तिरंगा यात्रा…..

September 9, 2024 September 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सीजी न्यूज़: सेना के प्रशिक्षण केंद्र को चालू करने की योजना फिर से शुरू, राज्य सरकार ने नारायणपुर जिला कलेक्टर से 500 वर्ग वर्ग की जमीन की जानकारी ली सीजी न्यूज़: सेना के प्रशिक्षण केंद्र को चालू करने की योजना फिर से शुरू, राज्य सरकार ने नारायणपुर जिला कलेक्टर से 500 वर्ग वर्ग की जमीन की जानकारी ली
Next Article गणेश पंडाल पर पथराव के मामले में अब तक 27 गिरफ्तार, घटना में 6 नाबालिग भी शामिल गणेश पंडाल पर पथराव के मामले में अब तक 27 गिरफ्तार, घटना में 6 नाबालिग भी शामिल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुकमा में आयुष्मान महा अभियान 13 अगस्त को, 10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य…..
सुकमा में आयुष्मान महा अभियान 13 अगस्त को, 10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जांजगीर-चांपा में होंगे विशेष आयोजन,जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी का दिया जाएगा संदेश….
अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जांजगीर-चांपा में होंगे विशेष आयोजन,जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी का दिया जाएगा संदेश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया पौधरोपण, हरेली पर हरित जीपीएम का संकल्प…..
प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया पौधरोपण, हरेली पर हरित जीपीएम का संकल्प…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार….
बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?