By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भगवान गणेश को स्थापित करने के बाद क्या मंदिर में रख सकते हैं प्रतिमा? विसर्जन की परंपरा कैसे हुई शुरू? जानें सबकुछ
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > धर्म > भगवान गणेश को स्थापित करने के बाद क्या मंदिर में रख सकते हैं प्रतिमा? विसर्जन की परंपरा कैसे हुई शुरू? जानें सबकुछ
धर्म

भगवान गणेश को स्थापित करने के बाद क्या मंदिर में रख सकते हैं प्रतिमा? विसर्जन की परंपरा कैसे हुई शुरू? जानें सबकुछ

Last updated: 2024/09/12 at 6:45 AM
Share
3 Min Read
भगवान गणेश को स्थापित करने के बाद क्या मंदिर में रख सकते हैं प्रतिमा? विसर्जन की परंपरा कैसे हुई शुरू? जानें सबकुछ
SHARE

इन दिनों पूरे देश में गणेश उत्सव पर्व की धूम मची  हुई है. मोहल्ले और घरों में गणपति विराजमान हो चुके हैं. इसका समापन गणेश मूर्ति के विसर्जन के साथ होता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह विसर्जन की परंपरा कैसे शुरू हुई और क्या छोटी मूर्तियों को घर में हमेशा के लिए रखा जा सकता है? ज्योतिषाचार्य ने इस परंपरा के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर विस्तार से जानकारी दी है.

गणेश विसर्जन की परंपरा का प्रारंभ सबसे पहले महाराष्ट्र में हुआ था. इसके पीछे मुख्य रूप से धार्मिक मान्यता और लोक परंपराओं का मेल है. भगवान गणेश को ‘विघ्नहर्ता’ के रूप में पूजा जाता है और विसर्जन के माध्यम से यह संदेश दिया जाता है कि गणेश भगवान सभी विघ्नों को समाप्त करके अपने लोक में वापस चले जाते हैं.

इसके आलावा कहा जाता है कि लोकमान्य तिलक ने 1893 में गणेशोत्सव को सार्वजनिक रूप से मनाने की शुरुआत की थी, ताकि समाज को एकजुट किया जा सके और ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारतीयों में जागरूकता फैलाई जा सके. तब से यह परंपरा हर साल गणेशोत्सव के बाद मूर्ति विसर्जन के रूप में पूरी होती है. विसर्जन का एक धार्मिक दृष्टिकोण यह भी है कि भगवान गणेश धरती पर कुछ समय के लिए आते हैं और फिर वापस अपने लोक में लौट जाते हैं.

कई लोग सवाल करते हैं कि छोटी गणेश मूर्तियों को विसर्जित करने की आवश्यकता है या नहीं. इसके बारे में ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धार्मिक दृष्टिकोण से गणेश मूर्ति की स्थापना एक निश्चित समय के लिए की जाती है और उसे उचित विधि से विसर्जित करना आवश्यक होता है.

यदि मूर्ति की स्थापना धार्मिक रूप से की जाती है, तो उसे निश्चित अवधि के बाद विसर्जित करना जरूरी होता है. यदि ऐसा नहीं किया जाता तो यह धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दोष का कारण बन सकता है. यदि आप मूर्ति को केवल सजावट या पूजन के उद्देश्य से घर में रखते हैं और विधिवत स्थापना या विसर्जन नहीं करते, तो यह धार्मिक दृष्टिकोण से कोई दोष नहीं माना जाता.

गणेश मूर्ति विसर्जन का महत्व यह है कि जब भगवान गणेश की पूजा पूरी हो जाती है, तो उन्हें जल में विसर्जित कर दिया जाता है, जो जीवन के चक्र को दर्शाता है—जीवन का प्रारंभ और अंत. विसर्जन से यह भी संदेश दिया जाता है कि संसार में हर वस्तु अस्थायी है और हमें परमात्मा में लीन होने का संदेश समझना चाहिए.

You Might Also Like

पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

September 12, 2024 September 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article इस शिवलिंग को पत्थर समझकर हटाने लगे थे राजा, तो बहने लगी थी खून की धारा, मन्नत मांगने के लिए लगती है भीड़ इस शिवलिंग को पत्थर समझकर हटाने लगे थे राजा, तो बहने लगी थी खून की धारा, मन्नत मांगने के लिए लगती है भीड़
Next Article भगवान गणेश को स्थापित करने के बाद क्या मंदिर में रख सकते हैं प्रतिमा? विसर्जन की परंपरा कैसे हुई शुरू? जानें सबकुछ भगवान गणेश को स्थापित करने के बाद क्या मंदिर में रख सकते हैं प्रतिमा? विसर्जन की परंपरा कैसे हुई शुरू? जानें सबकुछ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुकमा में आयुष्मान महा अभियान 13 अगस्त को, 10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य…..
सुकमा में आयुष्मान महा अभियान 13 अगस्त को, 10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जांजगीर-चांपा में होंगे विशेष आयोजन,जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी का दिया जाएगा संदेश….
अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जांजगीर-चांपा में होंगे विशेष आयोजन,जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी का दिया जाएगा संदेश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया पौधरोपण, हरेली पर हरित जीपीएम का संकल्प…..
प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया पौधरोपण, हरेली पर हरित जीपीएम का संकल्प…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार….
बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?