By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अब कोई डिबेट नहीं, डोनाल्ड ट्रंप हटे पीछे; कहा-हार के बाद कमला हैरिस ढूंढ रहीं मौका…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > अब कोई डिबेट नहीं, डोनाल्ड ट्रंप हटे पीछे; कहा-हार के बाद कमला हैरिस ढूंढ रहीं मौका…
विदेश

अब कोई डिबेट नहीं, डोनाल्ड ट्रंप हटे पीछे; कहा-हार के बाद कमला हैरिस ढूंढ रहीं मौका…

Last updated: 2024/09/13 at 9:51 AM
Share
4 Min Read
अब कोई डिबेट नहीं, डोनाल्ड ट्रंप हटे पीछे; कहा-हार के बाद कमला हैरिस ढूंढ रहीं मौका…
SHARE

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह अब कमला हैरिस के साथ किसी डिबेट में हिस्सा नहीं लेंगे।

कमला हैरिस के साथ हालिया प्रेसीडेंशियल डिबेट में ट्रंप पिछड़ते नजर आए थे। डिबेट के बाद तमाम एक्सपर्ट्स ने दावा किया था कि कमला हैरिस ट्रंप पर भारी पड़ी थीं।

हालांकि ट्रंप इसको मानने से इनकार करते हैं। रिपब्लिकन कैंडिडेट ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ट्रुथ सोशल पर इस बारे में लिखा।

ट्रंप ने कहा कि कमला हैरिस का एक अन्य डिबेट के लिए रिक्वेस्ट करना यह दिखाता है कि वह मंगलवार की डिबेट हार चुकी हैं।

अब इसकी भरपाई करने के लिए वह दूसरा मौका तलाश रही हैं। गौरतलब है कि अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं।

ट्रंप ने लिखा कि पोल्स दिखाते हैं कि मंगलवार की डिबेट मैं जीत चुका हूं। कॉमरेड कमला हैरिस इस मुकाबले में हार चुकी हैं और उन्होंने तत्काल ही एक और डिबेट की मांग कर डाली।

ट्रंप ने आगे लिखा कि अब कोई तीसरी डिबेट नहीं होने वाली है। बता दें कि ट्रंप की पहली डिबेट जो बाइडेन से जून में हुई थी, जिसमें ट्रंप ने बेहतर बढ़त बनाई थी।

दूसरी डिबेट बीते मंगलवार को कमला हैरिस के साथ हुई, जिसमें विशेषज्ञ हैरिस को आगे मानते हैं। अब डोनाल्ड ट्रंप बेनामी पोल्स के हवाले से दावा कर रहे हैं कि कमला हैरिस के साथ डिबेट में वह विजेता रहे हैं।

इस बीच ट्रंप के रनिंग मेट, जेडी वांस, डेमोक्रेटिक उपराष्ट्रपति उम्मीदवार टिम वॉल्ज के साथ न्यूयॉर्क में एक अक्टूबर को डिबेट में हिस्सा लेने को तैयार हैं।

हालांकि अमेरिकी मीडिया की कहानी इससे बिल्कुल इतर है। सीएनएन पर पोल के मुताबिक डिबेट देखने वाले 63 फीसदी दर्शकों को लगता है कि कमला हैरिस आगे रहीं।

वहीं, मात्र 37 फीसदी लोग ट्रंप को जीता हुआ मानते हैं। इसी तरह यूगव पोल में 43 फीसदी लोगों ने कमला तो 28 फीसदी ने ट्रंप को विजेता माना।

30 फीसदी लोग इस बारे में किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाए। कमला हैरिस कैंपेन ने दावा किया है कि मंगलवार को हुई डिबेट के बाद मात्र 24 घंटे के अंदर उन्होंने 47 मिलियन डॉलर की रकम जुटाई। हैरिस के राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनने के बाद यह सबसे बड़ी फंड रेजिंग है।

कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच एबीसी न्यूज द्वारा आयोजित डिबेट को अनुमानित रूप से 6.70 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा। टेलीविजन रेटिंग सेवा नील्सन ने यह जानकारी दी।

मंगलवार को दर्शकों की संख्या 5.13 करोड़ से अधिक थी जो सीएनएन द्वारा आयोजित 29 जून को रिपब्लिकन ट्रम्प और मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच बहस देखने के लिए आई थी।

हालांकि रिकॉर्ड अभी भी नहीं टूटा है। इससे पहले साल 2016 में ट्रम्प और उनकी डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के बीच हुई डिबेट को रिकॉर्ड 8.40 करोड़ लोगों ने देखा था।

The post अब कोई डिबेट नहीं, डोनाल्ड ट्रंप हटे पीछे; कहा-हार के बाद कमला हैरिस ढूंढ रहीं मौका… appeared first on .

You Might Also Like

रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

September 13, 2024 September 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पीएम मोदी ने सीजेआई संग की आरती, राउत ने दे दी नसीहत……महाराष्ट्र सरकार से जुड़े केस से हट जाएं पीएम मोदी ने सीजेआई संग की आरती, राउत ने दे दी नसीहत……महाराष्ट्र सरकार से जुड़े केस से हट जाएं
Next Article सीताराम येचुरी का निधन, 5 दशकों तक रहे वामपंथी राजनीति की धुरी… सीताराम येचुरी का निधन, 5 दशकों तक रहे वामपंथी राजनीति की धुरी…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान तेज, स्कूलों में बच्चों को बाल अधिकार, पॉक्सो कानून, साइबर सुरक्षा और गुड टच-बैड टच की दी जा रही जानकारी…..
सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान तेज, स्कूलों में बच्चों को बाल अधिकार, पॉक्सो कानून, साइबर सुरक्षा और गुड टच-बैड टच की दी जा रही जानकारी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की भरोसेमंद साथी, चार महीने से लंबित मजदूरी का भुगतान शिकायत के 24 घंटे के भीतर हुआ जारी….
सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की भरोसेमंद साथी, चार महीने से लंबित मजदूरी का भुगतान शिकायत के 24 घंटे के भीतर हुआ जारी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री गजेंद्र यादव की पहल से दुर्ग में वाणिज्यिक विवादों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष न्यायालय की होगी स्थापना…..
मंत्री गजेंद्र यादव की पहल से दुर्ग में वाणिज्यिक विवादों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष न्यायालय की होगी स्थापना…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?