By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अजीत रानाडे को कुलपति पद से हटाया गया, यूजीसी के नियमों का हवाला; अर्थशास्त्री ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > अजीत रानाडे को कुलपति पद से हटाया गया, यूजीसी के नियमों का हवाला; अर्थशास्त्री ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण…
देश

अजीत रानाडे को कुलपति पद से हटाया गया, यूजीसी के नियमों का हवाला; अर्थशास्त्री ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण…

Last updated: 2024/09/15 at 11:13 AM
Share
3 Min Read
अजीत रानाडे को कुलपति पद से हटाया गया, यूजीसी के नियमों का हवाला; अर्थशास्त्री ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण…
SHARE

मशहूर अर्थशास्त्री डॉ. अजीत रानाडे को शनिवार को पुणे के गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स (जीआईपीई) के कुलपति पद से हटा दिया गया।

संस्थान के अनुसार रानाडे की नियुक्ति विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के मानदंडों का उल्लंघन करती है। प्रतिष्ठित संस्थान ने रानाडे की नियुक्ति पर सवाल उठने के बाद इस मुद्दे की जांच के लिए एक कमेटी गठित की थी।

संस्थान द्वारा रानाडे को लिखे गए पत्र में कहा गया कि कमेटी की राय है कि उनकी उम्मीदवारी यूजीसी के दिशानिर्देशों द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुरूप नहीं है, इसलिए उन्हें पद से हटाया जा रहा है।

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रानाडे ने एक बयान में कहा कि यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण और चौंकाने वाला निर्णय है।

पुणे स्थिति जीआईपीई भारत के सबसे पुराने रिसर्च और ट्रेनिंग संस्थानों में से एक है। चांसलर बिवेक देब्रॉय द्वारा बनाई गई फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के मुताबिक रानाडे लगातार 10 साल तक बतौर प्रोफेसर पढ़ाने के अनुभव के मानदंड को पूरा नहीं करते हैं।

रानाडे को लिखे पत्र में देब्रॉय ने कहा कि इसलिए मेरे पास आपको तत्काल पद से हटाने के अतिरिक्त और कोई रास्ता नहीं है। खुद को हटाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए रानाडे ने कहा कि पिछले ढाई साल से मैं पूरी लगन और अपनी क्षमता के अनुसार काम कर रहा हूं।

संस्थान में सकारात्मक विकास में योगदान दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि मेरे इन कामों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया है।

फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने कई मीटिंग्स की थीं। 13 सितंबर को हुई मीटिंग के बाद कमेटी ने कहा कि कानूनी रूप से रानाडे अपने पद पर नहीं रह सकते। यूजीसी के नियमों के मुताबिक नियमों का उल्लंघन होने या अक्षमता का मामला सामने आने के बाद चांसलर, वाइस चांसलर को उनके पद से हटा सकते हैं।

गौरतलब है कि जीआईपीई के फैकल्टी मेंबर मुरली कृष्णा ने रानाडे के अपर्याप्त टीचिंग एक्सपीरियंस को मुद्दा बनाते हुए उनकी नियुक्ति पर सवाल उठाए थे। इसके बाद पूर्व चांसलर राजीव कुमार 27 जून को रानाडे को कारण बताओ नोटिस जारी की थी।

जीआईपीई में अपनी नियुक्ति से पूर्व रानाडे आदित्य बिरला ग्रुप में ग्रुप एग्जीक्यूटिव प्रेसीडेंट और चीफ इकॉनमिस्ट थे।

वह भारत और अमेरिका की विभिन्न यूनिवर्सिटीज में पढ़ा चुके हैं।

जीआईपीई की वेबसाइट पर मौजूद रानाडे के बायोडाटा के मुताबिक इसके अलावा रानाडे आरबीआई की विभिन्न समितियों में बतौर सदस्य अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहीं, कोविड के बाद इकॉनमिक रिकवरी को लेकर महाराष्ट्र की टास्क फोर्स में भी वह शामिल रहे हैं।

The post अजीत रानाडे को कुलपति पद से हटाया गया, यूजीसी के नियमों का हवाला; अर्थशास्त्री ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण… appeared first on .

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

September 15, 2024 September 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article भोपाल समेत 35 जिलों में बारिश का कोटा फुल भोपाल समेत 35 जिलों में बारिश का कोटा फुल
Next Article रूस और यूक्रेन ने छोड़े एक-दूसरे के सैकड़ों युद्धबंदी, इस मुस्लिम देश ने कराई डील… रूस और यूक्रेन ने छोड़े एक-दूसरे के सैकड़ों युद्धबंदी, इस मुस्लिम देश ने कराई डील…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कृषि मंत्री नेताम ने छात्रों को दिया ‘सहकार से रोजगार’ का मंत्र, सहकारिता से युवाओं को रोजगार के अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित….
कृषि मंत्री नेताम ने छात्रों को दिया ‘सहकार से रोजगार’ का मंत्र, सहकारिता से युवाओं को रोजगार के अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पर्यटन एवं संस्कशान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर अम्बिकापुर: मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा – तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक, राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने का दिया संदेश….
पर्यटन एवं संस्कशान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर अम्बिकापुर: मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा – तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक, राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने का दिया संदेश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी रायगढ़ में करेंगे ध्वजारोहण, रायगढ़ में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में होगा आयोजन….
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी रायगढ़ में करेंगे ध्वजारोहण, रायगढ़ में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में होगा आयोजन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
युवा अपने हौसलों को मजबूत करें और लक्ष्य हासिल करने निरंतर प्रयास करें : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..
युवा अपने हौसलों को मजबूत करें और लक्ष्य हासिल करने निरंतर प्रयास करें : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?