By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 21 से 23 सितंबर तक US दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, QUAD समिट और संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > 21 से 23 सितंबर तक US दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, QUAD समिट और संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन…
देश

21 से 23 सितंबर तक US दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, QUAD समिट और संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन…

Last updated: 2024/09/18 at 10:02 AM
Share
3 Min Read
21 से 23 सितंबर तक US दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, QUAD समिट और संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन…
SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 से 23 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे।

विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। इस दौरान प्रधान मंत्री 21 सितंबर को अमेरिका के डेलवेयर में विल्मिंगटन में चौथे क्वाड लीडर्स समिट में शिरकत करेंगे।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, 22 सितंबर को प्रधानमंत्री न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे, जबकि 23 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे के दौरान न्यूयॉर्क में अग्रणी अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEOs) के साथ भी बातचीत करेंगे, ताकि एआई, जैवप्रौद्योगिकी और सेमीकंडक्टर आदि के क्षेत्र में साझेदारी मजबूत की जा सके। विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री के तीन दिवसीय कार्यक्रम का विस्तृत विवरण भी जारी किया है।

विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री की यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि मोदी 21 सितंबर को डेलवेयर के विलमिंगटन में ‘क्वाड’ नेताओं की शिखर बैठक में शामिल होंगे, जिसकी मेजबानी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन करेंगे।

इस साल क्वाड शिखर बैठक की मेजबानी करने की बारी भारत की थी। मंत्रालय ने कहा, ‘‘इस साल क्वाड शिखर बैठक की मेजबानी करने के अमेरिका के अनुरोध के बाद, भारत 2025 में अगली क्वाड शिखर बैठक की मेजबानी के लिए सहमत हुआ है।’’

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘क्वाड शिखर बैठक में, (समूह के चारों सदस्य देशों के) नेता पिछले एक साल में क्वाड द्वारा हासिल की गई प्रगति की समीक्षा करेंगे और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों को उनके विकास लक्ष्यों एवं आकांक्षाओं को पूरा करने में सहयोग का एजेंडा तय करेंगे।’’

मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में 23 सितंबर को ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ को संबोधित करेंगे। न्यूयॉर्क में, प्रधानमंत्री 22 सितंबर को भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता), क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर और जैव प्रौद्योगिकी के अत्याधुनिक क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच व्यापक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका की प्रमुख कंपनियों के सीईओ के साथ भी बातचीत करेंगे।’’

बयान में कहा गया है कि मोदी भारत-अमेरिका द्विपक्षीय परिदृश्य में विशेषज्ञों और अन्य सक्रिय हितधारकों के साथ भी बातचीत करेंगे।

The post 21 से 23 सितंबर तक US दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, QUAD समिट और संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन… appeared first on .

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

September 18, 2024 September 18, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article 21 से 23 सितंबर तक US दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, QUAD समिट और संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन… 21 से 23 सितंबर तक US दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, QUAD समिट और संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन…
Next Article भारत नहीं चाहता गैस आपूर्ति के लिए पाकिस्तान पर निर्भर रहना भारत नहीं चाहता गैस आपूर्ति के लिए पाकिस्तान पर निर्भर रहना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव
युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घरघोड़ा में बच्चों हेतु गैर-संचारी रोग स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घरघोड़ा में बच्चों हेतु गैर-संचारी रोग स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..
श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?