By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 21 सितंबर को दिल्ली की सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राजनीती > 21 सितंबर को दिल्ली की सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी
राजनीती

21 सितंबर को दिल्ली की सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी

Last updated: 2024/09/19 at 9:00 AM
Share
2 Min Read
21 सितंबर को दिल्ली की सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी
SHARE

नई दिल्ली । दिल्ली के उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा और आतिशी द्वारा नई सरकार बनाने का दावा करने का पत्र राष्ट्रपति को भेज दिया है। बता दें कि आतिशी ने मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण के लिए कोई तारीख नहीं मांगी, इसलिए दिल्ली के उपराज्यपाल ने नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तारीख 21 सितंबर प्रस्तावित की है। आतिशी ने कहा कि वे अपने कैबिनेट मंत्रियों के नाम बाद में सौंपेंगी, जिसका मतलब है कि अभी तक कैबिनेट तय नहीं हुई है और पूरी संभावना है कि वे ही शपथ लेंगी।
आतिशी को कामकाज में तेजी लाने के लिए जमीन पर उतरकर सुनिश्चित करना होगा कि फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले प्रमुख परियोजनाएं और योजनाएं पटरी पर आ जाए। मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी को अपने छोटे से कार्यकाल के दौरान इन मुद्दों समेत कई चुनौतियों से निपटना  होगा। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती चुनाव से पहले मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को लागू करना है। योजना के तहत दिल्ली में 18 साल के ऊपर की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की राशि मिलनी है। आतिशी ने केजरीवाल को अपना राजनीतिक गुरु बताकर मुख्यमंत्री पद जैसी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए उनका आभार जताया। आतिशी ने कहा कि वह केजरीवाल के मार्गदर्शन में ही सरकार चलाएगी।  
आतिशी ने कहा कि वह दिल्ली के लोगों के हितों की रक्षा करेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आप सरकार की मुफ्त बिजली, पानी, दवा और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा जैसी कल्याणकारी योजनाओं में बाधा डालने की कोशिश करेगी। आतिशी के सामने सबसे चुनौतीपूर्ण कार्य एलजी ऑफिस के साथ अच्छे संबंध स्थापित करना होगा। क्योंकि दिल्ली सरकार के कल्याण और विकास संबंधी कार्यों के लिए एलजी की मंजूरी जरूरी होगी। नए मुख्यमंत्री के कार्यभार संभालने के साथ आने वाले हफ्तों में मोहल्ला क्लीनिक और प्रीमियम बसों जैसी परियोजनाओं और योजनाओं का शुभारंभ, अस्पतालों, स्कूलों और फ्लाईओवरों का उद्घाटन, सहित कई नए इनिशिएटिव देखने को मिल सकते हैं। 

You Might Also Like

बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा सियासी मोड़, प्रशांत किशोर जन सुराज के उम्मीदवार बने

तमिलनाडु में सियासी घमासान: TVK सरकार पर हॉर्स ट्रेडिंग के गंभीर आरोप

पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

September 19, 2024 September 19, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article भारत का ऑपरेशन सद्भाव…….म्यांमार को 32 टन राहत सामग्री भेजी भारत का ऑपरेशन सद्भाव…….म्यांमार को 32 टन राहत सामग्री भेजी
Next Article जानलेवा हुईं भोपाल की सडक़ें! 8 महीनों में 167 की मौत जानलेवा हुईं भोपाल की सडक़ें! 8 महीनों में 167 की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

हरेली तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई…..
हरेली तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी….
छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़ : उद्योगों से आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की नई पहल…..
विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़ : उद्योगों से आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की नई पहल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन….
नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?