By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़-महासमुंद में लगा जिला जनसमस्या निवारण शिविर, शिकायत लेकर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़-महासमुंद में लगा जिला जनसमस्या निवारण शिविर, शिकायत लेकर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़-महासमुंद में लगा जिला जनसमस्या निवारण शिविर, शिकायत लेकर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण

Last updated: 2024/09/19 at 2:36 PM
Share
3 Min Read
छत्तीसगढ़-महासमुंद में लगा जिला जनसमस्या निवारण शिविर, शिकायत लेकर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण
SHARE

महासमुंद.

महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक के दूरस्थ एवं ओड़िसा सीमा से लगे ग्राम अंकोरी में आज जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर विनय लंगेह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण और प्रशानिक अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में अंकोरी सहित आसपास के कई गांव के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी मांग और समस्याओं को लेकर पहुंचे।

जहां जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही समस्याओं को लेकर मिलने वाले आवेदन का निराकरण भी किया। इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा सभी को सुपोषण शपथ भी दिलाया गया। जिला स्तरीय इस शिविर में आज कुल 323 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 149 आवेदन मौके पर ही निराकरण किया गया है। अन्य आवेदन मांग तथा शिकायत संबंधी होने की वजह से आवेदन पर परीक्षण कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। शिविर में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया और प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी मांगों, शिकायतों के संबंध में लिखित आवेदन एवं मौखिक माध्यम से कलेक्टर को समस्याओं के बारे में बताया। इस दौरान कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बताया कि, राज्य शासन के मंशानुरूप आमजनों की समस्या के तत्काल निराकरण हेतु जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया है। शिविर में आमजनों द्वारा मिलने वाले शिकायत और मांग संबंधी आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई की जाती है। जनता के बीच जनता तक उनकी मांग और समस्याओं को जानने हर ब्लॉक में यह शिविर लगाया जा रहा है। इसमें मिलने वाले आवेदनों पर हर सप्ताह मॉनिटरिंग की जाती है। कलेक्टर ने कहा कि, शिविर में प्राप्त शिकायतों की जांच के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। ग्रामीणों की स्थानीय स्तर की समस्याओं का निराकरण जनपद पंचायत व तहसील स्तर पर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए है। इस दौरान जिले में लगातार अवैध शराब की बिक्री और आबकारी विभाग के सुस्त रवैया को लेकर मीडिया के पूछे गए सवाल पर कलेक्टर ने कहा कि, लगातार मीडिया और लोगों के माध्यम से इसकी शिकायत मिल रही है। इस पर आबकारी विभाग को सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने ऐसे मामलों पर प्रशासन को अवगत कराने की बात भी कहीं।

You Might Also Like

बेहतर समन्वय और व्यापक जनभागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को बनाएं सफल – वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘जन शक्ति से जल शक्ति’ के आह्वान को छत्तीसगढ़ ने जनभागीदारी से जमीन पर उतारा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित देश-प्रदेश के विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल…..

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को “ए ग्रेड” के साथ अधिमान्यता…..

नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगी ‘सेवा’ की गाथा, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तैयारियों की समीक्षा की 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में होंगे विविध आयोजन…..

September 19, 2024 September 19, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article वितरण और ट्रांसमिशन कंपनी में एई के भरे जाएंगे खाली पद वितरण और ट्रांसमिशन कंपनी में एई के भरे जाएंगे खाली पद
Next Article आराध्या बच्चन ने 62 साल के साउथ एक्टर के छुए पैर, ऐश्वर्या राय का भावुक रिएक्शन आराध्या बच्चन ने 62 साल के साउथ एक्टर के छुए पैर, ऐश्वर्या राय का भावुक रिएक्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

बेहतर समन्वय और व्यापक जनभागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को बनाएं सफल – वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
बेहतर समन्वय और व्यापक जनभागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को बनाएं सफल – वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘जन शक्ति से जल शक्ति’ के आह्वान को छत्तीसगढ़ ने जनभागीदारी से जमीन पर उतारा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘जन शक्ति से जल शक्ति’ के आह्वान को छत्तीसगढ़ ने जनभागीदारी से जमीन पर उतारा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित देश-प्रदेश के विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल…..
छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित देश-प्रदेश के विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को “ए ग्रेड” के साथ अधिमान्यता…..
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को “ए ग्रेड” के साथ अधिमान्यता…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?