By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इजरायल का खौफ, इस एयरलाइन ने पेजर्स और वॉकी-टॉकी ले जाने पर लगाया बैन; युद्ध की आशंका…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > इजरायल का खौफ, इस एयरलाइन ने पेजर्स और वॉकी-टॉकी ले जाने पर लगाया बैन; युद्ध की आशंका…
विदेश

इजरायल का खौफ, इस एयरलाइन ने पेजर्स और वॉकी-टॉकी ले जाने पर लगाया बैन; युद्ध की आशंका…

Last updated: 2024/09/20 at 10:51 AM
Share
4 Min Read
इजरायल का खौफ, इस एयरलाइन ने पेजर्स और वॉकी-टॉकी ले जाने पर लगाया बैन; युद्ध की आशंका…
SHARE

लेबनान में इस सप्ताह पेजर, वॉकी-टॉकी और अन्य उपकरणों में धमाके कर हिजबुल्लाह सदस्यों को निशाना बनाया गया।

हिजबुल्लाह ने इसका आरोप अपने कट्टर दुश्मन इजरायल पर लगाया है। पेजर के बाद हिजबुल्लाह सदस्यों के वॉकी-टॉकी में हुए विस्फोटों ने 37 लोगों की जान ले ली है और हजारों लोग घायल हुए हैं।

इस बीच कतर एयरवेज ने अपनी फ्लाइट में वॉकी-टॉकी और पेजर ले जाने पर बैन लगा दिया है।

इस घटनाक्रम के बाद कतर एयरवेज ने तुरंत प्रभाव से अपने यात्रियों के लिए नई सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं।

कतर एयरवेज ने ट्वीट कर कहा, “लेबनान के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से प्राप्त निर्देश के तहत, अब बेरूत रफीक हरीरी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (BEY) से उड़ान भरने वाले सभी यात्रियों को पेजर्स और वॉकी-टॉकी अपने साथ ले जाने पर प्रतिबंध है। यह प्रतिबंध चेक-इन और कैरी-ऑन सामान, दोनों पर लागू होगा, और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।”

विश्लेषकों का मानना है कि यह घटना दशकों पुराने संघर्ष में एक नए अध्याय की शुरुआत का संकेत है। इन धमाकों में पेजर्स और “वॉकी-टॉकी” रेडियो हैंडसेट शामिल थे, जो दो दिनों तक लेबनान और सीरिया में अलग-अलग जगहों पर फटते रहे। हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच तनावपूर्ण संघर्ष काफी समय से चल रहा है।

हाल ही में, 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजरायल पर किए गए एक अचानक हमले के बाद इजरायल ने गाजा पर हमला किया, जिसमें 41,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद से हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच टकराव फिर से तेज हो गया है।

पेजर हमलों ने सारी हदें पार कर दी: हिजबुल्लाह नेता नसरल्ला

लेबनान स्थित आतंकी समूह हिजबुल्लाह के नेता हसन नसरल्ला ने बृहस्पतिवार को कहा कि संचार उपकरणों के जरिए इस सप्ताह हुआ घातक हमला एक ‘‘गंभीर झटका’’ था, जिसने सारी हदें पार कर दी। नसरल्ला ने यह भी कहा कि समूह और अधिक मजबूत होकर उभरेगा तथा उत्तरी इजरायल में अपने हमले जारी रखेगा। नसरल्ला ने किसी अज्ञात स्थान से वीडियो जारी किया जिसका टेलीविजन पर प्रसारण किया गया।

इस सप्ताह लेबनान और सीरिया में पेजर और अन्य संचार उपकरणों में विस्फोटों के बाद इस बात की आशंका बढ़ रही है कि दोनों पक्षों के बीच 11 महीनों से जारी गोलीबारी एक बड़ी जंग में बदल जाएगी।

संचार उपकरणों में विस्फोटों में कम से कम 37 लोग मारे गए और लगभग 3,000 घायल हो गए।

नसरल्ला ने कहा कि समूह इसकी जांच कर रहा है कि दो दिन तक इस हमले को किस तरह अंजाम दिया गया। माना जा रहा है कि यह हमला इजरायल द्वारा किया गया था। नसरल्ला ने कहा, ‘‘हां, हमें बहुत बड़ा और गंभीर झटका लगा है। दुश्मन ने सभी हदें पार कर दी है।’’

The post इजरायल का खौफ, इस एयरलाइन ने पेजर्स और वॉकी-टॉकी ले जाने पर लगाया बैन; युद्ध की आशंका… appeared first on .

You Might Also Like

रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

September 20, 2024 September 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बिना भू-अर्जन दो साल में बन जाएगा इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन बिना भू-अर्जन दो साल में बन जाएगा इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन
Next Article बाइडेन और ट्रंप दोनों से मुलाकात! रूस-यूक्रेन युद्ध पर आ सकती है ‘गुड न्यूज’; कई उपहार लाएंगे पीएम मोदी… बाइडेन और ट्रंप दोनों से मुलाकात! रूस-यूक्रेन युद्ध पर आ सकती है ‘गुड न्यूज’; कई उपहार लाएंगे पीएम मोदी…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव
युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घरघोड़ा में बच्चों हेतु गैर-संचारी रोग स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घरघोड़ा में बच्चों हेतु गैर-संचारी रोग स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..
श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?