By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पीएम मोदी का अमेरिका दौरा: क्वाड शिखर सम्मेलन में भागीदारी, संयुक्त राष्ट्र महासभा में देंगे भाषण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > पीएम मोदी का अमेरिका दौरा: क्वाड शिखर सम्मेलन में भागीदारी, संयुक्त राष्ट्र महासभा में देंगे भाषण
देश

पीएम मोदी का अमेरिका दौरा: क्वाड शिखर सम्मेलन में भागीदारी, संयुक्त राष्ट्र महासभा में देंगे भाषण

Last updated: 2024/09/21 at 10:30 AM
Share
3 Min Read
पीएम मोदी का अमेरिका दौरा: क्वाड शिखर सम्मेलन में भागीदारी, संयुक्त राष्ट्र महासभा में देंगे भाषण
SHARE

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को संयुक्त राज्य अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हुए, इस दौरान वह क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। साथ ही वह संयुक्त राष्ट्र महासभा में 'भविष्य के शिखर सम्मेलन' को संबोधित करेंगे और प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत भी करेंगे।

एक्स पर एक पोस्ट में, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठे क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने और संयुक्त राष्ट्र 'भविष्य के शिखर सम्मेलन' को संबोधित करने के लिए यूएसए के लिए रवाना हुए।

पीएम मोदी विलमिंगटन, डेलावेयर में छठे क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जिसकी मेजबानी 21 सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अपने गृहनगर में कर रहे हैं। भारत 2025 में क्वाड लीडर्स समिट की मेजबानी करेगा। क्वाड में चार देश आस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका शामिल हैं।

क्वाड में भारत को अगुआ के रूप में देखता है अमेरिका

अमेरिका ने कहा कि वह क्वाड के अंदर भारत को अगुआ के रूप में देखता है और चार देशों के इस समूह में उसकी भूमिका के लिए आभार व्यक्त करता है। व्हाइट हाउस की एक वरिष्ठ अधिकारी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की मेजबानी में डेलावेयर के विलमिंगटन में क्वाड शिखर सम्मेलन होने वाला है।

इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा आस्ट्रेलिया और जापान के प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे। व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में वरिष्ठ निदेशक मीरा रैप-हूपर ने गुरुवार को कहा, 'जब भारत से अपेक्षित भूमिका की बात आती है तो हम क्वाड के भीतर उसे अगुआ के रूप में देखते हैं।'

भारत अगले वर्ष सम्मेलन की मेजबानी करेगा

क्वाड में चार देश आस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका शामिल हैं। यह सम्मेलन बाइडन के गृहनगर में होगा। रैप-हूपर ने बताया कि क्वाड सम्मेलन समुद्री सुरक्षा पर केंद्रित होगा। क्वाड देशों के नेता बांग्लादेश के घटनाक्रम पर भी चर्चा कर सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन क्वाड नेताओं से अलग-अलग द्विपक्षीय मुलाकात भी करेंगे। बता दें कि इस बार क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की बारी भारत की थी। लेकिन वाशिंगटन के आग्रह पर भारत अगले वर्ष सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

September 21, 2024 September 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article प्रधानमंत्री मोदी अक्टूबर में देंगे बड़ी सौगात, वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत योजना होगी लॉन्च… प्रधानमंत्री मोदी अक्टूबर में देंगे बड़ी सौगात, वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत योजना होगी लॉन्च…
Next Article विधायक मद से 40 जरूरतमंद हितग्राहियों को मिली 20-20 हजार रुपये की मदद विधायक मद से 40 जरूरतमंद हितग्राहियों को मिली 20-20 हजार रुपये की मदद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

रेडियो के ‘दीदी के गोठ’ से महिलाओं को आगे बढ़ने मिलती है प्रेरक और रोचक जानकारियां : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
रेडियो के ‘दीदी के गोठ’ से महिलाओं को आगे बढ़ने मिलती है प्रेरक और रोचक जानकारियां : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पीएम जनमन सड़क निर्माण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर सहायक अभियंता और उप अभियंता निलंबित…..
पीएम जनमन सड़क निर्माण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर सहायक अभियंता और उप अभियंता निलंबित…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नारायणपुर जिला प्रशासन की अनूठी पहल- दुर्गम वनांचल गांवों तक ट्रैक्टर से पहुंचाया गया, 3 माह का राशन, 151 परिवारों को मिली बड़ी राहत…..
नारायणपुर जिला प्रशासन की अनूठी पहल- दुर्गम वनांचल गांवों तक ट्रैक्टर से पहुंचाया गया, 3 माह का राशन, 151 परिवारों को मिली बड़ी राहत…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा, भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा…
छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा, भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?