By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद गोपाल राय का बयान: चुनावी तैयारियों के लिए सभी को एकजुट होना होगा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद गोपाल राय का बयान: चुनावी तैयारियों के लिए सभी को एकजुट होना होगा
राज्य

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद गोपाल राय का बयान: चुनावी तैयारियों के लिए सभी को एकजुट होना होगा

Last updated: 2024/09/21 at 1:17 PM
Share
4 Min Read
अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद गोपाल राय का बयान: चुनावी तैयारियों के लिए सभी को एकजुट होना होगा
SHARE

अरविंद केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफे के साथ ही आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर गुरुवार को प्रदेश स्तरीय मंडल प्रभारियों के साथ बैठक हुई. इस दौरान AAP के राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ.संदीप पाठक और प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बैठक को संबोधित किया, उन्होंने हर बूथ को जीतने का मंत्र दिया. डॉ.संदीप पाठक ने कहा कि इस बार दिल्ली का चुनाव खास होने वाला है. आज तक किसी पार्टी ने इस स्तर पर चुनाव नहीं लड़ा होगा. बैठक में मौजूद प्रदेशाध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को सेनापति की तरह यह लड़ाई लड़नी होगी, ताकि अरविंद केजरीवाल प्रचंड बहुमत से दोबारा सीएम बनें. 22 सितंबर को जंतर मंतर पर जनता की अदालत लगेगी, इसे अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे.

गोपाल राय: केजरीवाल के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ संदीप पाठक ने कहा ​कि इस बार वे भी एक मंडल लेंगे. उन्होंने कहा, 'मेरे पास चाहें जितने भी काम हों, लेकिन मैं एक मंडल पर काम करूंगा.' वहीं, ‘आप’ दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा ' सभी मंडल प्रभारी अपने-अपने मंडल के सेनापति हैं. दिल्ली के लोगों के आशीर्वाद और वोट से अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से सरकार बनी. दिल्ली के बाद पंजाब में सरकार बनी. इसके बाद गोवा व गुजरात में भी हमारे विधायक जीते और देखते-देखते ‘आप’ देश की तीसरी सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी बन गई.

गोपाल राय: दिल्ली का विकास रुकने नहीं दिया
गोपाल राय ने कहा कि BJP को लगा कि आम आदमी पार्टी (AAP) की दिल्ली प्रयोगशाला है, जहां नए-नए काम के अविष्कार होते हैं. अगर दिल्ली फैक्ट्री नहीं बंद हुई तो वह दिन दूर नहीं जब केंद्र मे सरकार भी ‘AAP’ की बनेगी. इसलिए, पहले BJP ने दिल्ली के काम रोकने के लिए एलजी को लगाया लेकिन काम नहीं रुका. फिर हमारे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह को जेल भेज दिया. मगर दिल्ली का काम नहीं रुका. बाद में अरविंद केजरीवाल को भी जेल में डाल दिया गया. इसके बाद भी दिल्ली का काम नहीं रुका. 

केजरीवाल ने कहा, 'मेरे ईमानदार होने पर ही मुझे वोट दें'
गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने एक नया इतिहास रचा और हम पर दबाव काम नहीं आया. केजरीवाल ने बाहर आने पर इस्तीफा दे दिया. अरविंद केजरीवाल दुनिया के इकलौते ऐसे नेता हैं जो चौराहे पर खड़े होकर यह कहने की हिम्मत रखते हैं कि अगर मैं ईमानदार हूं, तभी मुझे वोट  देना. वहीं अगर मैं बेईमान हूं तो मुझे वोट मत देना. केजरीवाल ने ऐलान किया कि अब मैं जनता की अदालत में जाऊंगा. जब तक दिल्ली के लोग अपने समर्थन और प्रचंड बहुमत से ऐलान नहीं करते हैं कि केजरीवाल ईमानदार हैं. वह दिल्ली के मुख्यमंत्री कुर्सी को हाथ नहीं लगाएंगे. साथ ही उन्होंने सरकारी आवास समेत सभी सरकारी सुविधाएं छोड़ने की घोषणा कर दी. 
 
You Might Also Like

एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..

शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….

विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….

दुग्ध उत्पादन का व्यवसाय कर परिवार को बना सकते हैं सक्षम- मंत्री रामविचार नेताम…..

September 21, 2024 September 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article तेज रफ्तार बाइक और ऑटो की टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, दो की हालत गंभीर तेज रफ्तार बाइक और ऑटो की टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, दो की हालत गंभीर
Next Article छत्तीसगढ़-कवर्धा कांड के विरोध में बंद कराने उतरे कांग्रेसी, चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने नहीं किया समर्थन छत्तीसगढ़-कवर्धा कांड के विरोध में बंद कराने उतरे कांग्रेसी, चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने नहीं किया समर्थन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल
एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..
उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….
शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….
विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?