By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जनसमस्या निवारण शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासन की योजनाओं का लाभ : स्वास्थ्य मंत्री
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > जनसमस्या निवारण शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासन की योजनाओं का लाभ : स्वास्थ्य मंत्री
छत्तीसगढ़राज्य

जनसमस्या निवारण शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासन की योजनाओं का लाभ : स्वास्थ्य मंत्री

Last updated: 2024/09/21 at 8:50 PM
Share
3 Min Read
जनसमस्या निवारण शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासन की योजनाओं का लाभ : स्वास्थ्य मंत्री
SHARE

रायपुर,

कलेक्टर डी राहुल वेंकट के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए खड़गवा विकासखंड के ग्राम पंचायत कदरेवा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। मौके पर विभागीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को सामग्री भी प्रदान की गई। शिविर में 280 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 46 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। अन्य आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु संबंधित विभागों को भेजा गया है।

 स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि शिविर के माध्यम से ग्रामीण अंचल के लोग अपनी समस्याओं को सीधे जिला स्तरीय अधिकारी तक पहुंचा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन ग्रामीण अंचलों के लोगों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन कर रही है ताकि ग्रामीण अपनी समस्याओं का समाधान अपने गाँव में ही प्राप्त कर सकें। उन्होंने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस जन समस्या निवारण शिविर के दौरान कलेक्टर श्री डी राहुल वेंकट ने कहा कि शिविर का उद्देश्य यह है कि ग्रामीण अधिक से अधिक अपनी समस्याओं का समाधान करा सकें। उन्होंने पीवीटीजी लोगों को शिविर में विभागीय स्टॉलों से योजनाओं की जानकारी लेने और उनका लाभ उठाने की अपील की।

विभागीय योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राही
ग्राम पंचायत कदरेवा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में उद्यान विभाग द्वारा 13 हितग्राहियों को सामग्री वितरित की गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 9 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। मछली पालन विभाग द्वारा 6 लोगों को मछली जाल और अन्य सामग्री प्रदान की गई। किसान समृद्धि योजना के तहत 5 कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड दिया गया।

 महिला बाल विकास विभाग द्वारा 11 महिलाओं की गोद भराई की गई, 5 बच्चों का अन्नप्राशन हुआ, 10 महिलाओं को सुपोषण टोकरी और 10 बच्चों को स्वच्छता किट प्रदान की गई। पशुधन विकास विभाग द्वारा 5 इकाइयों में बैकयार्ड कुक्कुट का वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण दिए गए। वन विभाग द्वारा 500 फलदार पौधे वितरित किए गए। शिक्षा विभाग द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा जाति के 6 बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाए गए।

You Might Also Like

करेले की उन्नत खेती से चमकी किसान नारायण प्रसाद वर्मा की किस्मत, प्रति एकड़ कमाया 1.07 लाख रुपये का शुद्ध लाभ….

‘अक्टूबर में हर निर्माणाधीन स्थल पर दिखे काम, बरसात के बाद युद्धस्तर पर शुरू हो निर्माण’, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने पुल-पुलियों और राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की समीक्षा की…..

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर और भैयाथान में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठकों में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, खरकट्टा-कोडेकेला मार्ग के निर्माण के लिए 6.30 करोड़ रुपये से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति….

राज्यपाल रमेन डेका ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागत…..

September 21, 2024 September 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पीएम जनमन योजना से पीवीटीजी समुदाय के लोगों का पक्के आवास का सपना हो रहा साकार पीएम जनमन योजना से पीवीटीजी समुदाय के लोगों का पक्के आवास का सपना हो रहा साकार
Next Article कांकेर में डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र का हुआ शुभारंभ कांकेर में डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र का हुआ शुभारंभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

करेले की उन्नत खेती से चमकी किसान नारायण प्रसाद वर्मा की किस्मत, प्रति एकड़ कमाया 1.07 लाख रुपये का शुद्ध लाभ….
करेले की उन्नत खेती से चमकी किसान नारायण प्रसाद वर्मा की किस्मत, प्रति एकड़ कमाया 1.07 लाख रुपये का शुद्ध लाभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘अक्टूबर में हर निर्माणाधीन स्थल पर दिखे काम, बरसात के बाद युद्धस्तर पर शुरू हो निर्माण’, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने पुल-पुलियों और राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की समीक्षा की…..
‘अक्टूबर में हर निर्माणाधीन स्थल पर दिखे काम, बरसात के बाद युद्धस्तर पर शुरू हो निर्माण’, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने पुल-पुलियों और राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की समीक्षा की…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर और भैयाथान में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठकों में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की….
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर और भैयाथान में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठकों में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, खरकट्टा-कोडेकेला मार्ग के निर्माण के लिए 6.30 करोड़ रुपये से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, खरकट्टा-कोडेकेला मार्ग के निर्माण के लिए 6.30 करोड़ रुपये से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?