By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नेहरू की चिट्ठियों का खुलेगा राज? PMML ने लिखा सोनिया गांधी को पत्र; क्या मांगा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > नेहरू की चिट्ठियों का खुलेगा राज? PMML ने लिखा सोनिया गांधी को पत्र; क्या मांगा
देश

नेहरू की चिट्ठियों का खुलेगा राज? PMML ने लिखा सोनिया गांधी को पत्र; क्या मांगा

Last updated: 2024/09/22 at 11:41 AM
Share
5 Min Read
नेहरू की चिट्ठियों का खुलेगा राज? PMML ने लिखा सोनिया गांधी को पत्र; क्या मांगा
SHARE

प्रधानमंत्री म्यूजियम और लाइब्रेरी (पीएमएमएल) के सदस्यों ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है।

इसमें सोनिया गांधी से कहा गया है कि या तो वह नेहरू के निजी दस्तावेजों को पीएमएमएल को सौंप दें। अगर ऐसा नहीं हो सकता है तो कॉपी या फिर डिजिटिलाइज्ड एक्सेस ही मुहैया करा दें।

अहमदाबाद के इतिहासकार और लेखक रिजवान कादरी पीएम मोदी की अध्यक्षता वाले पीएमएमएल (पूर्व में नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी) के सदस्य हैं।

नौ सितंबर को सोनिया गांधी को पत्र में उन्होंने लिखा है कि नेहरू से जुड़े रिकॉर्ड्स बेहद अहम हैं। इनके अध्ययन से देश के इतिहास को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।प्रधानमंत्री म्यूजियम और लाइब्रेरी (पीएमएमएल) के सदस्यों ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है।

इसमें सोनिया गांधी से कहा गया है कि या तो वह नेहरू के निजी दस्तावेजों को पीएमएमएल को सौंप दें। अगर ऐसा नहीं हो सकता है तो कॉपी या फिर डिजिटिलाइज्ड एक्सेस ही मुहैया करा दें।

अहमदाबाद के इतिहासकार और लेखक रिजवान कादरी पीएम मोदी की अध्यक्षता वाले पीएमएमएल (पूर्व में नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी) के सदस्य हैं। नौ सितंबर को सोनिया गांधी को पत्र में उन्होंने लिखा है कि नेहरू से जुड़े रिकॉर्ड्स बेहद अहम हैं। इनके अध्ययन से देश के इतिहास को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।

पीएमएल सोसायटी ने फरवरी में अपनी पिछली वार्षिक आम बैठक में सोनिया गांधी के पास रखे दस्तावेजों की स्थिति पर चर्चा की थी।

इसके बाद कानूनी राय लेने का फैसला लिया गया था। पीएमएमएल रिकॉर्ड के अनुसार, सोनिया के पास मौजूद दस्तावेजों में नेहरू और जयप्रकाश नारायण के बीच हुआ पत्राचार शामिल है। इसके अलावा नेहरू के साथ एडविना माउंटबेटन, अल्बर्ट आइंस्टीन, अरुणा आसफ अली, विजया लक्ष्मी पंडित और बाबू जगजीवन राम के बीच के लेटर्स भी हैं।

कादरी ने पत्र में लिखा है कि मैं प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय सोसायटी के समर्पित सदस्य के तौर पर आपको यह पत्र लिख रहा हूं।

मेरी अकादमिक यात्रा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (1885-1947) के इतिहास के साथ गहराई से जुड़ी हुई है और इसके इतिहास से जुड़े विभिन्न तथ्यों और रिकॉर्डों में, खासकर गुजरात में, मेरी गहरी रुचि है।

उन्होंने आगे लिखा कि यहां तक कि गांधीजी के लेखन का दस्तावेजीकरण बहुत बारीकी से किया गया है। दुर्भाग्य से, पटेल ने स्वतंत्रता से पहले इस तरह का दस्तावेज नहीं जमा किया।

1997 में कादरी की पीएचडी थीसिस महात्मा गांधी, वल्लभभाई पटेल और गुजरात के राजनीतिक इतिहास पर केंद्रित थी। उन्होंने पत्र में लिखा है कि एक इतिहासकार के तौर पर मैं पटेल के योगदानों को जानने में गहरी दिलचस्पी रखता हूं।

पत्र में कहा गया है कि जवाहरलाल नेहरू और उनके पिता मोतीलाल नेहरू अपने योगदान के महत्वपूर्ण दस्तावेज छोड़ गए हैं, जिन्हें एनएमएमएल में संरक्षित किया गया था।

आगे लिखा है कि कि राष्ट्र निर्माण में उनके अपार योगदान के लिए गहन वैज्ञानिक अध्ययन की जरूरत है, जिसके लिए पूरे रिकॉर्ड तक पहुंच आवश्यक है।

कादरी के मुताबिक हाल ही में पूछताछ करने पर, पता चला कि इनमें से अधिकांश रिकॉर्ड प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय में रखे गए हैं। यह भी बताया गया कि सोनिया गांधी के ऑफिस ने भी कुछ रिकॉर्ड लिए हैं क्योंकि वह परिवार की प्रतिनिधि और दानदाता थीं।

कादरी ने आगे लिखा है कि मुझे यकीन है कि ऐसा इन अमूल्य दस्तावेजों के संरक्षण के लिए किया गया होगा। यह महत्वपूर्ण है कि ये रिकॉर्ड हमारे देश के इतिहास की व्यापक समझ सुनिश्चित करने के लिए सुलभ रहें। इन दस्तावेजों को हासिल करने की अनुमति मांगते हुए पत्र में कहा गया है कि आप इस बात से सहमत होंगी कि पंडित नेहरू अपने योगदान पर निष्पक्ष और राजनीतिक प्रभाव से मुक्त शोध के हकदार हैं।

उन्होंने लिखा कि मैं अपने दो योग्य सहयोगियों की सहायता से इन दस्तावेजों को स्कैन करने का प्रस्ताव करता हूं। इससे दस्तावेजों पूरी तरह से सुरक्षित और संरक्षित रहेंगे।

The post नेहरू की चिट्ठियों का खुलेगा राज? PMML ने लिखा सोनिया गांधी को पत्र; क्या मांगा appeared first on .

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

September 22, 2024 September 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article UNSC में सुधार जरूरी, क्वाड ने भारत के साथ मिलाए सुर; उत्तर कोरिया को बताया बड़ा खतरा… UNSC में सुधार जरूरी, क्वाड ने भारत के साथ मिलाए सुर; उत्तर कोरिया को बताया बड़ा खतरा…
Next Article अब प्रदेश के बाहर भी बेचेगी सरकार अब प्रदेश के बाहर भी बेचेगी सरकार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव
युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घरघोड़ा में बच्चों हेतु गैर-संचारी रोग स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घरघोड़ा में बच्चों हेतु गैर-संचारी रोग स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..
श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?