By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: AI का मतलब अमेरिका-इंडिया, यह दुनिया का एआई पावर: न्यूयॉर्क में बोले PM मोदी…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > AI का मतलब अमेरिका-इंडिया, यह दुनिया का एआई पावर: न्यूयॉर्क में बोले PM मोदी…
देश

AI का मतलब अमेरिका-इंडिया, यह दुनिया का एआई पावर: न्यूयॉर्क में बोले PM मोदी…

Last updated: 2024/09/23 at 9:48 AM
Share
4 Min Read
AI का मतलब अमेरिका-इंडिया, यह दुनिया का एआई पावर: न्यूयॉर्क में बोले PM मोदी…
SHARE

तीन दिनों की अमेरिकी यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया के लिए एआई का मतलब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है, जबकि मेरे लिए एआई का मतलब अमेरिका-इंडिया है।

यही दुनिया का एआई पावर है। यही एआई स्पिरिट भारत-अमेरिका के रिश्तों को नई ऊंचाई दे रहा है। मैं भारतीयों को सैल्यूट करता हूं।

मैं जहां भी जाता हूं, भारतीयों की तारीफ ही सुनता हूं। कल मुझे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अपने घर ले गए थे, उनकी गर्मजोशी मेरे लिए दिल छू लेने वाला मूमेंट था। यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का है, ये सम्मान आपका है।

भारतीयों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे यहां कहा जाता है कि जो त्याग करते हैं, वे ही भोग पाते हैं। हम दूसरों का भला करके सुख पाते हैं और हम किसी भी देश में रहें, ये भावना नहीं बदलती है।

हम जिस सोसायटी में रहते हैं, वहां ज्यादा से ज्यादा योगदान करते हैं। अमेरिका में आपने डॉक्टर्स, रिसर्चर्स, टेक प्रोफेशनल्स, साइंटिस्ट के रूप में जो परचम लहराया हुआ है, वह इसी का प्रतीक है।

अभी कुछ समय पहले ही तो यहां टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप हुआ था और अमेरिका की टीम क्या गजब खेली। उस टीम में यहां रह रहे भारतीयों का जो योगदान था, उसे भी दुनिया ने देखा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि भारत के लोगों को सिर्फ सड़क नहीं, एक्सप्रेस वे चाहिए, सिर्फ रेल कनेक्टिविटी नहीं, बल्कि हाईस्पीड ट्रेन चाहिए।

हर शहर की अपेक्षा है कि उसके यहां मेट्रो चले, अपना एयरपोर्ट हो। हर नागरिक चाहता है कि उसके यहां दुनिया की बेस्ट सुविधाएं हों। इसका नतीजा हम लोग देख रहे हैं कि 2014 में भारत के सिर्फ पांच शहरों में मेट्रो थी, आज 23 शहरों में मेट्रो है।

आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क भारत में है। इसका हर दिन विस्तार हो रहा है। 2014 में भारत के सिर्फ 70 शहरों में एयरपोर्ट्स थे, लेकिन आज 140 से ज्यादा शहरों में एयरपोर्ट्स हैं।

2014 में 100 से भी कम ग्राम पंचायतों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी थी, लेकिन आज दो लाख से भी ज्यादा पंचायतों में यह कनेक्टिविटी है।

‘अमेरिका से भी बड़ा हुआ भारत का 5जी मार्केट’

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आज भारत का 5जी मार्केट अमेरिका से भी बड़ा हो चुका है और ये दो साल के भीतर हुआ है। हमने मेड इन इंडिया टेक्नॉलोजी पर काम किया, सस्ते डेटा पर फोकस किया। दुनिया का हर बड़ा मोबाइल ब्रांड मेड इन इंडिया है।

आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्यूफैक्चरर है। एक जमाना था, जब हम मोबाइल इम्पोर्टर थे, आज हम मोबाइल एक्सपोर्टर बन गए हैं। अब भारत पीछे नहीं चलता, अब भारत नई व्यवस्थाएं बनाता है और नेतृत्व करता है।

The post AI का मतलब अमेरिका-इंडिया, यह दुनिया का एआई पावर: न्यूयॉर्क में बोले PM मोदी… appeared first on .

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

September 23, 2024 September 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर मायावती ने जताई चिंता महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर मायावती ने जताई चिंता
Next Article ‘उत्तर भारतीयों ने बेंगलुरु छोड़ा तो खाली हो जाएगा शहर’, इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर की रील पर मचा बवाल… ‘उत्तर भारतीयों ने बेंगलुरु छोड़ा तो खाली हो जाएगा शहर’, इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर की रील पर मचा बवाल…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन….
नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता….
प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा…..
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
औषधि पौधों की खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम: वन मंत्री केदार कश्यप…..
औषधि पौधों की खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम: वन मंत्री केदार कश्यप…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?