By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: IPO लाने के फायदे, कंपनियों के लिए क्यों है यह जरूरी?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > व्यापार > IPO लाने के फायदे, कंपनियों के लिए क्यों है यह जरूरी?
व्यापार

IPO लाने के फायदे, कंपनियों के लिए क्यों है यह जरूरी?

Last updated: 2024/09/23 at 2:05 PM
Share
6 Min Read
IPO लाने के फायदे, कंपनियों के लिए क्यों है यह जरूरी?
SHARE

शेयर मार्केट में निवेश करने के कई तरीके हैं। इनमें से आईपीओ यानी इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग। कई बार आईपीओ काफी कम समय में काफी अच्छा रिटर्न देते हैं। जैसे कि बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ ने निवेशकों को 114 फीसदी का लिस्टिंग गेन दिया। हालांकि, आईपीओ में निवेश करने और उससे अच्छा रिटर्न पाने के लिए आपको कुछ बातों को समझना होगा। मसलन, आईपीओ क्या होता है, इसे कंपनियां क्यों लाती हैं और इसमें निवेश करने से क्या होता है।

IPO क्या होता है और कंपनी इसे क्यों लाती है?

जब भी कोई कंपनी शेयर मार्केट में लिस्ट होना चाहती है, तो वह अपना आईपीओ लाती है। इसकी कुछ वजहें होती हैं। कई बार कंपनी को अपना कर्ज घटाने, कामकाज जारी रखने या फिर कारोबार का विस्तार करने के लिए पूंजी की जरूरत होती है। चूंकि, कोई भी कंपनी बैंकों से तय मात्रा में ही कर्ज ले सकती है, तो वह आईपीओ लाकर जनता से पैसे जुटाती है। इसमें कंपनी अपने शेयर बेचती है और उससे मिलने वाले पैसों को कारोबार बढ़ाने पर खर्च करती है।

आईपीओ में निवेश करने से क्या फायदा होता है?

आईपीओ में निवेश करने से आपको कंपनी के कुछ हिस्से के मालिक हो जाते हैं। आईपीओ के लिस्ट होने के बाद आपको अच्छा लिस्टिंग गेन मिल सकता है, जैसा कि बजाज हाउसिंग फाइनेंस और कई अन्य आईपीओ के मामले में हुआ है। अगर लिस्टिंग के बाद भी शेयर बढ़ता है, तो भी आपको मुनाफा हो सकता है। आप लिस्टिंग के बाद भी शेयर को खरीद-बेच सकते हैं। साथ ही, अगर कंपनी मुनाफे के स्थिति में डिविडेंड बांटती है, तो आपको उसका भी लाभ मिलेगा।

क्या आईपीओ में निवेश करने में जोखिम भी हैं?

इसका सीधा और सरल जवाब है, हां। आप अक्सर सुनते होंगे कि शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और आईपीओ भी इसका अपवाद नहीं। बजाज हाउसिंग फाइनेंस से निवेशकों को तगड़ा मुनाफा हुआ। लेकिन, फिनटेक कंपनी पेटीएम जैसे आईपीओ भी हैं, जिसके आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों को भारी नुकसान हुआ। पेटीएम ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड 2,080 से 2,150 रुपये प्रति शेयर रखा था। लेकिन, यह लिस्टिंग के दिन ही घटकर 1,586.25 रुपये पर आ गया।

IPO में आप किस तरह से निवेश कर सकते हैं?

आईपीओ में निवेश करने के लिए डीमैट या ट्रेडिंग अकाउंट खोलना होता है। आप अपनी पसंद के हिसाब से किसी भी ब्रोकरेज में ऑनलाइन अकाउंट खोल सकते हैं। इसके लिए आधार और पैन कार्ड जैसे कुछ डॉक्युमेंट लगते हैं। साथ ही, बैंक डिटेल भी जरूरी होती है। फिर भी आप किसी भी आने वाले आईपीओ में निवेश कर सकते हैं। आप जैसे ही आईपीओ के लिए अप्लाई करेंगे कि आपके अकाउंट में उतनी रकम फ्रीज हो जाएगी। इसका मतलब कि आपके अकाउंट से पैसे तभी कटेंगे, जब आपको शेयर अलॉट जाएगा। नहीं तो आपके पैसे एक दिन वापस मिल जाएंगे।

आईपीओ में प्राइस बैंड और लॉट साइज क्या होता है?

प्राइस बैंड और लॉट साइज आईपीओ के सबसे अहम हिस्से होते हैं। कोई भी आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 3-5 दिन तक खुला रहता है। कंपनी एक प्राइस बैंड तय करती है और आप उसी के हिसाब से निवेश कर सकते हैं। हालांकि, इसमें आप सेकेंडरी मार्केट की तरह 1 या 2 शेयर नहीं खरीद सकते। आपको पूरा लॉट खरीदना होता है। जैसे कि बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ का प्राइस बैंड 66 से 70 रुपये था। आईपीओ का लॉट साइज 214 शेयरों का था। इसका मतलब कि निवेशक को कम से कम 214 शेयर खरीदने होंगे।

आईपीओ में निवेश के दौरान सतर्कता भी जरूरी

IPO में शेयरों की बिक्री दो तरह से होती है। एक तो कंपनी फ्रेश इक्विटी जारी करती है। इस तरह के आईपीओ को अच्छा समझा जाता है, क्योंकि इसमें मिलने वाली पूंजी कंपनी का कारोबार बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होती है। वहीं, कुछ आईपीओ में मौजूदा शेयरहोल्डर्स अपनी हिस्सेदारी बेचकर बाहर निकलते हैं, जिसे ऑफर फॉर सेल (OFS) कहते हैं। अगर कोई आईपीओ सिर्फ ऑफर फॉर सेल वाला है, तो उससे विशेष सजग रहने की जरूरत होती है, क्योंकि उसमें कंपनी कोई पैसा नहीं मिलता।

आईपीओ की कम या अधिक डिमांड पर क्या होता है?

अगर कोई कंपनी IPO लाती है और उसे निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिलती, तो वह अपना IPO वापस ले सकती है। हालांकि, कंपनी के कितने फीसदी शेयर की बिकने चाहिए, इसे बारे में कोई खास नियम नहीं है। वहीं, अगर आईपीओ की अधिक डिमांड रहती है, तो सेबी के तय फॉर्मूले के मुताबिक शेयरों का अलॉटमेंट होता है। इसमें कंप्यूटराइज्ड लॉटरी के जरिए तय किया जाता है कि किस निवेशक को शेयर मिलेगा और किसे नहीं। जैसे कि किसी निवेशक ने 5 लॉट के लिए अप्लाई किया है, तो उसे 1 या 2 लॉट भी मिल सकते है। हो सकता है कि किसी निवेशक को एक भी लॉट न मिले।

You Might Also Like

सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, 10 ग्राम गहने बनवाने में अब लगेंगे इतने कम पैसे

सोमवार को राहत या आफत? जानें आज 2 फरवरी को आपके शहर में कितने का मिल रहा है 1 लीटर पेट्रोल, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया 53 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट…

बजट में कपड़े, सिंथेटिक फुटवियर, चमड़े के उत्पाद होंगे सस्ते

बजट में कपड़े, सिंथेटिक फुटवियर, चमड़े के उत्पाद होंगे सस्ते

September 23, 2024 September 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी ने शेयर किया पति प्रवीण डबास का हेल्थ अपडेट एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी ने शेयर किया पति प्रवीण डबास का हेल्थ अपडेट
Next Article दिल्ली-NCR मौसम: आज और कल गर्मी, फिर बारिश का दौर दिल्ली-NCR मौसम: आज और कल गर्मी, फिर बारिश का दौर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेंट्रिंग प्लेट के व्यवसाय से बढ़ा महिलाओं में आत्मविश्वास और आय: ‘बिहान’ से सशक्त हो रहीं धमतरी जिले की ग्रामीण महिलाएं….
सेंट्रिंग प्लेट के व्यवसाय से बढ़ा महिलाओं में आत्मविश्वास और आय: ‘बिहान’ से सशक्त हो रहीं धमतरी जिले की ग्रामीण महिलाएं….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री आवास योजना में वित्तीय अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र सहित कई पदों पर की गई बर्खास्तगी….
प्रधानमंत्री आवास योजना में वित्तीय अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र सहित कई पदों पर की गई बर्खास्तगी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महतारी वंदन योजना: मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण की पहचान…..
महतारी वंदन योजना: मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण की पहचान…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पीएम किसान उत्सव 13 मार्च को, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डीबीटी के जरिए छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख से अधिक किसानों को अंतरित करेंगे 498.83 करोड़ रूपए…..
पीएम किसान उत्सव 13 मार्च को, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डीबीटी के जरिए छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख से अधिक किसानों को अंतरित करेंगे 498.83 करोड़ रूपए…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?