By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुसीबत में साथ नहीं इस्लामिक देश, अफगानियों को शरण से रोकने के लिए खड़ी कर रहा दीवार…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > मुसीबत में साथ नहीं इस्लामिक देश, अफगानियों को शरण से रोकने के लिए खड़ी कर रहा दीवार…
विदेश

मुसीबत में साथ नहीं इस्लामिक देश, अफगानियों को शरण से रोकने के लिए खड़ी कर रहा दीवार…

Last updated: 2024/09/26 at 12:16 PM
Share
4 Min Read
मुसीबत में साथ नहीं इस्लामिक देश, अफगानियों को शरण से रोकने के लिए खड़ी कर रहा दीवार…
SHARE

अफगानिस्तान बीते कई दशकों से अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है।

कभी वहां आतंकवाद चरम पर होता है तो कभी अमेरिकी सेनाओं के ऑपरेशन चलते हैं। फिलहाल अफगानिस्तान में तालिबान ने कब्जा जमा रखा है और इसके चलते बड़े पैमाने पर लोग पलायन कर रहे हैं।

लाखों अफगानी बीते सालों में ईरान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, पाकिस्तान समेत दुनिया भर के मुल्कों में पलायन कर चुके हैं।

इन अफगानियों का एक ही मकसद है कि कहीं सुकून की जिंदगी मिले और दो वक्त की रोटी सुविधा के साथ मिल पाए। इसी के चलते तेजी से पलायन हो रहा है।

यह संख्या इतनी अधिक है कि अब ईरान जैसी इस्लामिक मुल्क भी परेशान हो गए हैं। हालात यह हैं कि ईरान ने अफगानिस्तान से लगती अपनी सीमा में दीवारें खड़ी करनी शुरू कर दी हैं।

ईरान ने हाल ही में अफगानिस्तान से लगने वाली अपनी पूर्वी सीमा पर 10 किलोमीटर लंबी दीवार खड़ी की है। यह दीवार ऐसे इलाके में खड़ी की गई है, जहां से बड़ी संख्या में अफगानी ईरान के अंदर दाखिल हो रहे थे।

रान की ISNA न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया, ‘सीमा पर करीब 10 किलोमीटर लंबी दीवार बना दी गई है। 50 किलोमीटर दूरी तक और दीवार बनाने की तैयारी है।’ यह जानकारी ईरानी सेना के जनरल नजर नेमाती ने दी है।

ईरान की अफगानिस्तान के साथ करीब 900 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है। इसके चलते बड़ी संख्या में अफगानी ईरान में ही दाखिल हो जाते हैं। ईरान में एंट्री करना आसान है और इसके लिए किसी वीजा आदि की भी जरूरत लोग नहीं समझते।

ईरान का कहना है कि उसके सीमांत इलाकों में मूल लोगों के मुकाबले अफगानियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बीते 40 सालों में इलाके की डेमोग्राफी ही चेंज हो गई है, जो चिंता की बात है।

खासतौर पर 2021 में अमेरिकी सैनिकों की वापसी और तालिबान के नियंत्रण के बाद इन लोगों के पलायन की दर बढ़ गई है।

तुर्की भी खड़ा कर चुका है अफगानियों को रोकने के लिए दीवार

तेहरान की ओर से यह जानकारी नहीं दी गई है कि अब तक कितने अफगानी उसके यहां दाखिल हुए हैं। लेकिन ईरानी सांसद अबुल फजल तोराबी ने पिछले दिनों कहा था कि यह आंकड़ा 60 से 70 लाख के करीब हो सकता है।

इसी को लेकर जनरल नेमाती कहते हैं कि हम अपनी सीमाओं के एंट्री और एग्जिट पर मजबूत सुरक्षा चाहते हैं। ऐसा करने से घुसपैठ को रोका जा सकेगा, जो लगातार बढ़ रही है।

इससे पहले तुर्की ने भी 2021 में ईरान से लगती सीमा पर दीवार खड़ी की थी। इसका मकसद भी यही था कि अफगानिस्तान से आने वाले लोगों को रोका जा सके।

The post मुसीबत में साथ नहीं इस्लामिक देश, अफगानियों को शरण से रोकने के लिए खड़ी कर रहा दीवार… appeared first on .

You Might Also Like

रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

September 26, 2024 September 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कानपुर में विराट कोहली का विकेट, नेट बॉलर ने दो बार किया आउट कानपुर में विराट कोहली का विकेट, नेट बॉलर ने दो बार किया आउट
Next Article IPL 2025: ये 10 गेंदबाज हो सकते हैं रिटेन IPL 2025: ये 10 गेंदबाज हो सकते हैं रिटेन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव
युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घरघोड़ा में बच्चों हेतु गैर-संचारी रोग स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घरघोड़ा में बच्चों हेतु गैर-संचारी रोग स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..
श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?