By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सोयाबीन खरीदी पर 8 हजार करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > सोयाबीन खरीदी पर 8 हजार करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार
मध्यप्रदेशराज्य

सोयाबीन खरीदी पर 8 हजार करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार

Last updated: 2024/09/26 at 4:45 PM
Share
3 Min Read
सोयाबीन खरीदी पर 8 हजार करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार
SHARE

भोपाल । हाल ही में केन्द्र सरकार ने समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है, जिसके बाद प्रदेश की मोहन सरकार ने सोयाबीन की खरीदी के लिए तैयारियां शुरु कर दी हैं। इसे राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा, जिससे किसानों को सोयाबीन का सही दाम मिल सके। राज्य सरकार केन्द्र के लिए 13.16 लाख मीट्रिक टन सोयाबीन की एमएसपी पर खरीदी करेगी, जबकि इसके अलावा मप्र सरकार अपने हिस्से से अलग से खरीदी करेगा। केन्द्र के लिए की जाने वाली खरीदी के लिए केन्द्र सरकार प्रदेश सरकार को सात हजार करोड़ रुपए देगी, जबकि 1100 करोड़ खर्च कर प्रदेश सरकार अलग से  सोयाबीन की खरीदी करेगी। सोयाबीन की खरीदी मप्र राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए मार्कफेड बैंकों से 1100 करोड़ रुपए का कर्ज लेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार गारंटी देगी। इसके लिए प्रस्ताव भी तैयार किया जा चुका है। जिसे जल्द ही कैबिनेट में रखा जाएगा। प्रदेश की कृषि मंडियों में सोयाबीन का भाव कम होने से किसानों की नाराजगी को देखते हुए मप्र सरकार ने गत 10 सितंबर को मप्र में सोयाबीन की खरीदी एमएसपी पर किए जाने के संबंध में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था, जिसे 11 सितंबर को अनुमति मिल गई थी।
मप्र सरकार के लिए एमएसपी पर सोयाबीन की खरीदी चुनौतीपूर्ण काम है। इसके लिए सरकार को बड़ी रकम की जरूरत होगी, क्योंकि केंद्र सरकार ने कुल सोयाबीन उत्पादन के सिर्फ 25 प्रतिशत खरीदी को मंजूरी दी है। यही वजह है कि मप्र सरकार ने सोयाबीन खरीदी के भुगतान के लिए फंड का अरेंजमेंट करना शुरू कर दिया है। इसके लिए मार्कफेड बैंकों से लोन लेगा। प्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी का कार्य 25 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक किया जाएगा। किसान ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर 25 सितंबर से 15 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकेंगे। सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 4,892 रुपए निर्धारित है।
प्रदेश में 50 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा सोयाबीन उत्पादन का अनुमान है। इसे देखते हुए केंद्र ने मप्र को 13.16 लाख मीट्रिक टन सोयाबीन खरीदी को मंजूरी दी है। इसके लिए केंद्र सरकार मप्र को करीब 7000 करोड़ रुपए देगी। चूंकि 25 अक्टूबर से सोयाबीन की खरीदी शुरू होगी और मुख्यमंत्री ने उपार्जन के तीन दिन में किसानों के खाते में भुगतान करने की घोषणा की है, इसलिए मार्कफेड जल्द ही 1100 करोड़ रुपए का कर्ज लेगा। इसके लिए बैंकों से ऑफर बुलाए जाएंगे, जिस भी बैंक की ब्याज दर कम होगी, उससे मार्कफेड द्वारा सरकार की गारंटी पर कर्ज लिया जाएगा।

You Might Also Like

सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..

सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..

’सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय’…..

पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से रचना सोनी ने बचाए 35 हजार रुपये, अपने नाम संपत्ति होने से बढ़ा आत्मविश्वास, बची राशि से परिवार की आर्थिक योजना को मिली मजबूती…..

फोटो कॉपी, मशरूम और महुआ व्यवसाय ने बदली बबली की जिंदगी, बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से मजबूत हुआ आत्मविश्वास…..

September 26, 2024 September 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायगढ़ में सनसनीखेज मामला, घर में घुसकर व्यक्ति की हत्या रायगढ़ में सनसनीखेज मामला, घर में घुसकर व्यक्ति की हत्या
Next Article वन विकास निगम के अधिकारियों पर जानलेवा हमला करने वाले 16 लोग हिरासत में वन विकास निगम के अधिकारियों पर जानलेवा हमला करने वाले 16 लोग हिरासत में
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..
सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..
सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय’…..
’सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से रचना सोनी ने बचाए 35 हजार रुपये, अपने नाम संपत्ति होने से बढ़ा आत्मविश्वास, बची राशि से परिवार की आर्थिक योजना को मिली मजबूती…..
पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से रचना सोनी ने बचाए 35 हजार रुपये, अपने नाम संपत्ति होने से बढ़ा आत्मविश्वास, बची राशि से परिवार की आर्थिक योजना को मिली मजबूती…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?