By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र में लहराए दो मैप…..एक का संबंध भारत से  
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र में लहराए दो मैप…..एक का संबंध भारत से  
विदेश

नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र में लहराए दो मैप…..एक का संबंध भारत से  

Last updated: 2024/09/29 at 11:30 AM
Share
4 Min Read
नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र में लहराए दो मैप…..एक का संबंध भारत से  
SHARE

न्यूयॉर्क। गाजा युद्ध के बाद संयुक्त राष्ट्र में अपने पहले संबोधन में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मध्य पूर्व में संघर्ष के लिए ईरान को मुख्य किरदार के रूप में चित्रित किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान दो मैप प्रदर्शित किए, जिसमें देशों के एक समूह को अभिशाप और दूसरे समूह को आशीर्वाद के रूप में दिखाया गया। उनकी यह तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। 
दिलचस्प यह है कि दोनों मानचित्रों में फिलिस्तीनी क्षेत्रों- वेस्ट बैंक और गाजा को इजरायल के हिस्से के रूप में दिखाया गया है। वायरल तस्वीर में नेतन्याहू के दाहिने हाथ के नक्शे में ईरान, इराक, सीरिया और यमन को काले रंग में दिखाया गया है और उन्हें अभिशाप यानी द कर्स करार दिया गया है। जबकि बाएं हाथ के मानचित्र में मिस्र, सूडान, सऊदी अरब और भारत को हरे रंग में चित्रित किया गया है और इन देशों को आशीर्वाद यानी द ब्लेसिंग बताया गया है। 
नेतन्याहू द्वारा दिखाए गए मैप में सीरिया के गोलान हाइट्स क्षेत्र को भी इजरायल का हिस्सा दिखाया गया। संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रॉप्स का उपयोग करने का इतिहास रखने वाले नेतन्याहू के इस कदम को पड़ोसी अरब देशों के साथ अपने बढ़ते संबंधों पर जोर देने के इजरायल के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। 
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर, 2024 को इजरायल पर हमास के हमले की निंदा करने वाले पहले वैश्विक नेताओं में से एक थे। हालांकि, भारत ने क्षेत्र में पूर्ण युद्धविराम का आह्वान किया है और इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष के स्थायी समाधान लिए टू स्टेट सॉल्यूशन का समर्थन किया है। 
नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में द कर्स और द ब्लेसिंग वाले मैप लहराते हुए कहा कि दुनिया को आशीर्वाद और अभिशाप के बीच चयन करना चाहिए। नेतन्याहू ने ईरान पर निशाना साधा और उस पर चरमपंथी संगठनों को हथियार व मदद देने का आरोप लगाया। उन्होंने दुनिया से इसतरह के देशों का तुष्टिकरण बंद करने का आग्रह किया। नेतन्याहू ने कहा, तेहरान के लिए मेरा एक संदेश है, अगर तुम हम पर हमला करते हो, तब हम तुम पर हमला करेंगे। ईरान में ऐसी कोई जगह नहीं है जहां इजरायल न पहुंच सके, और यह पूरे मध्य पूर्व के लिए सच है। 
इजरायल द्वारा लेबनान में हिज्बुल्लाह के गढ़ों पर भारी बमबारी के साथ मध्य पूर्व संकट गहरा गया है। नेतन्याहू ने साफ शब्दों में फिलिस्तीन को भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इजरायल दुनिया में शांति चाहता है। इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा, फिलिस्तीनियों को यहूदियों के प्रति घृणा फैलाना बंद करना चाहिए और इजरायल के साथ समझौता करना चाहिए। इस साल जुलाई में ईरान की राजधानी तेहरान में हमास के पॉलिटिकल विंग के प्रमुख इस्माइल हनियेह की हत्या के बाद से इजरायल और उसके कट्टर प्रतिद्वंद्वी ईरान के बीच खुले संघर्ष का खतरा बढ़ रहा है। 

You Might Also Like

रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

September 29, 2024 September 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कोलकाता प्रोटेस्ट 2.0? डॉक्टरों का ममता सरकार को अल्टीमेटम, सुप्रीम कोर्ट पर नजर… कोलकाता प्रोटेस्ट 2.0? डॉक्टरों का ममता सरकार को अल्टीमेटम, सुप्रीम कोर्ट पर नजर…
Next Article कोरोना से भी तेज बढ़ रहा डेंगू कोरोना से भी तेज बढ़ रहा डेंगू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…
महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….
उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?