By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इस साल 10 दिनों तक रहेगी नवरात्रि, इस दिन मनाया जाएगा विजयादशमी का त्यौहार, व्रती जपें ये मंत्र
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > धर्म > इस साल 10 दिनों तक रहेगी नवरात्रि, इस दिन मनाया जाएगा विजयादशमी का त्यौहार, व्रती जपें ये मंत्र
धर्म

इस साल 10 दिनों तक रहेगी नवरात्रि, इस दिन मनाया जाएगा विजयादशमी का त्यौहार, व्रती जपें ये मंत्र

Last updated: 2024/10/02 at 6:15 AM
Share
4 Min Read
इस साल 10 दिनों तक रहेगी नवरात्रि, इस दिन मनाया जाएगा विजयादशमी का त्यौहार, व्रती जपें ये मंत्र
SHARE

शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से आरंभ हो रहा है. नवरात्रि का त्योहार पूरे 9 दिनों तक मनाया जाता है. इस दौरान मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है. हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है. अश्विन महीने में ही शरद ऋतु की शुरुआत होती है, इसलिए भी इसे शारदीय नवरात्रि कहा जाता है. इस बार नवरात्रि का समापन 12 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ होगा. इसी दिन मां दुर्गा कि विदाई की जाएगी.

दरअसल, इस बार शारदीय नवरात्रि 10 दिनों तक मनाई जाएगी. बक्सर के पंडित तारकेश्वर पांडेय के अनुसार, ऐसा इस साल तृतीया तिथि 2 दिन पड़ने के कारण हो रहा है. शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू होकर 12 अक्टूबर तक चलेगी. वहीं, उनका कहना है कि नवरात्रि में तिथियों का बढ़ना शुभ संकेत माना जाता है.

इस दिन से होगी नवरात्रि की शुरुआत
शारदीय नवरात्रि में 9 दिनों तक 9 देवियों की पूजा की जाती है और उनके नाम का व्रत रखा जाता है. इस त्योहार का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है. इस बार के नवरात्रि की शुरुआत 03 अक्टूबर 2024 से हो रही है. वैसे तो नवरात्रि का त्योहार 9 दिनों का होता है, लेकिन इस बार ये त्योहार 10 दिन का मनाया जाएगा.

आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि शुरू हो रही है. 11 अक्टूबर 2024 तक नवरात्रि चलेगी और 12 अक्टूबर को विजयादशमी का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन दुर्गा मां के 9 रूप शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है और उनके नाम का व्रत रखा जाता है. इसके बाद 10वें दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया जाता है.

इस दिन पड़ रही नवमी और दशमी
आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 3 अक्टूबर को रात 12 बजकर 19 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन अगले दिन यानी 4 अक्टूबर को रात 2 बजकर 58 मिनट पर होगा. कुछ पंचांग के अनुसार, इस बार 11 अक्टूबर को अष्टमी और नवमी तिथि दोनों पड़ रही है. ऐसे में नवमी तिथि की पूजा का मुहूर्त 12 अक्टूबर को दशहरा के दिन सुबह का निकल रहा है. इस लिहाज से देखा जाए, तो 9 दिन नहीं 2024 की शारदीय नवरात्रि कुल 10 दिन की होगी.

नवरात्रि में महाशक्ति का प्रतीक मानी जाने वाली मां दुर्गा की आराधना की जाती है. कहा जाता है कि उनकी अराधना करने से इंसान के जीवन के सारे दु:ख मिट जाते हैं और उसके जीवन में सकारात्मकता के साथ ही शक्ति का संचार होता है. इस बार नवरात्रि के दिन एक दुर्लभ योग भी बन रहा है. ये सर्वार्थ सिद्धि योग है और ये एक शुभ योग है. इस योग में पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इस बार नवरात्रि के मौके पर ये योग 4 दिन पड़ रहे हैं. पंचांग की मानें, तो इस दुर्लभ योग की शुरुआत 5 अक्टूबर को होगी और 8 अक्टूबर तक ये दुर्लभ योग रहेगा.

You Might Also Like

पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

October 2, 2024 October 2, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पितृ पक्ष में गया जी नहीं जा सके? गौशाला में इस तरह कर सकते हैं पितरों का तर्पण पितृ पक्ष में गया जी नहीं जा सके? गौशाला में इस तरह कर सकते हैं पितरों का तर्पण
Next Article साल में एक ही बार आता है ये शुभ दिन, करें ये उपाय, गृह क्लेश होगा दूर, कारोबार में भी मिलेगी कामयाबी साल में एक ही बार आता है ये शुभ दिन, करें ये उपाय, गृह क्लेश होगा दूर, कारोबार में भी मिलेगी कामयाबी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..
श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे ध्वजारोहण…..
स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे ध्वजारोहण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा, इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पंडवानी ने बांधा समां….
जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा, इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पंडवानी ने बांधा समां….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?