By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ईरानी हमले के बाद बंकर में छिपे नेतन्याहू और मंत्री, वाइट हाउस में बाइडेन और कमला हैरिस का मंथन…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > ईरानी हमले के बाद बंकर में छिपे नेतन्याहू और मंत्री, वाइट हाउस में बाइडेन और कमला हैरिस का मंथन…
विदेश

ईरानी हमले के बाद बंकर में छिपे नेतन्याहू और मंत्री, वाइट हाउस में बाइडेन और कमला हैरिस का मंथन…

Last updated: 2024/10/02 at 12:55 PM
Share
5 Min Read
ईरानी हमले के बाद बंकर में छिपे नेतन्याहू और मंत्री, वाइट हाउस में बाइडेन और कमला हैरिस का मंथन…
SHARE

लेबनान में इजरायली फौज की चढ़ाई के बीच ईरान ने इजरायल पर बड़ा हवाई हमला किया है।

Contents
बंकर में छिपे नेतन्याहू और मंत्रीइजरायल में कई उड़ानें निलंबितबाइडेन और कमला हैरिस में मंथनईरान को देंगे मुंहतोड़ जवाब

ईरान ने इजरायली धरती पर कम से कम 150 मिसाइलें दागी। हमला बेहद भयावह था और हर ओर इजरायलियों में चीख-पुकार मच गई।

आईडीएफ ने भी लोगों को सुरक्षित स्थान चले जाने का आदेश दिया। लोगों को शेल्टर होम की शरण लेनी पड़ी। हमले के बाद ईरान ने इसे हिजबुल्लाह प्रमुख सैयद हसन नसरल्लाह और हमास चीफ इस्माइल हानियेह के कत्ल का इंतकाम बताया है।

यह भी कहा कि आगे और भी हमले होंगे। इस बीच इजरायल ने भी ईरान को इन हमलों का अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है।

इजरायली सूत्रों का यह भी कहना है कि ईरानी हमलों के बाद पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी कैबिनेट के मंत्री बंकर में छिप गए हैं। उधर, अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने वाइट हाउस में ईरानी हमले को लेकर मीटिंग की है।

ईरान का कहना है कि उसने गाजा और लेबनान के लोगों के साथ-साथ हमास, हिजबुल्लाह और आईआरजीसी नेताओं और कमांडरों की सामूहिक हत्या के जवाब में इजरायल में महत्वपूर्ण सैन्य और सुरक्षा ठिकानों पर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं।

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर का कहना है कि अगर इजरायल ने इन हमलों का जवाब दिया तो उसे “कुचलने” के लिए उचित जवाब दिया जाएगा। ईरान ने मंगलवार रात इजरायल के विभिन्न शहरों पर कम से कम 150 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी।

बंकर में छिपे नेतन्याहू और मंत्री

ईरानी हमलों के तुरंत बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कथित तौर पर एक सुरक्षित सुरक्षा बंकर में चले गए हैं। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि उनके साथ कई मंत्री भी मौजूद हैं। इजरायली सूत्रों का कहना है कि यह कदम नेतन्याहू और शीर्ष नेताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। ईरान द्वारा इजरायल पर मिसाइलों से हमला किए जाने से मध्य पूर्व में तनाव में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

इजरायल में कई उड़ानें निलंबित

ईरानी हमलों के बाद सुरक्षा के मद्देनजर बेन गुरियन हवाई अड्डे से आने और जाने वाली सभी उड़ानें निलंबित कर दिया गया है। इजरायल के विमानन प्राधिकरण ने कहा है कि इजरायल का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है।

उड़ानों को इजरायल के बाहर वैकल्पिक गंतव्यों की ओर भेजा जा रहा है जॉर्डन और इराक ने भी घोषणा की है कि उनके हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं।

बाइडेन और कमला हैरिस में मंथन

उधर, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने ईरान मिसाइल हमले से इजरायल की रक्षा के संबंध में अमेरिकी तैयारी की समीक्षा की है।

इजरायल पर ईरान के मिसाइल हमले के शुरू होने से कुछ पहले बाइडेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ”आज सुबह उपराष्ट्रपति और मैंने इज़रायल के खिलाफ आसन्न मिसाइल हमला शुरू करने की ईरानी योजनाओं पर चर्चा करने के लिए हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम बुलाई।”

हमने चर्चा की कि इन हमलों से बचाव में इज़रायल की मदद करने और क्षेत्र में अमेरिकी कर्मियों की सुरक्षा के लिए अमेरिका की तैयारी कैसी है।

ईरान को देंगे मुंहतोड़ जवाब

इजराइल रक्षा बलों के प्रवक्ता ने कहा कि इजरायल ने ईरान के मिसाइल हमले के जवाब में जवाबी कार्रवाई की योजना बनाई है।

रियर एडमिरल डैनियल हैगरी ने एक बयान में कहा, “इस हमले के लिए ईरान को विनाशकारी परिणाम भुगतने होंगे। हमारे पास योजनाएँ हैं और हम उस स्थान पर समय से कार्रवाई करेंगे।” इजरायली सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि मंगलवार रात को इजरायल पर दागी गई ईरानी मिसाइलें मध्य और दक्षिणी इजरायल पर गिरी।

हालांकि यह भी कहा गया कि हम हमले के बाद नुकसान का आकलन कर रहे हैं, लेकिन शुरुआत जानकारी मिली है कि हमले में सिर्फ दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।

The post ईरानी हमले के बाद बंकर में छिपे नेतन्याहू और मंत्री, वाइट हाउस में बाइडेन और कमला हैरिस का मंथन… appeared first on .

You Might Also Like

रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

October 2, 2024 October 2, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा, सीता सोरेन का ट्वीट ‘होगी घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई’ झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा, सीता सोरेन का ट्वीट ‘होगी घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई’
Next Article बुरा न माने अमेरिका, भारत को भी जवाब देने का अधिकार; एस. जयशंकर ने सुनाई खरी-खरी… बुरा न माने अमेरिका, भारत को भी जवाब देने का अधिकार; एस. जयशंकर ने सुनाई खरी-खरी…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….
80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..
मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..
नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….
शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?