Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The 3rd Eye News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The 3rd Eye News
    Home»देश»बंगाल ने सही रास्ता नहीं दिखाया तो भारत माफ नहीं करेगा, नीतीश के पाला बदलने पर राहुल गांधी का बयान…
    देश

    बंगाल ने सही रास्ता नहीं दिखाया तो भारत माफ नहीं करेगा, नीतीश के पाला बदलने पर राहुल गांधी का बयान…

    By January 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बंगाल ने सही रास्ता नहीं दिखाया तो भारत माफ नहीं करेगा, नीतीश के पाला बदलने पर राहुल गांधी का बयान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार के पाला बदलकर एनडीए में जाने के कुछ घंटों बाद कांग्रेस समेत पूरा महागठबंधन उन पर बिगड़ा हुआ है लेकिन, अंदरखाने डर भी सता रहा है।

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार शाम पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी से इशारों ही इशारों में अपील भी तो नीतीश पर भड़ास भी निकाली।

    राहुल ने कहा कि अगर बंगाल ने देश को सही रास्ता नहीं दिखाया तो भारत उसे माफ नहीं करेगा।

    राहुल गांधी ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर देशभर में नफरत और हिंसा फैलाने तथा गरीबों और युवाओं के हितों को नजरअंदाज करके बड़े कॉरपोरेट घरानों के लिए काम करने का भी आरोप लगाया।

    उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी शहर में एक एसयूवी के ऊपर से भीड़ को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने यह बयान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों के लिए उस ऐलान के बाद दिया है, जिसमें ममता ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में उनकी पार्टी सभी सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

    दो दिन के ब्रेक के बाद बंगाल से भारत जोड़ो न्याय शुरू करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “किसी अन्य राज्य ने मुझे उतना प्यार नहीं दिखाया जितना आपने दिया है।

    बंगाल का मेरे दिल में एक विशेष स्थान है। यहां के लोगों ने अंग्रेजों से लड़ने का बीड़ा उठाया। यह आपका कर्तव्य है कि आप देश को रास्ता दिखाएं जैसा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस या विवेकानंद ने दिखाया था। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो देश आपको माफ नहीं करेगा।”  

    गिरगिट को कड़ी टक्कर दे रहे नीतीश कुमार
    नीतीश कुमार को “गिरगिट” कहते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिट को भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने बंगाल में ममता की नाराजगी पर कहा कि टीएमसी “इंडिया गठबंधन का स्तंभ” है। उन्होंने कहा, “हम केरल में वामपंथियों से लड़ते हैं लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर हम सभी भाजपा के विरोध में हैं। ममता जी का मुख्य लक्ष्य भाजपा को हराना है। हमारा भी यही मिशन है।” 

    सीट शेयरिंग पर टीएमसी-कांग्रेस में रार
    बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट शेयरिंग पर कांग्रेस और ममता की पार्टी टीएमसी में सहमति नहीं बन पाई है। भाजपा ने 2019 में बंगाल की 42 सीटों में से 18 पर जीत हासिल की थी।

    उधर, ममता ​​बनर्जी कांग्रेस के नियंत्रण वाली दो सीटों सहित सभी 42 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती हैं। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी मुख्यमंत्री बनर्जी के कटु आलोचक हैं और इस बात पर जोर देते हैं कि कांग्रेस को छह से आठ सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए, जिन्हें भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कवर किया जाएगा।

    चौधरी के साथ रहते हुए, राहुल गांधी ने न तो बिहार में अचानक आए संकट का जिक्र किया और न ही बंगाल में सीटों के बंटवारे पर गतिरोध का।

    राहुल गांधी ने कहा, “बंगाल के लोगों की बौद्धिक क्षमता अद्वितीय है। इससे देश एकजुट हो सकता है। यह आपकी जिम्मेदारी है।”

    राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राहुल गांधी की ये टिप्पणियां बनर्जी के समक्ष एक अपील हो सकती है, जो इस सप्ताह की शुरुआत में, स्पष्ट रूप से बंगाल की बरहामपुर और मालदा दक्षिण सीटों को छोड़ने के अपने प्रस्ताव से पीछे हट गईं थी, इन पर कांग्रेस क्रमशः 1999 और 2009 से जीत रही है। इनमें से एक सीट बरहामपुर तो चौधरी के पास है। 

    Related Posts

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

    February 3, 2025

    ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

    February 3, 2025

    केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

    February 3, 2025

    उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

    February 3, 2025

    उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिम विक्षोभ, बारिश का अलर्ट जारी

    February 3, 2025

    2015 बैच के सिग्नल इंजीनियरों की पदोन्नति फाइलों के गायब होने पर उठे सवाल 

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बीएमओ निलंबित एवं अनुबंधित डॉक्टर कार्यमुक्त

    May 21, 2025

    रायपुर : अवैध खनिज परिवहन पर सूरजपुर जिले में बड़ा एक्शन अवैध खनिज परिवहन

    May 21, 2025

    रायपुर : सुशासन तिहार में हुआ राशन कार्ड सुधार, सुनीता यादव को अब मिलेगा हर महीने 35 किलो राशन

    May 21, 2025

    आज का राशिफल 21 मई 2025

    May 21, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Ashna Parveen
    मोबाइल - 7806086959
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Darbaritoli , Jashpur
    May 2025
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.