By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लेबनान में इजरायली सेना ने मचाया कहर, हिजबुल्लाह के सैंकड़ों लड़ाकों को मौत के घाट उतारा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > लेबनान में इजरायली सेना ने मचाया कहर, हिजबुल्लाह के सैंकड़ों लड़ाकों को मौत के घाट उतारा…
विदेश

लेबनान में इजरायली सेना ने मचाया कहर, हिजबुल्लाह के सैंकड़ों लड़ाकों को मौत के घाट उतारा…

Last updated: 2024/10/05 at 10:37 AM
Share
3 Min Read
लेबनान में इजरायली सेना ने मचाया कहर, हिजबुल्लाह के सैंकड़ों लड़ाकों को मौत के घाट उतारा…
SHARE

हवाई हमले से लेबनान के आतंकी गुट हिजबुल्लाह की कमर तोड़ने के बाद इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में अपना कहर मचा रखा है।

इजरायली सेना ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि दक्षिणी लेबनान में जमीनी अभियान शुरू करने के बाद पिछले चार दिनों के दौरान उसने 250 हिजबुल्लाह के लड़ाकों को मार गिराया है।

सेना ने कहा कि दक्षिणी लेबनान में चार दिनों के सटीक ऑपरेशन में जिन 250 आतंकवादियों को मार गिराया है उनमें से 21 कमांडर थे।

टाइम्स ऑफ इजरायल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सेना ने दावा किया की सोमवार से जारी अपने जमीनी लड़ाई में 250 हिजबुल्लाह को मार गिराया।

इसमें पांच ब्रिग्रेड स्तर के कमांडर, 10 कंपनी कमांडर और छह प्लाटून कमांडर शामिल है।

हवाई हमलों के बाद लेबनानी सीमा में घुसी इजरायली सेना की 98 और 36वीं डिवीजन ने इजरायली सीमा के करीब कई लेबनानी गांवों को लेबनानी लड़ाकों से आजाद करा दिया है।

सेना का कहना है कि इन गांवों में हिजबुल्लाह के लड़ाके बड़ी संख्या में हथियार और बुनियादी ढांचे को पीछे छोड़ कर भाग गए हैं।

जमीनी हमला करने के पहले इजरायली एयरफोर्स ने रातभर बड़े पैमाने पर हवाई हमलों को अंजाम दिया। दक्षिणी लेबनान के मुख्य शहरों को निशाना बनाते हुए एयरफोर्स ने जमीनी सेना के लिए रास्ते को साफ कर दिया।

इसके साथ ही इजरायली एयरफोर्स ने बेरूत के आस पास इतनी बमबारी की कि कई किलोमीटर दूर बेरूत में भी धमाकों की आवाज सुनाई दी और हर धमाके के सात इमारतें हिलती रहीं। इस बमबारी के बारे में इजरायली सेना की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई कि आखिर इस बमबारी का लक्ष्य क्या था।

लेबनान के राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार 10 से अधिक हवाई हमले हुए हैं। जिसमें कई लोगों ने भी अपनी जान गंवाई हैं।

इजरायली सेना की तरफ से कहा गया कि शुक्रवार को हिजबुल्लाह की तरफ से इजरायल पर करीब 100 रॉकेट लॉन्च किए गए, हालांकि यह रॉकेट इजरायल के आयरन डोम ने हवा में ही नष्ट कर दिए।

The post लेबनान में इजरायली सेना ने मचाया कहर, हिजबुल्लाह के सैंकड़ों लड़ाकों को मौत के घाट उतारा… appeared first on .

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

October 5, 2024 October 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article नोबेल पुरस्कारों की दौड़ हुई तेज, अगले हफ्ते घोषित होंगे विजेताओं के नाम नोबेल पुरस्कारों की दौड़ हुई तेज, अगले हफ्ते घोषित होंगे विजेताओं के नाम
Next Article लेबनान में इजरायली सेना ने मचाया कहर, हिजबुल्लाह के सैंकड़ों लड़ाकों को मौत के घाट उतारा… लेबनान में इजरायली सेना ने मचाया कहर, हिजबुल्लाह के सैंकड़ों लड़ाकों को मौत के घाट उतारा…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा एवं भव्य शहीद स्मारक का किया लोकार्पण….
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा एवं भव्य शहीद स्मारक का किया लोकार्पण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सलियाटोली में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण…..
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सलियाटोली में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?