By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में गुजरात की अविरत विकास यात्रा के 23 सफल वर्ष पूरे
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राजनीती > नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में गुजरात की अविरत विकास यात्रा के 23 सफल वर्ष पूरे
राजनीती

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में गुजरात की अविरत विकास यात्रा के 23 सफल वर्ष पूरे

Last updated: 2024/10/07 at 9:31 AM
Share
8 Min Read
नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में गुजरात की अविरत विकास यात्रा के 23 सफल वर्ष पूरे
SHARE

गांधीनगर | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 7 अक्टूबर, 2001 को गुजरात के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, और इसी के साथ विकास की राजनीति का एक नया अध्याय शुरू हुआ। 7 अक्टूबर 2001 से गुजरात के विकास की जो अविरत यात्रा शुरू हुई थी, वह सोमवार, 7 अक्टूबर 2024 को 23 वर्ष पूरे करने जा रही है। नरेन्द्र मोदी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से लेकर अब तक की ग्लोबल गुजरात की संकल्प सिद्धि की इस विविध विकास यात्रा और जनहितकारी सुशासन की गाथा को जन-जन के बीच उजागर करने के लिए 7 से 15 अक्टूबर, 2024 के दौरान पूरे राज्य में हर्षोल्लास के साथ ‘विकास सप्ताह’ का जश्न मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में रविवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में गुजरात के इस वैश्विक और बहुमुखी विकास के लिए नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए योगदान के लिए उनका ऋण स्वीकार किया गया। गुजरात की इस सर्वांगीण विकास यात्रा को नरेन्द्र मोदी द्वारा मिल रहे सतत मार्गदर्शन के लिए भी उनका आभार व्यक्त किया गया और 2001 से 23 वर्षों तक उनकी प्रेरणा से गुजरात ने विकास और सुशासन के जो नए मील के पत्थर स्थापित किए हैं, उनका जश्न हर साल ‘विकास सप्ताह’ मनाकर करने का निर्णय किया गया। 
राज्य सरकार के प्रवक्ता एवं स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने इस ‘विकास सप्ताह’ के दौरान विभिन्न थीमों के साथ आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 7 से 15 अक्टूबर के दौरान आयोजित होने वाले ‘विकास सप्ताह’ के उत्सव में सभी गुजरातियों को शामिल कर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में राज्य सरकार गुजरात के दीर्घकालिक और सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रवक्ता मंत्री ने कहा कि इस वर्ष ‘विकास सप्ताह’ के दौरान राज्य भर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें संबंधित स्थान के स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, ‘विकास सप्ताह’ हैशटैग के साथ नागरिक नरेन्द्र मोदी की सुशासन की पहलों और सामाजिक जीवन पर उनके प्रभावों को लेकर सोशल और डिजिटल मीडिया पर अपने अनुभव साझा करेंगे। गुजरात में नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में 23 वर्षों के सुशासन में विकास कार्यों के चलते प्रसिद्ध हुए विभिन्न जिलों और शहरों के 23 आइकॉनिक स्थलों पर विकास पदयात्रा के माध्यम से राज्य के विकास में नरेन्द्र मोदी के महत्वपूर्ण योगदान से लोगों को परिचित कराया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने इस संदर्भ में कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, साबरमती रिवरफ्रंट, सूरत डायमंड बोर्स, नडाबेट, पावागढ़, श्यामजी कृष्ण वर्मा मेमोरियल, स्मृति वन, अंबाजी, द्वारका सुदर्शन ब्रिज और पाल दढवाव के आदिवासी शहीद स्मारक सहित अन्य स्थानों पर विकास पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि ‘विकास सप्ताह’ में विद्यार्थियों और युवा शक्ति को भी जोड़ने के बहुआयामी आयोजनों के अंतर्गत स्कूल और कॉलेजों में विकास की थीम पर आधारित निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इतना ही नहीं, विकास में लोगों की सहभागिता के लिए भारत विकास प्रतिज्ञा भी दिलाई जाएगी। राज्य के प्रसिद्ध सार्वजनिक स्थलों की दीवारों पर वॉल पेंटिंग के जरिए विभिन्न क्षेत्रों की 23 वर्षों की विकास यात्रा की झांकी प्रस्तुत की जाएगी। इसके अतिरिक्त, राज्य के महत्वपूर्ण विकास स्थलों की सजावट के साथ उन्हें रोशनी से जगमग किया जाएगा। इसके अलावा, इस वर्ष ‘विकास सप्ताह’ के दौरान पूरे राज्य में 3500 करोड़ रुपए से अधिक राशि के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा। ऋषिकेश पटेल ने कहा कि विकास कैसा हो, किस पैमाने का हो, कैसी गति का हो और जनभागीदारी को विकास में जोड़कर कैसे विकास की राजनीति से शानदार नतीजे हासिल किए जा सकते हैं, इसका बेहतरीन उदाहरण नरेन्द्र मोदी ने 23 वर्षों के दौरान गुजरात के समग्र विकास के जरिए पेश किया है। राज्य सरकार ने 23 वर्षों की इस सुदीर्घ विकास यात्रा को आने वाले वर्षों में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में और अधिक तेज गति से आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ प्रतिवर्ष ‘विकास सप्ताह’ मनाने का संकल्प किया है। उन्होंने ‘विकास सप्ताह’ के विषय में और अधिक जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के थीम-आधारित दिवस मनाने सहित अन्य आयोजन भी किए जाएंगे। जिनमें युवा सशक्तिकरण दिवस, सुशासन दिवस, उद्यमिता दिवस और पोषण एवं स्वास्थ्य दिवस आदि शामिल हैं।
प्रवक्ता मंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने बतौर मुख्यमंत्री परंपरागत ढंग से सरकार चलाने के बजाय जनहितकारी सुशासन के साथ जनजीवन की समस्याओं के निवारण और पॉलिसी ड्रिवन स्टेट के रूप में उद्योग, कृषि और सेवा सहित तीनों सेक्टर के सर्वांगीण विकास के दृष्टिकोण से गुजरात को विकास का रोल मॉडल बनाया है। उन्होंने कहा कि 1960 में बृहद मुंबई राज्य से अलग होकर एक नए राज्य के रूप में स्थापित हुए गुजरात के छह दशकों के विकास की तुलना में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2001 से 2024 तक के 23 वर्षों में पूरी दुनिया में यह चर्चा जोरों पर रही है कि- ‘गुजरात यानी विकास और विकास यानी गुजरात’। एक समय अपर्याप्त बिजली, पानी की तीव्र कमी, पर्याप्त स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव और कन्या शिक्षा की कम दर जैसी अनेक चुनौतियों को अवसर में परिवर्तित करने के सामर्थ्य का श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में गुजरात और गुजरातियों में सिंचन हुआ है। नरेन्द्र मोदी ने स्मृति वन और म्यूजियम के माध्यम से, विसर्जन से नवसर्जन और कच्छ के अप्रतिम विकास की सफलता गाथा को दुनिया के समक्ष प्रस्तुत किया है। नरेन्द्र मोदी ने पंच शक्ति – ऊर्जा शक्ति, जल शक्ति, ज्ञान शक्ति, जन शक्ति और रक्षा शक्ति के पंचामृत पर गुजरात के विकास की आधारशिला रखकर राज्य को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया है। नरेन्द्र मोदी ने ‘भारत के विकास के लिए गुजरात का विकास’ के ध्येय मंत्र के साथ गुजरात के वैश्विक विकास में अनेक नए आयामों और पहलों को जोड़ा है।
प्रवक्ता मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 2001 से 2024 तक के 23 वर्षों का यह समयकाल गुजरात के सुशासन और विकास का संक्रांति काल बना है। अब, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करने के लिए विकसित गुजरात बनाने का लक्ष्य सिद्ध करना है। इस लक्ष्य को प्राप्त कर राज्य की विकास गाथा को और अधिक उन्नत बनाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने आगामी समय में प्रतिवर्ष सुनियोजित रूप से ‘विकास सप्ताह’ मनाने का निर्णय किया है।

You Might Also Like

बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा सियासी मोड़, प्रशांत किशोर जन सुराज के उम्मीदवार बने

तमिलनाडु में सियासी घमासान: TVK सरकार पर हॉर्स ट्रेडिंग के गंभीर आरोप

पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

October 7, 2024 October 7, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अंबिकापुर की मिनी गोल्फ खिलाड़ी शिवानी सोनी का थाइलैंड में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में हुआ चयन अंबिकापुर की मिनी गोल्फ खिलाड़ी शिवानी सोनी का थाइलैंड में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में हुआ चयन
Next Article प्रोफेसर के 60 पदों पर पीआरएसयू में निकली भर्ती, आवेदन शुरू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…
महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….
उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?