By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कांग्रेस संविधान बदलने का फेक नैरेटिव फैला रही : रिजिजू 
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राजनीती > कांग्रेस संविधान बदलने का फेक नैरेटिव फैला रही : रिजिजू 
राजनीती

कांग्रेस संविधान बदलने का फेक नैरेटिव फैला रही : रिजिजू 

Last updated: 2024/10/07 at 10:32 AM
Share
3 Min Read
कांग्रेस संविधान बदलने का फेक नैरेटिव फैला रही : रिजिजू 
SHARE

नागपुर। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने नागपुर में कांग्रेस पर आरोप लगाए कि कांग्रेस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसने पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के खिलाफ आरक्षण समाप्त करने का एक फेक नैरेटिव खड़ा किया। रिजिजू ने कहा यह दुख की बात है कि अनुसूचित जाति और जनजाति समाज के कुछ लोग ऐसे लोगों को समर्थन और सम्मान देते हैं जिन्होंने डाक्टर अंबेडकर का अपमान किया है।
रिजिजू ने अपने एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर के अनुयायियों से आह्वान किया कि वे उनके अपमान को याद रखें। उन्होंने कहा कि जो लोग आपातकाल लगाकर भारत के संविधान का दुरुपयोग करते हैं, उन्हें अंबेडकर का अपमान करने का हक नहीं है। रिजिजू ने आगे कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर के निधन और 2014 में पीएम मोदी के सत्ता में आने के बीच के घटनाक्रम को जानना जरूरी है। रिजिजू ने कहा कि अंबेडकर ने जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ पत्र लिखा था कि वे उनके साथ मंत्री पद नहीं संभाल सकते। जहां भी बाबासाहेब चुनाव लड़ते थे, कांग्रेस उन्हें हराने के लिए पूरी ताकत लगा देती थी। उन्होंने यह भी कहा कि अंबेडकर को उनके निधन के कई सालों बाद भारत रत्न से सम्मानित किया गया। रिजिजू ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अंबेडकर के सम्मान में पांच तीर्थ स्थलों का विकास किया है, जिनमें मऊ, लंदन में उनका घर, दिल्ली में महापरिनिर्वाण स्थल शामिल हैं।
रिजिजू ने कांग्रेस पर इमरजेंसी के दौरान संविधान का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया और कहा कि पीएम मोदी ने संविधान को सम्मानित किया और संविधान दिवस मनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस उन पर संविधान बदलने का फेक नैरेटिव फैला रही है। रिजिजू ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि महाराष्ट्र जैसे राज्य में बाबासाहेब के अपमान करने वालों का समर्थन देखने से उन्हें गहरा आघात हुआ। उन्होंने अनुसूचित जाति और जनजाति समुदाय से अपील की कि वे बाबासाहेब अंबेडकर के अपमान को भूलने न दें और उनकी विरासत को बनाए रखें। रिजिजू ने जोर देकर कहा कि सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए बाबासाहेब के सपनों को पूरा करने के लिए उन्हें पीएम मोदी का समर्थन करना चाहिए।

You Might Also Like

बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा सियासी मोड़, प्रशांत किशोर जन सुराज के उम्मीदवार बने

तमिलनाडु में सियासी घमासान: TVK सरकार पर हॉर्स ट्रेडिंग के गंभीर आरोप

पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

October 7, 2024 October 7, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मालदीव को हो गया भारत की ताकत का अहसास, नई दिल्ली पहुंचे मुइज्जू; किससे होगी मुलाकात?… मालदीव को हो गया भारत की ताकत का अहसास, नई दिल्ली पहुंचे मुइज्जू; किससे होगी मुलाकात?…
Next Article ईरान-इजरायल में युद्ध की आशंका से चिंता में कश्मीरी, बोले- अपनों की सुरक्षा को रोज कर रहे प्रार्थनाएं… ईरान-इजरायल में युद्ध की आशंका से चिंता में कश्मीरी, बोले- अपनों की सुरक्षा को रोज कर रहे प्रार्थनाएं…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू  सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?