By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पाकिस्तान में लड़की ने अपने परिवार के 13 लोगों को दिया जहर 
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > पाकिस्तान में लड़की ने अपने परिवार के 13 लोगों को दिया जहर 
विदेश

पाकिस्तान में लड़की ने अपने परिवार के 13 लोगों को दिया जहर 

Last updated: 2024/10/08 at 9:00 AM
Share
4 Min Read
पाकिस्तान में लड़की ने अपने परिवार के 13 लोगों को दिया जहर 
SHARE

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के सिंध में एक  लड़की ने कथित तौर पर अपने परिवार के 13 लोगों के खाने में जहर मिलाकर हत्या कर दी। इसकी वजह भी सामने आई है। दरअसल लड़की के परिवार वाले उसकी पसंद के मुताबिक शादी करने के लिए तैयार नहीं थे। जानकारी के मुताबिक ये मौतें 19 अगस्त को खैरपुर के पास हैबत खान ब्रोही गांव में हुईं थी। अब खुलासा हुआ है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने माता-पिता समेत परिवार के सभी सदस्यों को जहर देने की साजिश रची।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी  ने बताया, खाना खाने के बाद सभी 13 सदस्य बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां सभी की मौत हो गई। जब पोस्टमार्टम किया गया तो पता चला कि इन लोगों की मौत जहरीला खाना खाने से हुई थी। उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने गहन जांच की तो पता चला कि बेटी और उसके प्रेमी ने घर में रोटी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले गेहूं में जहर मिला दिया था। इसके बाद पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
19 अगस्त को घर में खाना खाने के बाद बीमार पड़ने के बाद परिवार के नौ सदस्यों की मौत हो गई थी। अगले दिन अस्पताल में इलाज के दौरान चार अन्य की भी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस स्टेशन में दी गई थी और माना जा रहा था कि उनकी मौत का कारण कोई रहस्यमय बीमारी या फूड पॉइजनिंग है।  पुलिस ने विभिन्न कोणों से जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दो शवों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट हासिल की और उस पर काम किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि किस तरह का जहरीला पदार्थ इतनी मौतों का कारण बना। खोज में वे इस नतीजे पर पहुंचे कि पीड़ितों द्वारा खाए गए भोजन में जहर मिलाया गया था।
डीएसपी ने कहा कि उन्होंने एक ही जगह रहने वाले संयुक्त परिवार के जिंदा बचे सदस्यों में से एक शाइस्ता ब्रोही से पूछताछ शुरू की। कई बार कड़ी पूछताछ के दौरान वह आखिरकार टूट गई और उसने कबूल किया कि उसने परिवार को दिए जाने वाले खाने में जहर मिलाया था। उसने कहा कि यह तरल पदार्थ उसे उसके प्रेमी आमिर बख्श ब्रोही ने दिया था। डीएसपी ने कहा कि शाइस्ता आमिर बख्श से प्यार करती थी लेकिन उसका परिवार प्रस्ताव के लिए सहमत नहीं था। उसने कहा कि एक दिन आमिर ने उसे एक तरल पदार्थ दिया और उसे भोजन में मिलाने के लिए कहा। उसने उसे आश्वासन दिया कि यह खाने के बाद उसका परिवार शादी के प्रस्ताव पर सहमत हो जाएगा और फिर वे शादी कर सकेंगे। सोशल मीडिया पर शाइस्ता द्वारा कथित तौर पर अपलोड किए गए एक वीडियो क्लिप में भी उसे ऐसा बयान देते हुए दिखाया गया है। डीएसपी ने कहा कि शाइस्ता और आमिर बख्श के खिलाफ बराडी जटोई पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

October 8, 2024 October 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article CG – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ आज महत्वपूर्ण बैठक, इन नीतियों पर होगी चर्चा….. CG – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ आज महत्वपूर्ण बैठक, इन नीतियों पर होगी चर्चा…..
Next Article महाराष्ट्र में बीजेपी को झटका, हर्षवर्द्धन ने छोड़ी पार्टी, शरद पवार से मिलाया हाथ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा एवं भव्य शहीद स्मारक का किया लोकार्पण….
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा एवं भव्य शहीद स्मारक का किया लोकार्पण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सलियाटोली में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण…..
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सलियाटोली में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?