By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  मांगों के लिए आर-पार की लड़ाई के मूड में दिल्ली देहात के लोग जंतर-मंतर पर दिया धरना
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य >  मांगों के लिए आर-पार की लड़ाई के मूड में दिल्ली देहात के लोग जंतर-मंतर पर दिया धरना
राज्य

 मांगों के लिए आर-पार की लड़ाई के मूड में दिल्ली देहात के लोग जंतर-मंतर पर दिया धरना

Last updated: 2024/10/08 at 2:15 PM
Share
3 Min Read
 मांगों के लिए आर-पार की लड़ाई के मूड में दिल्ली देहात के लोग जंतर-मंतर पर दिया धरना
SHARE

नई दिल्ली । दिल्ली देहात के लोग लंबे समय से गांव के मुद्दों और समस्याओं के समाधान की मांग सरकार से कर रहे हैं, लेकिन उनका दावा है कि अब तक सरकार द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हालांकि, उनकी कुछ मांगें जरूर पूरी हुई हैं। इसके बाद भी अधिकतर मुद्दों को अनदेखा करने का दावा किया गया है। इससे नाराज दिल्ली देहात के लोगों ने जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत की। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व पालम-360 गांव के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी कर रहे हैं और लगातार दिल्ली देहात की आवाज बन कर सरकार के कानों तक अपनी मांग पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, रविवार की देर शाम दिल्ली पुलिस ने धरने पर बैठे सभी लोगों को हिरासत में ले लिया और कुछ घंटों के बाद रिहा कर दिया। पुलिस की हिरासत से बाहर आने के बाद, पालम 360 गांव के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने कहा, दिल्ली देहात की प्रमुख समस्याओं और लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़े मुद्दों के निर्णायक समाधान की मांग को लेकर जंतर मंतर पर इस अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा, दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं के भयंकर अभाव और चौतरफ़ा बदहाली से लोगों में खासी नाराजगी है। उन्होंने कहा, दिल्ली के ग्रामीण कई वर्षों से मुश्किलों का सामना कर रहे हैं और अब दिल्ली देहात के लोगों ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। वे अपनी सभी समस्याओं के पूर्ण समाधान तक अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का फैसला करके आए हैं। अब चाहे उन्हें यह आंदोलन जेल से क्यों न चलाना पड़े, लेकिन पूर्ण समाधान होने तक अब उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। सोलंकी ने बताया कि 15 सितंबर को ही दिल्ली के जंतर मंतर पर हजारों की संख्या में एकजुट होकर हमने अपने हक और अधिकार के लिए हुंकार भरकर जिस लड़ाई का आगाज किया था, अब हम उसे अंजाम तक पहुंचाकर ही दम लेंगे। हम दिल्ली के उपराज्यपाल, केंद्र सरकार, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार से जल्द से जल्द सभी समस्याओं के समाधान की मांग करते हैं। हमने पहले भी 15 दिन का समय दिया था जो बीत गया और इसी कारण हमें अनिश्चितकालीन धरने पर बैठना पड़ा है अब दिल्ली के 360 गांव के लोगों ने एकमत से फैसला कर लिया है कि वर्षों से लंबित हमारी सभी समस्याओं के पूर्ण समाधान तक ये आंदोलन रुकने वाला नहीं है।

You Might Also Like

मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान का असर: बेमेतरा जिले के तीन विकासखंड क्रिटिकल से सेमी-क्रिटिकल जोन में पहुंचे

अनियमितताओं के चलते किसान एग्रो कृषि केन्द्र की कीटनाशक अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित

कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर उमंग कृषि केन्द्र की अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित

मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, डॉग स्क्वॉड की मदद से हुई पतासाजी, चार नाखून बरामद, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई…..

छत्तीसगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, नवाचार और संवेदनशीलता से प्राथमिक शिक्षा को दी नई दिशा……

October 8, 2024 October 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बिहार में तेज रफ्तार पर लगेगी लगाम, NH और SH पर सरकार तय करेगी नई गति सीमा बिहार में तेज रफ्तार पर लगेगी लगाम, NH और SH पर सरकार तय करेगी नई गति सीमा
Next Article BPSC शिक्षक रहें सतर्क, शिक्षा मंत्री के बड़े एक्शन से बढ़ेंगी चुनौतियां BPSC शिक्षक रहें सतर्क, शिक्षा मंत्री के बड़े एक्शन से बढ़ेंगी चुनौतियां
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान का असर: बेमेतरा जिले के तीन विकासखंड क्रिटिकल से सेमी-क्रिटिकल जोन में पहुंचे
मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान का असर: बेमेतरा जिले के तीन विकासखंड क्रिटिकल से सेमी-क्रिटिकल जोन में पहुंचे
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अनियमितताओं के चलते किसान एग्रो कृषि केन्द्र की कीटनाशक अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित
अनियमितताओं के चलते किसान एग्रो कृषि केन्द्र की कीटनाशक अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर उमंग कृषि केन्द्र की अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित
कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर उमंग कृषि केन्द्र की अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, डॉग स्क्वॉड की मदद से हुई पतासाजी, चार नाखून बरामद, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई…..
मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, डॉग स्क्वॉड की मदद से हुई पतासाजी, चार नाखून बरामद, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?