By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भिलाई इस्पात संयंत्र ने वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल से सितंबर अवधि में दर्ज किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ फिनिष्ड स्टील उत्पादन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > भिलाई इस्पात संयंत्र ने वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल से सितंबर अवधि में दर्ज किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ फिनिष्ड स्टील उत्पादन
छत्तीसगढ़राज्य

भिलाई इस्पात संयंत्र ने वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल से सितंबर अवधि में दर्ज किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ फिनिष्ड स्टील उत्पादन

Last updated: 2024/10/09 at 10:30 AM
Share
4 Min Read
SHARE

भिलाई

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही अप्रैल से सितंबर 2024 अवधि में उत्पादन और तकनीकी-अर्थशास्त्र में नए रिकॉर्ड बनाए हैं। संयंत्र ने पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की इसी एच1 अवधि में दर्ज 23,13,803 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन की तुलना में अब तक का सर्वश्रेष्ठ 23,16,659 टन फिनिष्ड स्टील उत्पादन दर्ज किया।

संयंत्र ने उत्पादन के कई अन्य क्षेत्रों में भी अप्रैल से सितंबर अवधि के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया है। अप्रैल से सितंबर की अवधि में बार एंड रॉड मिल ने 4.81 लाख टन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन दर्ज कर वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि अप्रैल से सितंबर में दर्ज 4.63 लाख टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन को पार किया। स्टील मेल्टिंग शॉप-3 ने वर्तमान वित्त वर्ष की पहली छमाही अप्रैल से सितंबर 2024 में कास्ट स्टील का उच्चतम उत्पादन 1.71 मिलियन टन दर्ज कर, वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 1.69 मिलियन टन को पार किया। इसमें अब तक का सर्वश्रेष्ठ कास्ट बिलेट उत्पादन 1.15 मिलियन टन शामिल है, जो कि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में दर्ज 1.12 मिलियन टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन से अधिक है।

भिलाई इस्पात संयंत्र ने अप्रैल से सितंबर अवधि में 260 मीटर लंबी रेल का अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 4.91 लाख टन उत्पादन दर्ज किया, जो कि वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 4.72 लाख टन से कहीं अधिक है। यूनिवर्सल रेल मिल और रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल दोनों ने मिलकर कुल प्राइम रेल उत्पादन 5.95 लाख टन दर्ज किया, जो कि किसी भी पहली छमाही अवधि के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन है। इसके साथ वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 5.94 लाख टन को पार कर लिया गया।

भारतीय रेलवे हेतु 260 मीटर लंबी रेल की कुल लोडिंग 4.89 लाख टन की गई, जो किसी भी पहली छमाही अवधि के लिए सर्वश्रेष्ठ रही। संयंत्र ने पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि में दर्ज 4.83 लाख टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ लोडिंग को पीछे छोड़ा। गौरतलब है कि रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल ने वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में 260 मीटर लंबी रेल की अब तक की सर्वश्रेष्ठ लोडिंग 91,842 टन दर्ज की है, जो कि वित्त वर्ष 2014-15 की पहली छमाही में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ लोडिंग 75,426 टन से कहीं अधिक है।

टेक्नो-इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में, अप्रैल-सितंबर अवधि के लिए संयंत्र के ब्लास्ट फनेर्सों द्वारा 137 किलोग्राम प्रति टन हॉट मेटल का उच्चतम कोल डस्ट इंजेक्शन दर दर्ज किया गया, जो कि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही अवधि में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 114 किलोग्राम प्रति टन हॉट मेटल की सीडीआई दर से कहीं अधिक है। संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस ने वित्त वर्ष 2020-21 की पहली छमाही अवधि में दर्ज 448 किलोग्राम प्रति टन हॉट मेटल की पिछली सर्वश्रेष्ठ कोक दर की तुलना में अब तक का सर्वश्रेष्ठ 434 किलोग्राम प्रति टन हॉट मेटल की सर्वश्रेष्ठ कोक दर दर्ज की।

You Might Also Like

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….

एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों के सम्मान और श्वोकल फॉर लोकलश् अभियान को मजबूत बनाने की अपील…..

October 9, 2024 October 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article लेबनान पर पानी के रास्ते हमला करेगा इजराइल लेबनान पर पानी के रास्ते हमला करेगा इजराइल
Next Article 100 ईवी बसें चलेंगी, नोएडा एयरपोर्ट से दिल्ली जाना होगा आसान 100 ईवी बसें चलेंगी, नोएडा एयरपोर्ट से दिल्ली जाना होगा आसान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू  सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?