By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पर्यटन क्षेत्र विकसित करने के सुझाव देंगी कंपनियां
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > पर्यटन क्षेत्र विकसित करने के सुझाव देंगी कंपनियां
मध्यप्रदेशराज्य

पर्यटन क्षेत्र विकसित करने के सुझाव देंगी कंपनियां

Last updated: 2025/02/02 at 1:00 PM
Share
5 Min Read
पर्यटन क्षेत्र विकसित करने के सुझाव देंगी कंपनियां
SHARE

भोपाल। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड ने केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन 2.0 योजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करा ली है। इसके अंतर्गत चित्रकूट में धार्मिक तो ग्वालियर में हेरिटेज पर्यटन को बढ़ावा देना है। इसको अमलीजामा पहनाने के लिए गत अक्टूबर 2024 में एक बार टेंडर प्रक्रिया भी की गई थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसे में अब पर्यटन बोर्ड ने दोनों स्थानों पर पर्यटन क्षेत्र विकसित करने के लिए कंपनियों से सुझाव मांगे हैं। इसमें डीपीआर के कुछ मानकों को ध्यान में रखते हुए एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट (ईओआई) जारी किया गया है। इसके तहत कंपनियों से पूछा गया है कि यदि उन्हें काम मिलता है, तो वे किस तरीके से पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने और पर्यटकों को आकर्षित करने का कार्य करेंगी। ऐसे कौन से आकर्षण कंपनियों द्वारा जोड़े जाएंगे, जिससे पर्यटक बरबस ही इन दोनों शहरों में घूमने के लिए आएं। बता दें कि योजना के अंतर्गत केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा ग्वालियर और चित्रकूट का चयन किया गया था।
मप्र टूरिज्म की अतिरिक्त प्रबंध निदेशक  बिदिशा मुखर्जी का कहना है कि स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के अंतर्गत ग्वालियर और चित्रकूट में प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए इच्छुक कंपनियों से भी सुझाव मांगे गए हैं। एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट के अंतर्गत कंपनियां बताएंगीं कि वे पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने के लिए और क्या-क्या कार्य कर सकती हैं। इन दोनों ही शहरों में इसके लिए चयनित स्थलों पर सोवेनियर शॉप और शिल्प हाट के माध्यम से स्थानीय हस्तशिल्प कला को भी बढ़ावा दिया जाएगा। पर्यटकों से भी होगी आमदनी इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत राशि खर्च करने के बाद आमदनी का स्कोप भी देखा गया है। यहां प्रवेश शुल्क लिया जाएगा। सोवेनियर शॉप किराए पर दी जाएंगी।

70 करोड़ रुपये से कार्य होने हैं
मार्च 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल इन दोनों योजनाओं का भूमिपूजन किया था। ग्वालियर में इस योजना के अंतर्गत 70 करोड़ रुपये के अधोसंरचना व सुंदरीकरण के कार्य होने हैं। इसके तहत मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा फूलबाग क्षेत्र में 15.92 करोड़ रुपये की लागत से अधोसंरचना विकास कार्य कर पर्यटन क्षेत्र विकसित किया जाना है। इसी प्रकार चित्रकूट में 25.90 करोड़ रुपये की लागत से घाट पर आध्यात्मिकता का अनुभव परियोजना के अंतर्गत काम प्रस्तावित है।

पार्किंग, फूड कोर्ट सहित ये सुविधाएं
पर्यटकों के अनुभव के लिए चित्रकूट घाट विकास, पार्किंग, पैदल मार्ग, पर्यटक सूचना केंद्र, पर्यटक आवास, रेस्त्रां और फूड कोर्ट, शौचालय, व्याख्या केंद्र आदि प्रमुख घटक शामिल होंगे। ग्वालियर में फूलबाग क्षेत्र में हेरिटेज थीम के अंतर्गत पर्यटकों को आकर्षित किया जाएगा। यहां अभी पर्यटक आते तो हैं, लेकिन वे कुछ समय ठहरकर ओरछा व खजुराहो के लिए निकल जाते हैं।

हेरिटेज सर्किट विकसित किया जाएगा
ऐसे में यहां उनके ठहरने की अवधि में वृद्धि कराने के साथ ही फूलबाग क्षेत्र में ई-विंटेज वाहन की सवारी, हैंड्स आन वर्कशाप, प्रोजेक्शन मैपिंग शो के साथ ही पूरा हेरिटेज सर्किट विकसित किया जाएगा। रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे इस योजना के अंतर्गत शहर की विशेषताओं को उभारने के प्रयास किए जाएंगे। चित्रकूट का संबंध श्रीराम से है, ऐसे में वहां आध्यात्म पर फोकस किया जाएगा। वहीं ग्वालियर अपने हेरिटेज के लिए जाना जाता है। यहां विरासत के क्षेत्र में काम किए जाएंगे। इसमें रोजगार बढ़ाने के भी प्रयास किए जाएंगे।

10 फूड ट्रक भी खड़े कराए जाएंगे
इसके अलावा 10 फूड ट्रक भी सडक़ किनारे खड़े कराए जाएंगे। ये नो व्हीकल जोन होगा, ऐसे में वाहनों के लिए अलग से पेड पार्किंग होगी। अंदर घूमने के लिए ई-विंटेज कारें सशुल्क मौजूद रहेंगी। इसके अलावा प्रोजेक्शन मैपिंग शो हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में चलाए जाएंगे, जिसमें टिकट लिया जाएगा।

You Might Also Like

सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..

सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..

’सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय’…..

पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से रचना सोनी ने बचाए 35 हजार रुपये, अपने नाम संपत्ति होने से बढ़ा आत्मविश्वास, बची राशि से परिवार की आर्थिक योजना को मिली मजबूती…..

फोटो कॉपी, मशरूम और महुआ व्यवसाय ने बदली बबली की जिंदगी, बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से मजबूत हुआ आत्मविश्वास…..

February 2, 2025 February 2, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिंसा: 41 मौतों के बाद पहुंचे सेना प्रमुख मुनीर पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिंसा: 41 मौतों के बाद पहुंचे सेना प्रमुख मुनीर
Next Article युवाओं के लिए विलेन फॉर हायर नाम की अनोखी सेवा शुरू युवाओं के लिए विलेन फॉर हायर नाम की अनोखी सेवा शुरू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..
सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..
सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय’…..
’सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से रचना सोनी ने बचाए 35 हजार रुपये, अपने नाम संपत्ति होने से बढ़ा आत्मविश्वास, बची राशि से परिवार की आर्थिक योजना को मिली मजबूती…..
पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से रचना सोनी ने बचाए 35 हजार रुपये, अपने नाम संपत्ति होने से बढ़ा आत्मविश्वास, बची राशि से परिवार की आर्थिक योजना को मिली मजबूती…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?