By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 47 सालों से इंदौर की प्यास बुझाने के लिए मां नर्मदा हर दिन 70 किलोमीटर का सफर तय करती हैं
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > 47 सालों से इंदौर की प्यास बुझाने के लिए मां नर्मदा हर दिन 70 किलोमीटर का सफर तय करती हैं
मध्यप्रदेशराज्य

47 सालों से इंदौर की प्यास बुझाने के लिए मां नर्मदा हर दिन 70 किलोमीटर का सफर तय करती हैं

Last updated: 2025/02/04 at 9:00 PM
Share
3 Min Read
47 सालों से इंदौर की प्यास बुझाने के लिए मां नर्मदा हर दिन 70 किलोमीटर का सफर तय करती हैं
SHARE

इंदौर: प्रदेश की जीवनदायिनी नर्मदा नदी तीन हजार किलोमीटर की लंबाई तक बहती है और हरियाली के साथ आसपास के क्षेत्रों में खुशहाली और विकास फैलाती है। नर्मदा नदी इंदौर, जबलपुर समेत कई शहरों और गांवों की प्यास बुझा रही है। नर्मदा मप्र में 1077 किलोमीटर, महाराष्ट्र में 32 किलोमीटर, महाराष्ट्र-गुजरात में 42 किलोमीटर और गुजरात में 161 किलोमीटर तक बहती है और कुल 1312 किलोमीटर बहने के बाद अंत में गुजरात के भड़ौच के पास खंभात की खाड़ी में अरब सागर में विलीन हो जाती है। इस नदी पर गांधी सागर, ओंकारेश्वर बांध, सरदार सरोवर जैसे बड़े बांध बने हैं।

नर्मदा नदी 47 साल से प्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर की प्यास बुझा रही है। 1978 में नर्मदा के पहले चरण ने इंदौर में कदम रखा था मां नर्मदा हर दिन तटबंधों को पार करते हुए 70 किलोमीटर का सफर तय करती हैं। 540 एमएलडी पानी हर दिन इंदौर की 40 लाख आबादी की प्यास बुझाता है।

नर्मदा लाने के लिए इंदौर में आंदोलन

60 के दशक में इंदौर में सूखा पड़ा था। यशवंत सागर और बिलावली जैसे जलस्रोत सूख गए थे। इंदौर शहर का विस्तार हो रहा था, लेकिन शहर के पास कोई बड़ा जल संसाधन नहीं था। तब शहर के लोगों ने नर्मदा को इंदौर लाने की मांग उठाई। सरकार के लिए इस महंगी योजना को लागू करना आसान नहीं था। तब इंदौर में दो महीने से ज्यादा लंबा आंदोलन चला। सभी दल एकजुट हुए। आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा और नर्मदा को इंदौर लाने की घोषणा की गई। आंदोलन से जुड़े अभ्यास मंडल के शिवाजी मोहिते कहते हैं कि अगर नर्मदा का पानी इंदौर नहीं आता तो इंदौर का आज जैसा विकास नहीं होता। लोग पलायन करने लगते, बड़े उद्योग नहीं आते। पीथमपुर जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में नर्मदा का पानी पहुंचाया जा रहा है।

सिंहस्थ में नर्मदा-शिप्रा के जल में डुबकी लगाते लोग 12 साल में एक बार होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ में श्रद्धालु शिप्रा नदी में डुबकी लगाने आते हैं। शिप्रा नदी प्रदूषित हो चुकी है। दस साल पहले नर्मदा नदी का पानी शिप्रा में मिला दिया गया था। शिप्रा नदी के उद्गम स्थल उज्जैनी में बड़वाह से 60 किलोमीटर लंबी लाइन बनाकर नर्मदा का पानी छोड़ा गया। इससे शिप्रा नदी उद्गम स्थल से पुनर्जीवित हो गई। पिछले सिंहस्थ में लाखों श्रद्धालुओं ने नर्मदा जल में डुबकी लगाई थी। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और महेश्वर धार्मिक नगरी भी नर्मदा नदी के तट पर स्थित है। गंभीर नदी को भी नर्मदा नदी से जोड़ा गया है। मां नर्मदा इंदौर के अलावा उज्जैन और देवास शहर की प्यास बुझाती हैं।

You Might Also Like

पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष…..

दंतेवाड़ा में 5 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण : पूना मारगेम से बदली जिंदगी….

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : महिला फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में……

राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर जशपुर जिले में ‘लैब ऑन व्हील्स’ एम्बुलेंस की मिलेगी सुविधा….

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन….

February 4, 2025 February 4, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article हेरोइन तस्करी के मामले में एक गिरफ्तार, मिली 1,50,900 रुपये की हेरोइन हेरोइन तस्करी के मामले में एक गिरफ्तार, मिली 1,50,900 रुपये की हेरोइन
Next Article सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई से बौखलाए नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की हत्या सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई से बौखलाए नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की हत्या
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

दंतेवाड़ा में 5 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण : पूना मारगेम से बदली जिंदगी….
दंतेवाड़ा में 5 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण : पूना मारगेम से बदली जिंदगी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष…..
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर जशपुर जिले में ‘लैब ऑन व्हील्स’ एम्बुलेंस की मिलेगी सुविधा….
राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर जशपुर जिले में ‘लैब ऑन व्हील्स’ एम्बुलेंस की मिलेगी सुविधा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : महिला फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में……
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : महिला फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?