By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विशाल रोड शो
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विशाल रोड शो
छत्तीसगढ़राज्य

रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विशाल रोड शो

Last updated: 2025/02/09 at 2:15 PM
Share
3 Min Read
रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विशाल रोड शो
SHARE

रायपुर

नगरीय निकाय चुनाव में कमल का बटन दबा कर महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे सहित सभी 70 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं और ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ रायपुर को दिलाएं। रायपुर शहर के विकास की जिम्मेदारी हमारे कंधों पर छोड़िए। हम रायपुर नगर निगम को नए सिरे से संवारेंगे और जनता को उत्कृष्ट सुविधाएं मुहैया कराएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज रायपुर में भारतीय जनता पार्टी का भव्य और ऐतिहासिक रोड शो आयोजित हुआ, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। भनपुरी से शुरू हुए इस भव्य रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। सड़कों के दोनों ओर हाथ में कमल का झंडा थामे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनों द्वारा पुष्पवर्षा के माध्यम से रोड शो का जगह-जगह स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने भी जनता का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ के लिए जनता का आभार भी जताया।

सीएम साय ने कहा कि भाजपा सरकार ने नगरीय निकायों के विकास के लिए ₹7,000-8,000 करोड़ से अधिक की राशि जारी की है, जिससे शहरों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि आने वाले वर्षों में 3 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास बनाए जाएंगे, नजूल भूमि पर बसे परिवारों को मालिकाना हक देने के लिए नया कानून लाया जाएगा, महिलाओं के नाम पर संपत्ति कर में 25% की छूट मिलेगी, समय पर बिजली बिल और संपत्ति कर भरने वालों को पीएम आवास योजना का लाभ मिलेगा, स्व-सहायता समूह की महिलाओं को ₹2.5 लाख तक का बिना गारंटी लोन, स्ट्रीट वेंडर्स को ₹30,000 की आर्थिक सहायता और यूपीएससी पास करने वाले छात्रों को महापौर सम्मान निधि के तहत ₹1 लाख की सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश में अभूतपूर्व योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ जनता को सीधे मिल रहा है। 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है, धान का समर्थन मूल्य ₹3100 प्रति क्विंटल तय किया गया है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी हो रही है। किसानों को दो साल का बकाया बोनस, 70 लाख माताओं-बहनों को ‘महतारी वंदन योजना’ का लाभ, तेंदूपत्ता संग्रहण दर ₹5500 प्रति मानक बोरा, 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को श्रीरामलला दर्शन और काशी यात्रा का लाभ तथा भूमिहीन कृषि मजदूरों को ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना’ के तहत हर साल ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

रोड शो में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम जी, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी, विधायक राजेश मूणत जी, सुनील सोनी जी, पुरंदर मिश्रा जी, मोतीलाल साहू जी, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव जी, महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे जी, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर जी सहित अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You Might Also Like

सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..

छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……

गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……

माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव….

February 9, 2025 February 9, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article खोंगापानी वार्ड क्रमांक 11 एवं 12 खोंगापानी में मतदाताओं को ईवीएम का दिया गया प्रशिक्षण खोंगापानी वार्ड क्रमांक 11 एवं 12 खोंगापानी में मतदाताओं को ईवीएम का दिया गया प्रशिक्षण
Next Article बीजापुर 12 और नक्सली ढेर, 2 जवान भी शहीद बीजापुर 12 और नक्सली ढेर, 2 जवान भी शहीद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान
सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..
नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……
छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……
गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?