By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हर्षिल में बोले पीएम मोदी- ये दशक उत्तराखंड का है, प्रगति के लिए नए रास्ते खुल रहे हैं
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > Breaking News > हर्षिल में बोले पीएम मोदी- ये दशक उत्तराखंड का है, प्रगति के लिए नए रास्ते खुल रहे हैं
Breaking News

हर्षिल में बोले पीएम मोदी- ये दशक उत्तराखंड का है, प्रगति के लिए नए रास्ते खुल रहे हैं

Last updated: 2025/03/06 at 12:32 PM
Share
4 Min Read
हर्षिल में बोले पीएम मोदी- ये दशक उत्तराखंड का है, प्रगति के लिए नए रास्ते खुल रहे हैं
SHARE

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड के दौरे पर गए हैं। पीएम मोदी का यह दौरा माँ गंगा की पूजा-अर्चना को समर्पित है। पीएम मोदी उत्तराखंड के उस गाँव में पहुँचे हैं, जहाँ माँ गंगा को बेटी की तरह पूजा जाता है। पीएम मोदी का उत्तराखंड का यह तीन साल के भीतर 13वां दौरा है।

इसके बाद यहां उन्होंने स्थानीय कलाकारों के साथ समय बिताया और मखुवा में पारंपरिक लोक नृत्य का आनंद लिया। मखुवा, मां गंगा की शीतकालीन राजधानी के रूप में प्रसिद्ध है। पीएम मोदी ने यहाँ एक रैली को भी हरी झंडी दिखाई है। यह बाइक रैली हर्षिल से जादुंग तक जाएगी। पीएम मोदी ने इसके बाद यहाँ आयोजित एक जनसभा को भी संबोधित किया है।

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं माणा गांव में कुछ दिन पहले हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त करता हूं। मैं दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। संकट की इस घड़ी में देश ने जो एकजुटता दिखाई है, उससे पीड़ित परिवारों को बहुत हौसला मिला है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की ये भूमि, हमारी देवभूमि आध्यात्मिक ऊर्जा से भरी हुई है। चारों धामों और अनंत तीर्थों से धन्य, जीवनदायिनी मां गंगा के इस शीतकालीन स्थल पर आज एक बार फिर आकर और आप सभी से मिलकर मैं धन्य हो गया हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि एक बार फिर जहां आकर आप सब अपने परिवारजनों से मिलकर मैं धन्य हो गया हूं। मां गंगा की कृपा से ही मुझे दशकों तक उत्तराखंड की सेवा करने का सौभाग्य मिला। मैं मानता हूं कि उन्हीं के आशीर्वाद से मैं काशी तक पहुंचा हूं और अब सांसद के रूप में काशी की सेवा कर रहा हूं और इसलिए मैंने काशी में कहा भी था कि मुझे मां गंगा ने बुलाया है। आज मैं उनके मायके गांव आया हूं। यहां मुक्तिपठ गुफा में दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो पाए। मैं आज हर्षिल की धरती पर आया हूं तो मैं अपनी दीदी फुलियोकेसे को भी याद कर रहा हूं जो मुझे हर्षिल का राजमा और दूसरे प्रोडक्ट भेजती रहती हैं। आपके उपहार के लिए मैं आभारी हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ साल पहले मैं बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए बाबा के चरणों में गया था तो बाबा के दर्शन के बाद मेरे मुंह से अचानक कुछ भाव प्रकट हो गए और मैं बोल पड़ा था कि ये दशक उत्तराखंड का दशक होगा। वो शब्द मेरे थे, भाव मेरे थे, लेकिन उसके पीछे सामर्थ्य देने की शक्ति थी स्वयं बाबा केदारनाथ की थी। उन्होंने कहा कि बाबा केदार के आशीर्वाद से धीरे-धीरे वो शब्द, वो भाव सच्चाई में, हकीकत में बदल रही है। ये दशक उत्तराखंड का बन रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड की प्रगति के लिए नए नए रास्ते खुल रहे हैं। उत्तराखंड के विकास के लिए जो संकल्प हमने लिए थे, नए लक्ष्यों की ओर बढ़ते हुए वो संकल्प आज पूरे हो रहे हैं। इसी दिशा में शीतकालीन पर्यटन एक और बड़ा महत्वपूर्ण बड़ा कदम है। इसके माध्यम से उत्तराखंड के आर्थिक सामर्थ्य को साकार करने में बहुत बड़ी मदद मिलेगी। मैं अभिनव प्रयास के लिए पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड सरकार को बहुत बधाई देता हूं और उत्तराखंड की प्रगति के लिए कामना करता हूं।

You Might Also Like

वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

विशेष लेख:आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

test 5

test 3

चारधाम यात्रा से पहले बड़ी खबर, केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा बुकिंग 15 अप्रैल से

March 6, 2025 March 6, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आरक्षक के करतूतों से परेशान पीड़ित दंपति ने एसपी से की शिकायत आरक्षक के करतूतों से परेशान पीड़ित दंपति ने एसपी से की शिकायत
Next Article GIS BHOPAL 2025 : जीआईएस भोपाल से ग्लोबल हुआ प्रदेश का स्टार्ट-अप इको सिस्टम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव… GIS BHOPAL 2025 : जीआईएस भोपाल से ग्लोबल हुआ प्रदेश का स्टार्ट-अप इको सिस्टम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल
एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..
उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….
शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….
विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?