By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक, बलोच लिबरेशन आर्मी ने 182 यात्रियों को बनाया बंधक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > Breaking News > पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक, बलोच लिबरेशन आर्मी ने 182 यात्रियों को बनाया बंधक
Breaking News

पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक, बलोच लिबरेशन आर्मी ने 182 यात्रियों को बनाया बंधक

Last updated: 2025/03/11 at 8:56 PM
Share
2 Min Read
पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक, बलोच लिबरेशन आर्मी ने 182 यात्रियों को बनाया बंधक
SHARE

नई दिल्ली। पाकिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी नाम के आतंकी संगठन ने एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया है। ट्रेन में सवार 182 यात्रियों को बंधक बनाते हुए बलोच आर्मी ने धमकी दी है कि अगर किसी भी प्रकार की सैन्य कार्रवाई की गई तो वो पूरी ट्रेन को उड़ा देंगे।

आतंकियों ने पाकिस्तान के बोलन में जफर एक्सप्रेस को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं ट्रेन में सवार यात्रियों को आतंकियों के चंगुल से छुड़ाने के लिए पाकिस्तानी सेना ने मोर्चा संभाल लिया है जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी में पाक सेना के 6 जवानों की मौत हो गई है।

ट्रेन में सवार बंधकों में पाकिस्तानी सेना, पुलिस, एंटी-टेररिज्म फोर्स (एटीएफ) और इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लोग भी शामिल हैं। यह सभी लोग छुट्टी पर पाकिस्तान के कब्जे वाले पंजाब जा रहे थे।

बलोच आर्मी के प्रवक्ता जियंद बलूच ने ट्रेन हाईजैक की जिम्मेदारी लेते कहा कि हमने पूरी तरह से सुनियोजित तरीके से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। अगर कोई सैन्य कार्रवाई हुई तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा और बंधकों की मौत की जिम्मेदार पाकिस्तानी सेना होगी। यह ट्रेन क्वेटा से पेशावर जा रही थी।

आतंकियों ने पहले रेलवे ट्रैक को विस्फोट करके उड़ा दिया इसके बाद जब ट्रेन रुकी तो आसानी से उसे हाईजैक कर लिया और उसमें सवार यात्रियों को बंधक बना लिया। संभवत: आतंकियों को इस बात की जानकारी भी पहले से ही थी कि इस ट्रेन में पाकिस्तानी सेना, पुलिस और आईएसआई के लोग यात्रा कर रहे हैं।

उधर जानकारी यह भी मिली है कि ट्रेन को आतंकियों के कब्जे से छुड़ाने और यात्रियों को बंधनमुक्त कराने के लिए पाकिस्तान ने अपनी एयरफोर्स को भी एक्टिव कर दिया है। पाकिस्तानी एयरफोर्स के द्वारा आतंकियों पर एयरस्ट्राइक की बात भी सामने आई है।

You Might Also Like

कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…

March 11, 2025 March 11, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ की अनूठी आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से ‘‘बस्तर पंडुम 2025’’ का भव्य आयोजन… छत्तीसगढ़ की अनूठी आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से ‘‘बस्तर पंडुम 2025’’ का भव्य आयोजन…
Next Article छत्तीसगढ़ जनजातीय समाज के विकास को नई दिशा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में जनजाति सलाहकार परिषद की पहली बैठक… छत्तीसगढ़ जनजातीय समाज के विकास को नई दिशा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में जनजाति सलाहकार परिषद की पहली बैठक…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी….
चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे…..
केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई….
खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप…..
बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?