By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: फ्लोरोसिस के शिकार होने के बाद भी ग्रामीण नहीं कर रहे फिल्टर प्लांट के पानी का इस्तेमाल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > फ्लोरोसिस के शिकार होने के बाद भी ग्रामीण नहीं कर रहे फिल्टर प्लांट के पानी का इस्तेमाल
छत्तीसगढ़राज्य

फ्लोरोसिस के शिकार होने के बाद भी ग्रामीण नहीं कर रहे फिल्टर प्लांट के पानी का इस्तेमाल

Last updated: 2025/03/13 at 9:55 PM
Share
4 Min Read
फ्लोरोसिस के शिकार होने के बाद भी ग्रामीण नहीं कर रहे फिल्टर प्लांट के पानी का इस्तेमाल
SHARE

गरियाबंद

देवभोग ब्लॉक के 40 से ज्यादा गांव के 90 से ज्यादा पेयजल स्रोत में फ्लोराइड है. इस बात का खुलासा 12 माह से जल शक्ति बोर्ड के वैज्ञानिकों द्वारा 94 गांव के 175 वाटर सेंपल की जांच से हुआ है. सैकड़ों ग्रामीण डेंटल और स्केलटल फ्लोरोसिस के पीड़ित भी हैं. लेकिन सोच ऐसी है कि इन गांव में रहने वाले फ्लोराइड रिमूवल प्लांट का साफ पानी इस्तेमाल ही नहीं करते हैं. ऐसे में अब प्रशासन जागरूकता अभियान चलाने की बात कह रहा है.

जिले के देवभोग ब्लॉक में फ्लोराइड को सालों से समस्या है. जल शक्ति मंत्रालय बोर्ड के जांच में फ्लोराइड युक्त स्रोत और उसके दुष्प्रभाव का खुलासा हुआ है. साल भर पहले जल शक्ति बोर्ड ने यहां के पेय जल स्रोत जांच की शुरुआत की. क्षेत्रीय निदेशक डॉ. प्रबीर कुमार नायक के मार्गदर्शन वैज्ञानिक मुकेश आनंद और प्रमोद साहू की टीम वाटर सेंपल की जांच में जुटे हैं.

बताया गया है कि अब तक 94 गांव के 175 जल स्रोतों की जांच जल शक्ति बोर्ड की टीम ने किया है, जिसमें 40 से 50 गांव के 90 से ज्यादा स्रोतों में फ्लोराइड की मात्रा नियत मात्रा से ज्यादा है. नांगलदेही, सीतलीजोर, खुटगांव, करचिया, चिचिया, मूड़ागांव जैसे 17 गांव के 51 सोर्स में सर्वाधिक मात्रा पाई गई है.

6 करोड़ के 40 प्लांट लगाए
स्वास्थ्य विभाग के एक सर्वे में वर्ष 2015 में दांत पीले वाले 1500 से ज्यादा स्कूली बच्चों का खुलासा हुआ था, जिसके बाद ग्राउंड वाटर सोर्स की जांच में फ्लोराइड की मौजूदगी का पता चला था. प्रभावित क्षेत्र के 40 स्कूलों में सवा 6 करोड़ खर्च कर फ्लोराइड रिमूवल प्लांट लगाए गए थे, लेकिन जागरूकता की कमी के कारण इसका उपयोग गांव वाले नहीं करते हैं.

अभयारण्य के गांव में सफल प्रयोग
उदंती सीता नदी अभ्यारण्य इलाके के 20 गांव के कई जल स्रोतों में फ्लोराइड की अधिकता पाई गई थी. उपनिदेशक वरुण जैन बताते हैं कि इको सोल्यूशन नामक मुंबई की एनजीओ के प्रमुख मैकेनिक इंजीनियर यतेंद्र अग्रवाल ने सस्ता विकल्प बनाया हुआ है. एक्टिवेटेड एल्यूमिना और टेरापिट फिल्टर की मदद से फ्लोराइड की मात्रा पीने लायक बनाया जाता है.

एक कीट की लागत महज 1000 रुपए के भीतर है. इसे प्रभावित गांव में प्रभावित सभी परिवार को वितरण किया जाएगा. बगैर बिजली से इसे आसानी से वन ग्राम के ग्रामीण इसका उपयोग कर सकेंगे. इसके लिए वन सुरक्षा समिति और कर्मियों के माध्यम से इसकी ट्रेनिंग दी गई है. एक-दो दिनों में इसका वितरण शुरू कर दिया जाएगा.

अभयारण्य में हो रहे इस सस्ते और सुलभ उपकरण की जांच जल शक्ति के वैज्ञानिकों ने नांगलदेही पहुंच कर किया. वैज्ञानिक मुकेश आनंद और प्रमोद साहू ने बताया कि इसके उपयोग से फ्लोराइड की अधिकता दूर हो रही है. पानी पीने लायक आसानी से बन जा रहा है. वैकल्पिक इस्तेमाल के लिए प्रशासन के समक्ष इस सुझाव को रखेंगे.

इस्तेमाल के लिए लोगों को करेंगे जागरूक
गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने बताया कि देवभोग के 40 स्कूलों में लगे फ्लोराइड रिमूवल प्लांट को अप टू डेट किया गया है. प्रॉपर मॉनिटरिंग के लिए एक कर्मी नियुक्ति किया गया है. मेंटेनेंस भी समय पर हो इसका ध्यान रखा जा रहा है. इसका उपयोग केवल स्कूलों में ना हो आम ग्रामीण भी कर सकें, इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने ग्राम स्तर पर काम करने वाले सभी विभागों को निर्देशित किया गया है. इसके अलावा बाड़ीगांव, नांगलदेही, झाखरपारा, कारचिया और कैटपदर ग्राम में सामुदायिक उपयोग के लिए पांच नए फ्लोराइड रिमूवल प्लांट की मंजूरी मिली है, जिसके जल्द क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं.

You Might Also Like

नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन….

प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता….

विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा…..

औषधि पौधों की खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम: वन मंत्री केदार कश्यप…..

बलरामपुर और रामानुजगंज को जल्द मिलेगा बायपास की सौगात, मंत्री रामविचार नेताम ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में की सौजन्य मुलाकात

March 13, 2025 March 13, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Ladli Behna Yojana: सीएम डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान! लाडली बहना योजना की राशि में होगी बढ़ोतरी,कहा- हमने जो वादा किया था उसे पूरा करेंगे… Ladli Behna Yojana: सीएम डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान! लाडली बहना योजना की राशि में होगी बढ़ोतरी,कहा- हमने जो वादा किया था उसे पूरा करेंगे…
Next Article Holi 2025: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को रंगों के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी,कहा- होली आपसी प्रेम, सौहार्द और उल्लास का प्रतीक है… Holi 2025: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को रंगों के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी,कहा- होली आपसी प्रेम, सौहार्द और उल्लास का प्रतीक है…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन….
नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता….
प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा…..
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
औषधि पौधों की खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम: वन मंत्री केदार कश्यप…..
औषधि पौधों की खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम: वन मंत्री केदार कश्यप…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?