By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शौर्य स्मारक और जिला चिकित्सालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण,कहा- राजगढ़ अंचल में स्थापित होंगे 500 करोड़ की लागत से नए उद्योग…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > मध्यप्रदेश जनसंपर्क > मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शौर्य स्मारक और जिला चिकित्सालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण,कहा- राजगढ़ अंचल में स्थापित होंगे 500 करोड़ की लागत से नए उद्योग…
मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शौर्य स्मारक और जिला चिकित्सालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण,कहा- राजगढ़ अंचल में स्थापित होंगे 500 करोड़ की लागत से नए उद्योग…

Last updated: 2025/03/17 at 8:42 AM
Share
5 Min Read
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शौर्य स्मारक और जिला चिकित्सालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण,कहा- राजगढ़ अंचल में स्थापित होंगे 500 करोड़ की लागत से नए उद्योग…
SHARE

भोपाल: डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राजगढ़ में लगभग 500 करोड़ के निवेश से विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयाँ स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में राजधानी भोपाल में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश में 30 लाख करोड़ रूपये के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इससे प्रदेश का प्रत्येक अंचल लाभान्वित होगा। स्कूलों में शिक्षकों के पदों सहित पुलिसकर्मियों के रिक्त पदों की पूर्ति की जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजगढ़ जिला अस्पताल के बाद शीघ्र मेडिकल कॉलेज की सौगात भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि पौने तीन सौ किलोमीटर लंबी रामगंज मंडी से भोपाल तक की रेल लाइन की सौगात इस क्षेत्र को मिल रही है। विकास का कारवां निरंतर चलता रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, खाद्य प्र-संस्कृत इकाई योजना सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किए।

राजगढ़ अंचल में स्थापित होंगे 500 करोड़ की लागत से नए उद्योग: मुख्यमंत्री डॉ.  यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को राजगढ़ में शौर्य स्मारक जिला अस्पताल के लोकार्पण और रैन बसेरा भवन, नए विद्यालय भवन और विधि महाविद्यालय के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना योजना, उज्जवला रसोई गैस योजना, नि:शुल्क अन्न वितरण सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रत्येक क्षेत्र में विकास का यज्ञ चल रहा है। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हेलीपेड प्रारंभ किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य और केन्द्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन से किसानों के जीवन में समृद्धि आएगी। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे अपनी जमीन न बेचें। पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो सिंचाई परियोजना से इस अंचल का बड़ा इलाका लाभान्वित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नदी जोड़ों परियोजना से राजगढ़ क्षेत्र का भूगोल और भाग्य दोनों बदलेंगे। दो दशक पहले यहां सूखे की गंभीर समस्या थी।

गत दो दशक से विकास की गति बढ़ी है। आने वाले समय में इस क्षेत्र का तीव्र विकास होगा। पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना से राजगढ़, नरसिंहगढ़, ब्यावरा, सारंगपुर, खिलचीपुर को लाभ मिलेगा। फोरलेन सड़कों के निर्माण, मोहनपुरा-कुंडालिया परियोजना और नए औद्योगिक निवेश से पूरा क्षेत्र बदल जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों के लिए प्रति वर्ष सौर ऊर्जा से संचालित 10 लाख विद्युत पम्प स्थापित किए जाएंगे।

तीन वर्ष में 30 लाख सोलर पम्प लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में स्व-रोजगार से स्वावलंबन के जरिए महिलाओं की जीवन-स्थिति में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास भी किया जा रहा है। महिला श्रम पर आधारित उद्योगों, विशेष रूप से रेडीमेड गारमेंट इंडस्ट्री में प्रति महिला श्रमिक 5 हजार रूपए के मान से प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजगढ़ में जन श्रद्धा की प्रतीक माँ जालपा देवी और भैंसवा माता की जय-जयकार से संबोधन प्रारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजगढ़ जिले के नागरिक परिश्रमी हैं। यही नहीं भारतीय संस्कृति के पालन के लिए दृढ़ और कृत संकल्पित नागरिकों ने राजगढ़ की पहचान बनाई है। इस अंचल की दाल-बाटी और दाल-बाफले का स्वाद भी निराला है।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं राजगढ़ जिला प्रभारी मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गौतम टेटवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास श्री नारायण सिंह पंवार, सांसद श्री रोडमल नागर स्थानीय विधायक ने अपने संबोधन में जिले को दी गई सौगातों के लिये मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया।

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री चन्दर सिंह सौंधिया, विधायक राजगढ़ श्री अमर सिंह यादव, विधायक खिलचीपुर श्री हजारीलाल दांगी, विधायक नरसिंहगढ़ श्री मोहन शर्मा, दिशा के सदस्य श्री ज्ञानसिंह गुर्जर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

You Might Also Like

IAS पति से तलाक, 20 साल बड़े कांग्रेस नेता से शादी, 19 साल बाद रिश्ते में मिला धोखा

खाली सीटों के लिए तैयारी शुरू: डीएमई ने 27 फरवरी को रिपोर्टिंग शेड्यूल जारी किया

ग्वालियर के कांग्रेस नेता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, AI समिट में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप

MP में दिन भारी गर्म, रातें ठंडी: भोपाल-इंदौर समेत 15 शहरों में पारा 30°C पार

मध्य प्रदेश की बिजली वितरण कंपनियां 71 हजार करोड़ के घाटे में, जानें देश में राज्य की स्थिति

March 17, 2025 March 17, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article MP News: जनसामान्य की मूलभूत आवश्यकताओं के साथ उनकी आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव… MP News: जनसामान्य की मूलभूत आवश्यकताओं के साथ उनकी आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
Next Article मुख्यमंत्री यादव ने प्रदेशवासियों से की टीकाकरण अभियान में सहयोग की अपील,कहा- टीकाकरण बच्चों की गंभीर बीमारियों से सुरक्षा कर बढ़ाता है उनकी इम्युनिटी… मुख्यमंत्री यादव ने प्रदेशवासियों से की टीकाकरण अभियान में सहयोग की अपील,कहा- टीकाकरण बच्चों की गंभीर बीमारियों से सुरक्षा कर बढ़ाता है उनकी इम्युनिटी…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान
सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..
नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……
छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……
गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?