By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रायपुर में ITBP 38वीं बटालियन कैंप में कॉन्स्टेबल ने इंसास राइफल से ASI की गोली मारकर हत्या कर दी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > रायपुर में ITBP 38वीं बटालियन कैंप में कॉन्स्टेबल ने इंसास राइफल से ASI की गोली मारकर हत्या कर दी
छत्तीसगढ़राज्य

रायपुर में ITBP 38वीं बटालियन कैंप में कॉन्स्टेबल ने इंसास राइफल से ASI की गोली मारकर हत्या कर दी

Last updated: 2025/03/18 at 5:26 PM
Share
4 Min Read
रायपुर में  ITBP 38वीं बटालियन कैंप में कॉन्स्टेबल ने इंसास राइफल से ASI की गोली मारकर हत्या कर दी
SHARE

रायपुर

रायपुर के मुड़ीपार स्थित ITBP 38वीं बटालियन (भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल) कैंप में एक कॉन्स्टेबल ने इंसास राइफल से ASI की गोली मारकर हत्या कर दी। कॉन्स्टेबल ने ASI के माथे पर पहली गोली और सीने पर 15 गोलियां उतारी, जबकि 2 गोलियां इधर-उधर चलाईं।

वारदात  सुबह 9 बजे की है। मॉर्निंग परेड के दौरान ASI देवेंद्र सिंह दहिया के डांटने से गुस्से में आकर आरक्षक सरोज कुमार ने फायरिंग की। इससे पहले आरोपी घर गया और बिना खाना खाए गुस्से में राइफल लेकर निकला था।

दोनों ITBP बटालियन में ही रहते थे

आरोपी कॉन्स्टेबल सरोज कुमार (32) बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला है। वहीं मृतक ASI देवेंद्र सिंह दहिया (56) हरियाणा के रोहतक के रहने वाले थे। दोनों रायपुर के ITBP 38वीं बटालियन के कॉलोनी में ही रहते थे। आरोपी आरक्षक सरोज कुमार के 5 और 3 साल के दो बेटे हैं। आरोपी परिवार के साथ ही रहता था।

3 दिन पहले भी हुआ था विवाद

नाम न बताने की शर्त पर ITBP में मौजूद जवानों ने बताया कि 3 दिन पहले भी कॉन्स्टेबल सरोज कुमार को ASI देवेंद्र सिंह दहिया ने उनके टर्न आउट (वर्दी) को लेकर डांटा था। सोमवार सुबह भी देवेंद्र सिंह ने कॉन्स्टेबल को इसी बात पर डांटा तो वह न सिर्फ गुस्से में था, बल्कि डरा हुआ भी था।

परेड के बाद वह बटालियन के अंदर अपने घर पहुंचा। घर पर अपनी पत्नी से भी बात नहीं की। घर से कुछ दूरी पर कॉन्स्टेबल सरोज कुमार ने ASI दहिया को देखा। एएसआई को लगा कि कॉन्स्टेबल सुबह की अपनी गलती की माफी मांगने उनके पास आया है।

दोबारा गाली देने पर भड़का कॉन्स्टेबल

इस दौरान यह देखकर ASI दहिया ने दोबारा उसे गाली दी। ASI दहिया की गालियां सुनकर कॉन्स्टेबल ने पहली गोली माथे पर मारी। गोली लगते ही ASI दहिया ढेर हो गया। उसके बाद नाराज कॉन्स्टेबल ने सीने और पीठ की तरफ 17 राउंड फायरिंग की।

जानकारी देने से बचते रहे ITBP के अफसर

कैंप के अंदर वारदात के बाद अफसरों ने मेन गेट को सील कर दिया था। कैंप के अंदर ITBP के अफसरों के अलावा केवल पुलिस को ही एंट्री दी गई। ITBP के अफसर वारदात की जानकारी देने से बचते दिखे। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक पुलिस ने जांच की। उसके बाद कॉन्स्टेबल सरोज कुमार को कस्टडी में लिया।

पुलिस और ITBP के अफसरों के बीच कहासुनी

कैंप परिसर से जवान को कस्टडी में लेने के दौरान पुलिस अधिकारियों और ITBP के अफसरों के बीच दस्तावेज को लेकर कहासुनी भी हुई। पुलिस अधिकारियों ने मामले में हस्तक्षेप किया। उसके बाद जवान को कस्टडी में लेकर खरोरा पुलिस के अफसर रवाना हुए।

साथ ही ASI की डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां से पोस्टमॉर्टम के बाद माना ITBP की 38वीं बटालियन कैंप भेजा गया है। वहां से आज फ्लाइट से ASI की डेडबॉडी को हरियाणा भेजा जाएगा। उनके गृहग्राम में अंतिम संस्कार होगा।

You Might Also Like

सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..

सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..

’सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय’…..

पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से रचना सोनी ने बचाए 35 हजार रुपये, अपने नाम संपत्ति होने से बढ़ा आत्मविश्वास, बची राशि से परिवार की आर्थिक योजना को मिली मजबूती…..

फोटो कॉपी, मशरूम और महुआ व्यवसाय ने बदली बबली की जिंदगी, बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से मजबूत हुआ आत्मविश्वास…..

March 18, 2025 March 18, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने तकनीकी अधिकारियों को दिया जा रहा है तीन दिवसीय प्रशिक्षण निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने तकनीकी अधिकारियों को दिया जा रहा है तीन दिवसीय प्रशिक्षण
Next Article CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंग, उमंग और आनंद के पर्व रंगपंचमी की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ… CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंग, उमंग और आनंद के पर्व रंगपंचमी की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..
सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..
सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय’…..
’सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से रचना सोनी ने बचाए 35 हजार रुपये, अपने नाम संपत्ति होने से बढ़ा आत्मविश्वास, बची राशि से परिवार की आर्थिक योजना को मिली मजबूती…..
पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से रचना सोनी ने बचाए 35 हजार रुपये, अपने नाम संपत्ति होने से बढ़ा आत्मविश्वास, बची राशि से परिवार की आर्थिक योजना को मिली मजबूती…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?