Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The 3rd Eye News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The 3rd Eye News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»CG News: ‘मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान को मिला मुख्यमंत्री का समर्थन, CG साय ने राजमिस्त्री बनकर जोड़ी ईंटें, जल संरक्षण को दिया बढ़ावा…
    छत्तीसगढ़

    CG News: ‘मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान को मिला मुख्यमंत्री का समर्थन, CG साय ने राजमिस्त्री बनकर जोड़ी ईंटें, जल संरक्षण को दिया बढ़ावा…

    News DeskBy News DeskMay 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CG News: ‘मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान को मिला मुख्यमंत्री का समर्थन, CG साय ने राजमिस्त्री बनकर जोड़ी ईंटें, जल संरक्षण को दिया बढ़ावा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत आज बलौदाबाजार भाटापारा जिले के विकासखंड कसडोल के विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बाहुल्य ग्राम बलदाकछार पहुँचे। उन्होंने मोर गांव, मोर पानी महाभियान के अंतर्गत जल संचयन हेतु जल संचयन वाहिनी द्वारा निर्मित किए जा रहे सोखता गड्ढे का अवलोकन किया।

    इस दौरान उन्होंने स्वयं निर्माणाधीन सोखता गड्ढे में ईंट जोड़ाई की। पानी बचाने के लिए जल संचयन वाहिनी के कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संकट से बचने ऐसे प्रयास आवश्यक हैं। जल संचयन वाहिनी की सदस्य श्रीमती ललिता ध्रुव ने बताया कि मोर गांव, मोर पानी महाभियान के तहत बलदाकछार में अब तक 10 नलकूपों के पास सोखता गड्ढों का निर्माण किया जा चुका है।

    इस अभियान के अंतर्गत तालाबों की सफाई, जागरूकता रैली, दीवार लेखन, तथा वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पंचायत राज दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल 2025 को मोर गांव, मोर पानी महाभियान की शुरुआत की थी।

    इस अभियान के अंतर्गत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की सभी 519 ग्राम पंचायतों में अब तक नलकूपों के पास 2500 सोखता गड्ढों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। साथ ही, लगभग 1291 तालाबों की सफाई भी की गई है। जल संचयन हेतु ग्राम स्तर पर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जिनमें वर्षा जल संचयन हेतु आवश्यक संरचनाओं के निर्माण के प्रस्ताव पारित किए जा रहे हैं तथा निर्मित संरचनाओं का ग्रामवासियों द्वारा भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है। प्रत्येक पंचायत में दो जल संचयन वाहिनियाँ गठित की गई हैं, जो ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए निरंतर प्रोत्साहित कर रही हैं।

    News Desk

    Related Posts

    CG News: मुख्यमंत्री साय ने किया सीसीटीवी कैमरा नेटवर्क और उन्नत पुलिस कंट्रोल रूम का लोकार्पण: शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगा डिजिटल सुरक्षा कवच…

    May 20, 2025

    मुख्यमंत्री साय ने किया मुंगेली में नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय का लोकार्पण

    May 19, 2025

    CG News: सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सख्ती, लापरवाह अधिकारी निलंबित…

    May 19, 2025

    CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया 1.72 करोड़ की लागत से बने परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण, जनता को मिलेगी बड़ी राहत, खत्म होगी परिवहन से जुड़ी समस्या…

    May 19, 2025

    मुंगेली जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में बसे ग्राम बिजराकछार में पहुँचे सीएम साय, सुशासन तिहार के समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब

    May 19, 2025

    CG NEWS- सुशासन तिहार के तीसरे चरण में समाधान शिविर का हुआ भव्य आयोजन: मुंगेली जिले के इस ग्राम में पारंपरिक खुमरी और गजमाला से हुआ मुख्यमंत्री साय का स्वागत…

    May 19, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    MP News: देवी अहिल्या नारी सशक्तिकरण और सुशासन की प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

    May 20, 2025

    MP NEWS: मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रात्रि भ्रमण, CM ने सराफा बाजार में उठाया व्यंजनों का लुत्फ…

    May 20, 2025

    MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य शासन की विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का किया शुभारंभ….

    May 20, 2025

    CG News: मुख्यमंत्री साय ने किया सीसीटीवी कैमरा नेटवर्क और उन्नत पुलिस कंट्रोल रूम का लोकार्पण: शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगा डिजिटल सुरक्षा कवच…

    May 20, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Ashna Parveen
    मोबाइल - 7806086959
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Darbaritoli , Jashpur
    May 2025
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.