By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ईद के अवसर पर 32 लाख गरीब मुसलमानों को मिलेगा तोहफा, बीजेपी देगी ‘सौगात-ए-मोदी’ किट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > Breaking News > ईद के अवसर पर 32 लाख गरीब मुसलमानों को मिलेगा तोहफा, बीजेपी देगी ‘सौगात-ए-मोदी’ किट
Breaking News

ईद के अवसर पर 32 लाख गरीब मुसलमानों को मिलेगा तोहफा, बीजेपी देगी ‘सौगात-ए-मोदी’ किट

Last updated: 2025/03/25 at 4:42 PM
Share
3 Min Read
ईद के अवसर पर 32 लाख गरीब मुसलमानों को मिलेगा तोहफा, बीजेपी देगी ‘सौगात-ए-मोदी’ किट
SHARE

नई दिल्ली। मुस्लिम समुदाय जल्द ही ईद के बड़े त्योहार को सेलिब्रेट करने वाला है। लेकिन उनके इस त्योहार से पहले केंद्र की मोदी सरकार गरीब मुस्लिम परिवार के लोगों को खास तोहफा देने वाली है। सौगात ए मोदी नाम से केंद्र सरकार ने योजना की शुरुआत की है।

देशभर में 32 लाख गरीब मुसलमानों को बीजेपी सौगात-ए-मोदी किट वितरित करेगी। इस किट में बहुत सी वो जरूरी वस्तुएं होंगी, जिसका इस्तेमाल ईद पर किया जाता है। इस पहल का उद्देश्य यह है कि गरीब मुस्लिम परिवार भी बिना किसी अभाव के खुशी-खुशी ईद का त्योहार मना सकें। बीजेपी का मानना है कि इस प्रयास से सामाजिक सौहार्द्र बढ़ने के साथ ही गरीबी उन्मूलन की दिशा में भी यह एक बड़ा कदम साबित होगा।

बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से इस पहल की शुरुआत की गई है। इसके तहत 32 हजार बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। बीजेपी कार्यकर्ता 32 हजार मस्जिदों में जाकर संपर्क करेंगे और वहां मौलाना और मुस्लिम धर्मगुरुओं को इस बारे में जानकारी देंगे। बीजेपी के कार्यकर्ता को 100 लोगों से संपर्क करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

किट के लिए गरीब मुसलमानों को चिन्हित करने का अभियान आज से शुरू किया गया है। नई दिल्ली के गालिब अकादमी से इस अभियान की शुरुआत की गई है। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने बताया कि रमजान के पवित्र महीने और ईद, जैसे आगामी त्योहार के मद्देनजर अल्पसंख्यक मोर्चा ‘सौगात-ए-मोदी’ अभियान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचेगा। उनको जरूरत का सामान उपलब्ध कराया जाएगा और जिला स्तर पर ईद मिलन समारोह भी आयोजित किए जाएंगे।

‘सौगात-ए-मोदी’ अभियान के तहत वितरित की जाने वाली किट में कई तरह की चीजें होंगी। किट में खजूर, ड्राई फ्रूट्स, बेसन, घी-डालडा, सेवइयां, सूखे मेवे और चीनी भी होगी। इसके अलावा महिलाओं को जो किट दी जाएगी उसमें उनके लिए सलवार सूट का कपड़ा होगा। इसी तरह पुरुषों की किट में कुर्ता पायजामा होगा। प्रत्येक किट की कीमत लगभग 600 रुपये के आसपास होगी।

You Might Also Like

वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

विशेष लेख:आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

test 5

test 3

चारधाम यात्रा से पहले बड़ी खबर, केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा बुकिंग 15 अप्रैल से

March 25, 2025 March 25, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राज्य में अलग-अलग सड़क हादसे में 5 की मौत, गरियाबंद में कार से टकराई 3 बाइक; राजिम में ट्रक ने 2 युवकों को रौंदा राज्य में अलग-अलग सड़क हादसे में 5 की मौत, गरियाबंद में कार से टकराई 3 बाइक; राजिम में ट्रक ने 2 युवकों को रौंदा
Next Article रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर में तापमान 35 डिग्री; 24 घंटे में जशपुर में 53 मिमी बरसात रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर में तापमान 35 डिग्री; 24 घंटे में जशपुर में 53 मिमी बरसात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कर्रेगुट्टा पर पहुंची बस्तर तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फहराया तिरंगा….
कर्रेगुट्टा पर पहुंची बस्तर तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फहराया तिरंगा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सभी समाजों के बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, तभी होगा छत्तीसगढ़ का समग्र विकास: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..
सभी समाजों के बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, तभी होगा छत्तीसगढ़ का समग्र विकास: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
15 अगस्त को टाउन हॉल में लगेगी ‘आजादी का गौरव: विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प’ छायाचित्र प्रदर्शनी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे प्रदर्शनी का शुभारंभ…..
15 अगस्त को टाउन हॉल में लगेगी ‘आजादी का गौरव: विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प’ छायाचित्र प्रदर्शनी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे प्रदर्शनी का शुभारंभ…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया प्रतिमा का अनावरण…..
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया प्रतिमा का अनावरण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?