By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पीएम मोदी ने म्यांमार के सेना प्रमुख से की बात, बोले- कठिन समय में आपके साथ खड़ा है भारत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > Breaking News > पीएम मोदी ने म्यांमार के सेना प्रमुख से की बात, बोले- कठिन समय में आपके साथ खड़ा है भारत
Breaking News

पीएम मोदी ने म्यांमार के सेना प्रमुख से की बात, बोले- कठिन समय में आपके साथ खड़ा है भारत

Last updated: 2025/03/29 at 4:13 PM
Share
2 Min Read
पीएम मोदी ने म्यांमार के सेना प्रमुख से की बात, बोले- कठिन समय में आपके साथ खड़ा है भारत
SHARE

नई दिल्ली। म्यांमार में शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या 1,002 से अधिक पहुंच गई है। इस आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार के सैन्य प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग से बात कर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

भारत ने शनिवार को राहत सामग्री की पहली खेप म्यांमार को सौंपी। म्यांमार में भारत के राजदूत अभय ठाकुर ने यांगून के मुख्यमंत्री यू सोई थीन को औपचारिक रूप से यह राहत सामग्री दी। सहायता सामग्री में टेंट, कंबल, स्लीपिंग बैग, भोजन के पैकेट, स्वच्छता किट, जनरेटर और आवश्यक दवाएं शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत भारत से राहत सामग्री म्यांमार भेजी गई। पहली खेप यांगून पहुंच चुकी है और आगे भी सहायता जारी रहेगी।

राहत अभियान के तहत भारतीय वायुसेना के सी-130 जे विमान ने लगभग 15 टन राहत सामग्री म्यांमार पहुंचाई। भारत की मानवीय सहायता की पहली खेप यांगून हवाई अड्डे पर पहुंच गई है। विदेश मंत्रालय के एक्सपी डिवीजन के अनुसार, राहत सामग्री लेकर दो और विमान जल्द ही हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से रवाना होंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को म्यांमार में 7.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे कई इमारतें जमींदोज हो गईं और हजारों लोग प्रभावित हुए। झटकों का असर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक और चीन के युन्नान प्रांत तक महसूस किया गया। मीडिया रिपोर्ट की मने तो, भूकंप प्रभावित सभी इलाकों से मरने वालों की संख्या 1,002 से अधिक हो गई है। म्यांमार के सैन्य शासन ने इस आपदा के बाद अंतरराष्ट्रीय सहायता की अपील की है।

You Might Also Like

वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

विशेष लेख:आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

test 5

test 3

चारधाम यात्रा से पहले बड़ी खबर, केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा बुकिंग 15 अप्रैल से

March 29, 2025 March 29, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : राज्यपाल ने चैत्र नव वर्ष, नवरात्रि, गुड़ी पड़वा उगादी एवं चेटीचण्ड पर्व पर दी शुभकामनाएं रायपुर : राज्यपाल ने चैत्र नव वर्ष, नवरात्रि, गुड़ी पड़वा उगादी एवं चेटीचण्ड पर्व पर दी शुभकामनाएं
Next Article सारंगढ़ बिलाईगढ़ : 30 और 31 मार्च को अवकाश में भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री कार्यालय सारंगढ़ बिलाईगढ़ : 30 और 31 मार्च को अवकाश में भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री कार्यालय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कर्मयोगी पोर्टल में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहे व्याख्याता प्रेम नारायण नायक, मुख्य सचिव ने किया सम्मानित…..
कर्मयोगी पोर्टल में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहे व्याख्याता प्रेम नारायण नायक, मुख्य सचिव ने किया सम्मानित…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग……
‘रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मेहनत को मिला योजनाओं का संबल, सीता मरावी बनीं गांव की ‘लखपति दीदी’, स्वसहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी, किराना और मुर्गी व्यवसाय से बढ़ी आमदनी…
मेहनत को मिला योजनाओं का संबल, सीता मरावी बनीं गांव की ‘लखपति दीदी’, स्वसहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी, किराना और मुर्गी व्यवसाय से बढ़ी आमदनी…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित….
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?