By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बिलासपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 लाख की ठगी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > बिलासपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़राज्य

बिलासपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 लाख की ठगी

Last updated: 2025/04/03 at 7:36 PM
Share
3 Min Read
बिलासपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 लाख की ठगी
SHARE

बिलासपुर

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगारों से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने मंत्रालय में पहुंच का दावा करते हुए 10 से ज्यादा युवाओं से करीब 50 लाख रुपये ठग लिए. ठगी का शिकार हुए लोगों ने जब कई साल इंतजार के बाद भी नौकरी नहीं मिलने पर पैसे वापस मांगे, तो आरोपी टालमटोल करने लगा. पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी फुटबॉल प्रशिक्षक जावेद खान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.

सरकारी नौकरी का दिया झांसा
पुलिस के मुताबिक, तखतपुर क्षेत्र के निगारबंद निवासी दीपक राजपूत, जो नेहरू नगर में रहकर एमए की पढ़ाई कर रहा था, वह 2021-22 से जिला पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था. फिजिकल ट्रेनिंग के दौरान उसकी मुलाकात जावेद खान से हुई, जिसने खुद को फुटबॉल खिलाड़ी और खेल विभाग, मंत्रालय रायपुर का कर्मचारी बताया.

ऐसे दिया नौकरी का लालच
जावेद खान ने अक्टूबर 2021 में दीपक समेत अनिश राजपूत, सूरज राजपूत, प्रताप राजपूत, जगमीत सिंह खालसा, हर्षवर्धन ठाकुर, शिल्पा ठाकुर, अविनाश साहू, श्यामू कश्यप जैसे 10 से ज्यादा युवाओं को भरोसा दिलाया कि वह मंत्रालय रायपुर में सरकारी नौकरी लगवा सकता है. उसने यह भी दावा किया कि वह अब तक 15-20 लोगों को नौकरी दिला चुका है.

जावेद ने युवाओं को अपने घर बुलाकर कहा कि यदि वे सरकारी नौकरी चाहते हैं, तो कुछ पैसे एडवांस देने होंगे. वह एडवांस पेमेंट के बदले चेक देने का वादा करता था. युवाओं से उसने 50% रकम एडवांस और बाकी 50% नौकरी लगने के बाद देने को कहा.

10-12वीं की मार्कशीट समेत लिए जरूरी दस्तावेज
दीपक राजपूत ने दिसंबर 2021 से फरवरी 2022 के बीच 5 लाख रुपये कैश में जावेद को दिए. इसके अलावा, अन्य युवाओं ने भी सरकारी नौकरी की लालच में लाखों रुपये आरोपी को दे दिए. जावेद ने सभी से 10वीं-12वीं की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, फोटो और कोरे कागज पर साइन करवा लिए.

तीन साल बाद भी नहीं लगी नौकरी, तब हुआ अहसास
युवाओं ने सालों तक नौकरी लगने का इंतजार किया, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने रुपये वापस मांगे. आरोपी जावेद खान बहाने बनाने लगा और रकम लौटाने से इनकार कर दिया. जब पीड़ितों को एहसास हुआ कि वे ठगी के शिकार हो गए हैं, तो उन्होंने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने किया केस दर्ज
पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जावेद खान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस ठगी में कोई और भी शामिल था.

You Might Also Like

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पहुंचीं ग्राम कुंजनगर, महिलाओं से किया आत्मीय संवाद, सेवा संकल्प अभियान के तहत महतारी वंदन और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राहियों से जानी योजनाओं की उपयोगिता….

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भटगांव विधानसभा के 7 धान उपार्जन केंद्र होंगे सुविधा-संपन्न….

जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल…..

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा…..

केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस….

April 3, 2025 April 3, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर उन्हें किया नमन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर उन्हें किया नमन
Next Article मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दानवीर दाऊ कल्याण सिंह की जयंती पर किया नमन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दानवीर दाऊ कल्याण सिंह की जयंती पर किया नमन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पहुंचीं ग्राम कुंजनगर, महिलाओं से किया आत्मीय संवाद, सेवा संकल्प अभियान के तहत महतारी वंदन और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राहियों से जानी योजनाओं की उपयोगिता….
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पहुंचीं ग्राम कुंजनगर, महिलाओं से किया आत्मीय संवाद, सेवा संकल्प अभियान के तहत महतारी वंदन और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राहियों से जानी योजनाओं की उपयोगिता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भटगांव विधानसभा के 7 धान उपार्जन केंद्र होंगे सुविधा-संपन्न….
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भटगांव विधानसभा के 7 धान उपार्जन केंद्र होंगे सुविधा-संपन्न….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल…..
जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा…..
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?