By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: धमतरी पहुंचे वाटरशेड रथ को कलेक्टर मिश्रा ने दिखाई हरी झण्डी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > धमतरी पहुंचे वाटरशेड रथ को कलेक्टर मिश्रा ने दिखाई हरी झण्डी
छत्तीसगढ़राज्य

धमतरी पहुंचे वाटरशेड रथ को कलेक्टर मिश्रा ने दिखाई हरी झण्डी

Last updated: 2025/04/03 at 8:45 PM
Share
4 Min Read
धमतरी पहुंचे वाटरशेड रथ को कलेक्टर मिश्रा ने दिखाई हरी झण्डी
SHARE

भोथीडीह में पानी की पाठशाला, नुक्कड़ नाटक, रंगोली प्रतियोगिता हुई

लोगों ने ली पानी बचाने की शपथ

धमतरी

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कलेक्टोरेट परिसर से वाटरशेड रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के मगरलोड विकासखण्ड के विभिन्न गांवों में पहुंचकर जल संरक्षण और भूमि संरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक करेगा। ग्रामीणों को इस रथ के माध्यम से पानी बचाने, पानी का समुचित उपयोग करने, जमीन के उर्वरा शक्ति को बचाने-बढ़ाने के लिए किए जाने वाले उपायो की जानकारी ऑडियो वीजुअल माध्यम से दी जाएगी। धमतरी जिले में यह रथ जलग्रहण मिशन कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से भूमि संसाधन विभाग ग्रामीण विकास मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा भेजा गया है। यह रथ दो अप्रैल को धमतरी पहुंचा है।

उप संचालक कृषि श्री मोनेश साहू ने बताया कि ग्रामीणों में जल संरक्षण, भू-संरक्षण एवं पौध सम्रक्षण को बढ़ावा देकर लोगों को सजग करने और आने वाली पीढ़ी को जल जगल एवं जमीन को बचाने की जानकारी देना के उद्देश्य से यह यात्रा शुरू की गई है। धमतरी जिले में गर्मी के मौसम में गिरते हुए भूजल स्तर को ध्यान में रखते हुए बारिश के पानी को संरक्षित करने और पानी का सदुपयोग करने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वाटरशेड सरचना आदि के साथ ही कम पानी वाली फसलों दलहन-तिलहन लेने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

वाटरशेड यात्रा रथ पहुंची भोथीडीह, आयोजित हुए कार्यक्रम
 कलेक्टोरेट परिसर से खाना होकर यह वाटरशेड यात्रा रथ मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम भोथीडीह स्थित माइक्रोवाटरशेड समिति पहुंची, जहा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। अधिकारियों ने लोगों जागरूक करते हुए यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इसके कुशल संचालन एवं वाटरशेड विकास कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार भूमि संसाधन विभाग ग्रामीण विकास मत्रालय, नई दिल्ली द्वारा जिले के मगरलोड विकासखंड के भोथीडीह माइक्रोवाटरशेड समिति में वाटरशेड यात्रा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान जल सरक्षण में भागीदारी निभाने ग्रामीणों को जागरूक किया गया। बारिश के पानी को सरक्षित करने और भूजल स्तर को बढ़ाने के सबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके लिए मिट्टी और पक्के वाटरशेड सरबनाओं जैसे स्टापडेम, चेकडेम, कुआ तालाब, डबरी गलीं प्लग, कंटूर ट्रेंच, सोखपीट एव पौधारोपण आदि के माध्यम से संरक्षित करने पर जोर दिया गया। यह भी बताया गया कि इस वाटरशेड यात्रा का मुख्य उद्देश्य जल, जंगल, जमीन को संरक्षित करना है। इस अवसर पर रैली, पानी की पाठशाला, नुक्कड नाटक, रंगोली प्रतियोगिता, पानी बचाने के संबंध में शपथ और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष मगरलोड श्री विरेन्द्र साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री टीकाराम कंवर, श्रीमती मीना साहू, जनपद सदस्य श्रीमती नंदिनी साहू, सरपंच श्रीमती दीक्षा पटेल, उप सरपंच श्रीमती रामबाई निषाद सहित श्री रोहित मोहन साहू श्री शत्रुघ्न साहू, श्री होरी लाल साहू, श्री एवन साहू आदि स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थि थे। इसके अलावा परियोजना अधिकारी श्री सकेश कुमार जोशी और कृषि एवं संबंधित विभाग का अमला भी मौजूद रहा।

You Might Also Like

महतारी वंदन योजना बनी महिला सशक्तिकरण की मजबूत आधारशिला, श्रीमती ग्रीसलता साहू ने सिलाई कार्य से बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम….

नाबार्ड की ‘ग्राम दुकान’ से स्व-सहायता समूह की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, हुनर, कौशल और लघु उद्यम को मिल रहा सशक्त मंच, जीवन स्तर में हो रहा सुधार….

वन मंत्री केदार कश्यप कल करेंगे प्रेस वार्ता, पर्यावरण संरक्षण और विभागीय कार्यों पर करेंगे चर्चा…..

प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना से दंतेवाड़ा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा….

नवीन आंगनबाड़ी भवन: शिक्षा, पोषण और सुरक्षा का संगम…..

April 3, 2025 April 3, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण हेतु अभिनंदन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण हेतु अभिनंदन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Next Article पेयजल संबंधी समस्या के समाधान हेतु जिला व जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त पेयजल संबंधी समस्या के समाधान हेतु जिला व जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

महतारी वंदन योजना बनी महिला सशक्तिकरण की मजबूत आधारशिला, श्रीमती ग्रीसलता साहू ने सिलाई कार्य से बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम….
महतारी वंदन योजना बनी महिला सशक्तिकरण की मजबूत आधारशिला, श्रीमती ग्रीसलता साहू ने सिलाई कार्य से बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नाबार्ड की ‘ग्राम दुकान’ से स्व-सहायता समूह की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, हुनर, कौशल और लघु उद्यम को मिल रहा सशक्त मंच, जीवन स्तर में हो रहा सुधार….
नाबार्ड की ‘ग्राम दुकान’ से स्व-सहायता समूह की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, हुनर, कौशल और लघु उद्यम को मिल रहा सशक्त मंच, जीवन स्तर में हो रहा सुधार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वन मंत्री केदार कश्यप कल करेंगे प्रेस वार्ता, पर्यावरण संरक्षण और विभागीय कार्यों पर करेंगे चर्चा…..
वन मंत्री केदार कश्यप कल करेंगे प्रेस वार्ता, पर्यावरण संरक्षण और विभागीय कार्यों पर करेंगे चर्चा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना से दंतेवाड़ा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा….
प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना से दंतेवाड़ा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?