By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सुशासन तिहार-2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का राज्य में पारदर्शिता और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम,राज्य के अधिकारी विकास कार्यों का करेंगे औचक निरीक्षण…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > सुशासन तिहार-2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का राज्य में पारदर्शिता और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम,राज्य के अधिकारी विकास कार्यों का करेंगे औचक निरीक्षण…
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

सुशासन तिहार-2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का राज्य में पारदर्शिता और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम,राज्य के अधिकारी विकास कार्यों का करेंगे औचक निरीक्षण…

Last updated: 2025/04/05 at 9:44 PM
Share
4 Min Read
सुशासन तिहार-2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का राज्य में पारदर्शिता और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम,राज्य के अधिकारी विकास कार्यों का करेंगे औचक निरीक्षण…
SHARE

मोहला: प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य में ‘सुशासन तिहार -2025’ के आयोजन का ऐलान किया है, जो शासन की पारदर्शिता, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करेगा।

Contents
सुशासन तिहार-2025 की प्रमुख विशेषताएंसमाधान शिविरसांसद, विधायक व जनप्रतिनिधि होंगे शामिलविकास कार्य का निरीक्षणविशेष पोर्टल और मोबाइल ऐप्स का होगा उपयोगआम लोगों से अपील

यह आयोजन प्रशासन और जनता के बीच सीधे संवाद का एक अहम मंच बनेगा, जिससे विकास कार्यों में गति और योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच सकेगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा, हमारी सरकार लगातार सुशासन की स्थापना की दिशा में काम कर रही है। इस तिहार के माध्यम से हम जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से करेंगे और शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे।

सुशासन तिहार-2025 की प्रमुख विशेषताएं

सुशासन तिहार-2025  का पहला चरण 08 से 11 अप्रैल 2025 तक होगा, जिसमें आम जनता से उनकी समस्याओं के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। यह आवेदन ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में समाधान पेटी के माध्यम से प्राप्त होंगे। ऑनलाइन आवेदन की भी व्यवस्था की जाएगी और आवेदनकर्ताओं को पावती दी जाएगी।

आवेदन प्राप्त होने के बाद, संबंधित अधिकारियों द्वारा इन्हें एक माह के भीतर निराकृत किया जाएगा। अधिकारियों को समय सीमा के भीतर इनका समाधान सुनिश्चित करना होगा। आवेदन के निराकरण की गुणवत्ता की समीक्षा राज्य और जिला स्तर पर की जाएगी।

समाधान शिविर

समाधान शिविरों का आयोजन 05 मई से 31 मई 2025 तक किया जाएगा। इन शिविरों में आवेदकों को उनके आवेदनों की स्थिति के बारे में जानकारी दी जाएगी और जहां संभव होगा, वहीं समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा।

सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस तिहार में स्थानीय सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। वे तिहार के प्रत्येक चरण में शामिल होंगे और जनता से सीधे संवाद करेंगे।

विकास कार्य का निरीक्षण

मुख्यमंत्री और राज्य के अधिकारी प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण करेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि योजनाओं का क्रियान्वयन सह तरीके से हो रहा है और लोगों को उनका लाभ मिल रहा है।

विशेष पोर्टल और मोबाइल ऐप्स का होगा उपयोग

तिहार को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का व्यापक उपयोग किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया, समाधान की निगरानी और जनता के साथ संवाद के लिए विशेष पोर्टल और मोबाइल ऐप्स का उपयोग किया जाएगा।

आम लोगों से अपील

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लें, ताकि ‘सुशासन तिहार-2025’ सफल हो सके और प्रदेश में सुशासन की स्थापना की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण साबित हो सके। मोहला कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टरों, जनपद पंचायत सीईओ,  तहसीलदारों, राजस्व विभाग, आदिवासी विकास विभाग, शिक्षा,महिला एवं बाल विकास,  स्वास्थ्य विभाग, कृषि, उद्यानिकी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, ऊर्जा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, प्रधानमंत्री आवास, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक निर्माण, जल संसाधन, समाज कल्याण, श्रम विभाग, तकनीकी शिक्षा, ग्रामोद्योग, पशुपालन, मत्स्य विभाग, नगरीय निकाय, खेल विभाग, वन विभाग सहित अन्य सभी विभागों के जिला अधिकारियों से कहा है कि ‘सुशासन तिहार 2025’ के आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां शुरू की जाएं ताकि सरकार की मंशानुरूप यह महत्वपूर्ण कार्य हो सकें।

You Might Also Like

सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..

सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..

’सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय’…..

पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से रचना सोनी ने बचाए 35 हजार रुपये, अपने नाम संपत्ति होने से बढ़ा आत्मविश्वास, बची राशि से परिवार की आर्थिक योजना को मिली मजबूती…..

फोटो कॉपी, मशरूम और महुआ व्यवसाय ने बदली बबली की जिंदगी, बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से मजबूत हुआ आत्मविश्वास…..

April 5, 2025 April 5, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article डॉक्टर से कथित रूप से CBI जांच और गिरफ्तारी की धमकी देकर 6 लाख रुपये की ठगी डॉक्टर से कथित रूप से CBI जांच और गिरफ्तारी की धमकी देकर 6 लाख रुपये की ठगी
Next Article केन्द्रीय गृह मंत्री ने बस्तर पंडुम कार्यक्रम को किया संबोधित – बस्तर पंडुम को अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाने के लिए, यहाँ की परंपरा, संस्कृति और कला को पूरे विश्व तक पहुँचाने का काम मोदी सरकार कर रही है… केन्द्रीय गृह मंत्री ने बस्तर पंडुम कार्यक्रम को किया संबोधित – बस्तर पंडुम को अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाने के लिए, यहाँ की परंपरा, संस्कृति और कला को पूरे विश्व तक पहुँचाने का काम मोदी सरकार कर रही है…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..
सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..
सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय’…..
’सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से रचना सोनी ने बचाए 35 हजार रुपये, अपने नाम संपत्ति होने से बढ़ा आत्मविश्वास, बची राशि से परिवार की आर्थिक योजना को मिली मजबूती…..
पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से रचना सोनी ने बचाए 35 हजार रुपये, अपने नाम संपत्ति होने से बढ़ा आत्मविश्वास, बची राशि से परिवार की आर्थिक योजना को मिली मजबूती…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?