By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पीएम मोदी ने रामेश्वरम में किया पंबन ब्रिज का उद्घाटन, ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > Breaking News > पीएम मोदी ने रामेश्वरम में किया पंबन ब्रिज का उद्घाटन, ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
Breaking News

पीएम मोदी ने रामेश्वरम में किया पंबन ब्रिज का उद्घाटन, ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Last updated: 2025/04/06 at 4:28 PM
Share
4 Min Read
पीएम मोदी ने रामेश्वरम में किया पंबन ब्रिज का उद्घाटन, ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
SHARE

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के दौरे पर हैं। रामनवमी के अवसर पर पीएम मोदी ने रामेश्वरम के रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। जहां उन्होंने रामेश्वरम में हाईटेक नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने सड़क पुल से एक ट्रेन और एक जहाज को भी हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा पीएम मोदी ने पुल का संचालन भी देखा और उसके बारे में जानकारी ली।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पवित्र धरती है। जहां पंबन ब्रिज जैसे तकनीकी चमत्कार ने आकार लिया है। पीएम ने जनसभा में कहा मुझे खुशी है कि आज 8300 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ हुआ। यह 21वीं सदी की इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना है। यह अवसर रामनवमी के पावन दिन पर हुआ। जिसे पीएम ने भगवान राम की प्रेरणा से राष्ट्र निर्माण का आधार बताया।

पंबन ब्रिज भारत का पहला वर्टिकल सी ब्रिज है। जो यात्रा को आसान और ट्रेन परिचालन को तेज करेगा। पीएम मोदी ने कहा बहुत समय से इस ब्रिज की मांग थी और आपके आशीर्वाद से यह संभव हुआ। यह ब्रिज न केवल तकनीक का प्रतीक है बल्कि रामेश्वरम से चेन्नई और देश के अन्य हिस्सों तक पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा देगा। यह ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पीएम ने इसे तकनीक और परंपरा के मिलन का प्रतीक बताया।

पीएम मोदी ने पिछले दशक में भारत के बुनियादी ढांचे में हुई प्रगति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में चिनाब ब्रिज मुंबई में अटल सेतु और नॉर्थ में बोगी ब्रिज जैसे मेगा प्रोजेक्ट्स इसका प्रमाण हैं। रेल, सड़क, हवाई अड्डों और गैस पाइपलाइन का बजट 6 गुना बढ़ाया गया है। बुलेट ट्रेन, डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और नमो भारत जैसी योजनाएं देश को आधुनिकता की ओर ले जा रही हैं। पीएम ने जोर देकर कहा कि देश में मेगा प्रोजेक्ट्स पर अभूतपूर्व गति से काम हो रहा है।

पीएम मोदी ने तमिलनाडु को विकसित भारत के सफर का अहम हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि राज्य का विकास देश की प्रगति को गति देगा। पिछली सरकार की तुलना में तमिलनाडु को तीन गुना अधिक फंड दिया गया है। रेलवे बजट 7 गुना बढ़कर 6000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। रामेश्वरम स्टेशन सहित 77 रेलवे स्टेशनों को मॉडल स्टेशन बनाने की योजना है। इसके अलावा, 4000 किलोमीटर सड़कें, चेन्नई मेट्रो और पोर्ट कनेक्टिविटी जैसे प्रोजेक्ट्स से कनेक्टिविटी और रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में सामाजिक ढांचे पर किए गए निवेश को रेखांकित किया। देश भर में 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के मकान मिले जिसमें तमिलनाडु के 12 लाख लोग शामिल हैं। पीएम मोदी ने कहा तमिलनाडु का इंफ्रास्ट्रक्चर भारत सरकार की प्राथमिकता है। चेन्नई पोर्ट से जुड़ने वाली सड़कें और 8000 करोड़ रुपये के नए प्रोजेक्ट्स तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश की कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगे।

रामनवमी के पावन अवसर पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान राम की प्रेरणा से भारत विकास के नए शिखर छू रहा है. पंबन ब्रिज से लेकर अटल सेतु तक ये प्रोजेक्ट्स भारत के आधुनिक और समृद्ध भविष्य की नींव रख रहे हैं.

You Might Also Like

वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

विशेष लेख:आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

test 5

test 3

चारधाम यात्रा से पहले बड़ी खबर, केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा बुकिंग 15 अप्रैल से

April 6, 2025 April 6, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीराम मंदिर में विधिवत की पूजा-अर्चना… CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीराम मंदिर में विधिवत की पूजा-अर्चना…
Next Article पेंड्रा बिलासपुर मुख्यमार्ग पर धान से लदा ट्रक पलटा पेंड्रा बिलासपुर मुख्यमार्ग पर धान से लदा ट्रक पलटा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..
सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..
सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय’…..
’सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से रचना सोनी ने बचाए 35 हजार रुपये, अपने नाम संपत्ति होने से बढ़ा आत्मविश्वास, बची राशि से परिवार की आर्थिक योजना को मिली मजबूती…..
पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से रचना सोनी ने बचाए 35 हजार रुपये, अपने नाम संपत्ति होने से बढ़ा आत्मविश्वास, बची राशि से परिवार की आर्थिक योजना को मिली मजबूती…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?