By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: उपाध्याय के नेतृत्व में कुम्हारी टोल प्लाजा पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > उपाध्याय के नेतृत्व में कुम्हारी टोल प्लाजा पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
छत्तीसगढ़राज्य

उपाध्याय के नेतृत्व में कुम्हारी टोल प्लाजा पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

Last updated: 2025/04/20 at 9:45 PM
Share
4 Min Read
उपाध्याय के नेतृत्व में कुम्हारी टोल प्लाजा पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
SHARE

रायपुर

 पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में आज सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजनों ने कुम्हारी टोल प्लाजा पर अवैध वसूली के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया. इस दौरान इसे ‘भारतीय जनता पार्टी गब्बर सिंह टैक्स वसूली’ का नाम देते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा गया. प्रदर्शन में टोल प्लाजा के अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘बेशर्म का फूल’ भेंट किया गया, जबकि आम जनता को गुलाब का फूल देकर अनोखा प्रदर्शन किया गया.

कड़ी धूप में लगातार दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान चक्का जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई. विकास उपाध्याय ने कहा कि टोल नाके की अवधि समाप्त होने के बावजूद वसूली का सिलसिला जारी है. रायपुर और दुर्ग-भिलाई के वाहनों को छूट देने का वादा किया गया था, लेकिन फास्टट्रैक सिस्टम के कारण उनके खातों से भी पैसे कट रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी इस टोल के जरिए अपनी जेबें भर रही है और बार-बार टेंडर निकालकर इसे आगे बढ़ाया जा रहा है.

विकास उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर कुम्हारी टोल प्लाजा को हटाए जाने संबंधित चर्चा के लिए समय की मांग की थी, जिसका अब तक किसी भी प्रकार का जवाब नहीं आया है. उन्होंने कहा कि जब तक कुम्हारी टोल प्लाजा हटाया नहीं जाता तब तक कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध आंदोलन कर सड़क की लड़ाई लड़ती रहेगी. कुछ दिनों पूर्व एनएचएआई के दफ्तर में जाकर कुम्हारी टोल प्लाजा को हटाए जाने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा किए थे, लेकिन आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई. इसीलिए केंद्रीय मंत्री से चर्चा के लिए समय की मांग की गई थी ताकि वस्तुस्थिति से उनको अवगत कराया जा सके. उपाध्याय ने आगे कहा कि इसके लिए हम अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेंगे और आने वाले दिनों में दिल्ली में भी प्रदर्शन करेंगे.

विकास उपाध्याय ने बताया कि कुम्हारी टोल प्लाजा में हो रही अवैध वसूली को लेकर लगातार मुद्दे उठ रहे हैं. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी का दिनांक 19 मार्च 2021 का न्यूज है कि सदन में उन्होंने कहा था कि बहुत जल्द संपूर्ण भारत में टोल नाके बंद किए जाएंगे और सिर्फ जीपीएस की सहायता से रोड पर चल रहे वाहनों पर टैक्स लिया जाएगा एवं उन्होंने यह तक घोषणा किए थे कि 60 किलोमीटर के भीतर सिर्फ एक टोल प्लाजा संचालित होगा, लेकिन छत्तीसगढ़ में ही दुर्ग स्थित और राजनांदगांव स्थित टोल प्लाजा की दूरी, कुम्हारी और मंदिर हसौद टोल प्लाजा की दूरी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 60 किलोमीटर दायरे वाला जो कथन है उसका भी पालन नहीं किया जा रहा है.

उपाध्याय ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र द्वारा सड़कें तो बनाई जा रही हैं लेकिन आम जनता की जेबों में सीधे डाका डालने का काम सरकार कर रही है. छत्तीसगढ़ में ही 20 से अधिक टोल प्लाज़ा संचालित हैं, जनता जब वाहन क्रय करते समय रोड टैक्स दे रही है तो फिर उनसे टोल लेना न्यायसंगत नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि महंगाई के इस दौर में जनता को जिस क्षेत्र में लाभ मिल सके सरकार को सोचना चाहिए लेकिन ठीक इसके विपरीत सरकार जनता जनार्दन को लूटने का काम कर रही है.

You Might Also Like

एशियन गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी का स्वर्णिम परचम, भारतीय महिला कबड्डी टीम ने बढ़ाया देश का मान, स्वर्ण पदक विजेता टीम की सदस्य संजू देवी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई….

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – मंत्री लखनलाल देवांगन….

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में 2.84 करोड़ रूपये के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत…..

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

पंडरीपानी में एसबीआई की नई शाखा से 60 गांवों को मिली बैंकिंग सुविधा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी…..

April 20, 2025 April 20, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article जीत कुनेडू मार्शल आर्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया के खोंगापानी से गोपाल दास बने जनरल सेकेटरी जीत कुनेडू मार्शल आर्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया के खोंगापानी से गोपाल दास बने जनरल सेकेटरी
Next Article विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में चैंबर ऑफ कॉमर्स की है महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में चैंबर ऑफ कॉमर्स की है महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एशियन गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी का स्वर्णिम परचम, भारतीय महिला कबड्डी टीम ने बढ़ाया देश का मान, स्वर्ण पदक विजेता टीम की सदस्य संजू देवी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई….
एशियन गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी का स्वर्णिम परचम, भारतीय महिला कबड्डी टीम ने बढ़ाया देश का मान, स्वर्ण पदक विजेता टीम की सदस्य संजू देवी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – मंत्री लखनलाल देवांगन….
कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – मंत्री लखनलाल देवांगन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में 2.84 करोड़ रूपये के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत…..
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में 2.84 करोड़ रूपये के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?