By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अमानक बीज-खाद बेचने वाले पर होगी सख्त कार्रवाई, दुकानें होंगी सील
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > अमानक बीज-खाद बेचने वाले पर होगी सख्त कार्रवाई, दुकानें होंगी सील
छत्तीसगढ़राज्य

अमानक बीज-खाद बेचने वाले पर होगी सख्त कार्रवाई, दुकानें होंगी सील

Last updated: 2025/05/20 at 6:48 PM
Share
3 Min Read
अमानक बीज-खाद बेचने वाले पर होगी सख्त कार्रवाई, दुकानें होंगी सील
SHARE

अमानक बीज-खाद बेचने वाले पर होगी सख्त कार्रवाई, दुकानें होंगी सील

कृषि अधिकारियों के अलावा एसडीएम भी करेंगे जांच

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर के निर्देश
 
धमतरी

जिले में अमानक खाद-बीज बेचने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारियों के अलावा सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्र की खाद-बीज की दुकानों-कृषि केन्द्रों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं कलेक्टर न अमानक खाद-बीज पाए जाने पर ऐसी दुकानों को सील तक करने को कहा है। कलेक्टर ने आज समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में यह निर्देश दिए।

उन्होंने बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए मौसमी बीमारियों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से ली। कलेक्टर ने सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में दवाईयां रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य केन्द्रों में कंट्रोल रूम बनाने और उसका दूरभाष नंबर जारी करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने सिकसेल जांच के लिए प्रत्येक विकासखण्ड में जांच केन्द्र बनाने के लिए भी निर्देशित किया। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड, आयुष्मान वाय वंदन, जेनेरिक मेडिकल दुकानों की अद्यतन स्थित आदि की भी जानकारी ली।

बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि जिले में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सभी जिला स्तरीय अधिकारी समाधान शिविरों का निरीक्षण करें और जहां शिकायतें आ रहीं हैं, उनका निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सहित मूलभूत सुविधाओं से संबंधित मिले आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए कामों को जल्द से जल्द शुरू करें। कलेक्टर ने कहा कि महतारी वंदन योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपये मिलते हैं।

उन्होंने जिन महिलाओं के खाते में राशि प्राप्त नहीं हो रही है, उसके कारणों की जांच करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग को दिए और प्राथमिकता से राशि अंतरित कराने की कार्रवाई करने कहा।
बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले की खराब और जर्जर सड़कों की जानकारी ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाय के अधिकारियों को खराब सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही ऐसी सड़कें जो संबंधित ठेकेदार की समय सीमा में मरम्मत की जानी है, उनसे ही सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में खाद-बीज भण्डारण और वितरण की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इस बात का ध्यान रखा जाए। कलेक्टर ने जिले में चना खरीदी और उसके भुगतान की भी जानकारी अधिकारियों से ली। श्री मिश्रा ने प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, श्रम विभाग की योजनाओं सहित अन्य विभागीय योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।

You Might Also Like

धान की पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर मत्स्य, बत्तख और सुकर पालन से संजीता एक्का ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साकार हो रहे गरीब परिवारों के पक्के आवास के सपने, जयानंदन दास को मिला सुरक्षित आशियाना….

चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी वर्षा की गतिविधियां, किसानों के लिए मौसम आधारित सलाह जारी….

सात दिनों में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को पूरा करना होगा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया…..

सीएम हेल्पलाइन 1076 से जय को मिली राहत, जन्म प्रमाण पत्र में नाम की त्रुटि हुई दूर….

May 20, 2025 May 20, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article धमतरी : हर पटवारी प्रतिदिन कम से कम 5 नक्शा-बंटाकन के प्रकरणों का निबटारा करेंगे, कलेक्टर ने तय किया लक्ष्य धमतरी : हर पटवारी प्रतिदिन कम से कम 5 नक्शा-बंटाकन के प्रकरणों का निबटारा करेंगे, कलेक्टर ने तय किया लक्ष्य
Next Article रायपुर : वनमंत्री  केदार कश्यप ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं के लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश रायपुर : वनमंत्री केदार कश्यप ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं के लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

धान की पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर मत्स्य, बत्तख और सुकर पालन से संजीता एक्का ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी….
धान की पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर मत्स्य, बत्तख और सुकर पालन से संजीता एक्का ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साकार हो रहे गरीब परिवारों के पक्के आवास के सपने, जयानंदन दास को मिला सुरक्षित आशियाना….
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साकार हो रहे गरीब परिवारों के पक्के आवास के सपने, जयानंदन दास को मिला सुरक्षित आशियाना….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी वर्षा की गतिविधियां, किसानों के लिए मौसम आधारित सलाह जारी….
चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी वर्षा की गतिविधियां, किसानों के लिए मौसम आधारित सलाह जारी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सात दिनों में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को पूरा करना होगा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया…..
सात दिनों में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को पूरा करना होगा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?