Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The 3rd Eye News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The 3rd Eye News
    Home»देश»10% मराठा आरक्षण से नहीं माने मनोज जरांगे, सरकार से बोले- यह धोखा है और तेज करेंगे आंदोलन…
    देश

    10% मराठा आरक्षण से नहीं माने मनोज जरांगे, सरकार से बोले- यह धोखा है और तेज करेंगे आंदोलन…

    By February 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    10% मराठा आरक्षण से नहीं माने मनोज जरांगे, सरकार से बोले- यह धोखा है और तेज करेंगे आंदोलन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    महाराष्ट्र कैबिनेट ने शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10% मराठा आरक्षण के बिल के मसौदे को मंगलवार को मंजूरी दे दी। हालांकि, मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल इससे संतुष्ट नजर नहीं आए।

    न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जरांगे ने कहा कि सरकार ने यह फैसला चुनाव और वोटों को ध्यान में रखकर लिया है।

    उन्होंने इसे मराठा समुदाय के साथ धोखा बताया। जरांगे ने कहा, ‘मराठा समुदाय आप पर भरोसा नहीं करने वाला है। हमारी जो मूल मांगें रही हैं उनसे ही लाभ मिलेगा। कानून बनाने की जरूरत है… यह आरक्षण नहीं रहेगा। वहीं, सरकार अब यह झूठ भी बोलेगी कि आरक्षण दे दिया है।’

    मनोज जरांगे पाटिल ने कहा कि मराठाओं की मांगों को पूरा नहीं किया गया है। इससे आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत के ऊपर जाएगी जिसे सुप्रीम कोर्ट  रद्द कर देगा। हमें ऐसा आरक्षण की जरूरत है जो ओबीसी कोटे से हो और 50 प्रतिशत के नीचे रहे।

    उन्होंने कहा कि अगर OBC कोटे से मराठाओं को आरक्षण नहीं मिला तो हमारा आंदोलन और तेज होगा। बता दें कि महाराष्ट्र कैबिनेट ने मराठाओं को 10% आरक्षण देने के बिल के मसौदे को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से राज्य में मराठाओं के रिजर्वेशन की सीमा 50% से ऊपर हो जाएगी। अब यह बिल विधान परिषद और विधानसभा में पेश होगा। 

    महाराष्ट्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट पर चर्चा
    मराठा आरक्षण को लेकर ही आज विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाया गया है। मराठा आरक्षण को लेकर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (SEBC) ने एक रिपोर्ट तैयार की है जिसे दोपहर 1 बजे विधानमंडल के पटल पर रखा गया। महाराष्ट्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने शुक्रवार को मराठा समुदाय के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक पिछड़ेपन पर अपनी सर्वेक्षण रिपोर्ट सौंपी थी।

    मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया कि रिपोर्ट से सरकार को आवश्यक आंकड़ों के साथ मराठा समुदाय के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने वाला कानून बनाने में मदद मिलेगी। इस व्यापक कवायद में लगभग 2.5 करोड़ परिवारों को शामिल किया गया।

    10 फरवरी से अनिश्चितकालीन अनशन पर जरांगे
    सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे फिलहाल मराठा आरक्षण को लेकर जालना जिले में अपने पैतृक स्थान पर 10 फरवरी से अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस बात पर जोर दिया था कि अन्य समुदायों के मौजूदा आरक्षण को छेड़े बिना मराठा समुदाय के लोगों को आरक्षण दिया जाएगा।

    उन्होंने कार्यकर्ता जरांगे से अपना अनिश्चितकालीन अनशन खत्म करने का भी आग्रह किया। शिंदे ने कहा कि समुदाय को आरक्षण देने के बारे में राज्य सरकार का रुख सकारात्मक है।

    सर्वेक्षण 23 जनवरी को पूरे महाराष्ट्र में शुरू हुआ जिसमें राज्य सरकार के 3.5 लाख से 4 लाख कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। यह सर्वेक्षण 2.5 करोड़ परिवारों पर किया गया है।

    Related Posts

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

    February 3, 2025

    ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

    February 3, 2025

    केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

    February 3, 2025

    उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

    February 3, 2025

    उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिम विक्षोभ, बारिश का अलर्ट जारी

    February 3, 2025

    2015 बैच के सिग्नल इंजीनियरों की पदोन्नति फाइलों के गायब होने पर उठे सवाल 

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 21 मई 2025

    May 21, 2025

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 20, 2025

    गौरेला पेंड्रा मरवाही : बहुद्देशीय केन्द्र के लिए भवन निर्माण हेतु ई-निविदा 29 मई तक आमंत्रित

    May 20, 2025

    जगदलपुर : कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने बस्तर एवं तोकापाल ब्लॉक के स्कूलों में समर कैंप का लिया जायजा

    May 20, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Ashna Parveen
    मोबाइल - 7806086959
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Darbaritoli , Jashpur
    May 2025
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.