By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MP NEWS: जल ही है हमारे समृद्ध भविष्य का मूल आधार – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > मध्यप्रदेश जनसंपर्क > MP NEWS: जल ही है हमारे समृद्ध भविष्य का मूल आधार – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….
मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

MP NEWS: जल ही है हमारे समृद्ध भविष्य का मूल आधार – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

Last updated: 2025/06/23 at 3:56 PM
Share
4 Min Read
MP NEWS: जल ही है हमारे समृद्ध भविष्य का मूल आधार – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….
SHARE

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल हमारे सुनहरे और समृद्ध भविष्य का मूल आधार है। जल सहेजकर ही हम अपने अस्तित्व और अपनी भावी पीढ़ी का भविष्य संवार सकते हैं। समाज और सरकार की साझेदारी और सबके सक्रिय सहयोग से ही जल गंगा संवर्धन अभियान एक जन आंदोलन बना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गत दिवस मुख्यमंत्री निवास में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत प्रदेश में जल संरक्षण को लेकर हो रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए कहा कि जल संचयन और इसके संवर्धन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों की ग्रेडिंग की जाएगी और प्रदर्शन के आधार पर प्रथम तीन जिलों के नाम घोषित कर इन्हें सम्मानित किया जाएगा।

प्रथम तीन जिलों के नामों की घोषणा 30 जून को खण्डवा में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह एवं वाटरशेड सम्मेलन में की जाएगी। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह, स्थानीय सांसद, स्थानीय विधायकगण सहित केन्द्र सरकार के आमंत्रित वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

पुरानी जल संरचनाओं और धरोहरों को भी संवारें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान में प्रदेश में हुए उल्लेखनीय कामों से प्रेरणा लेकर सभी जिलों में ऐसे जल संरक्षण के कामों को बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में बावनकुंड और बुरहानपुर जिले में कुंडी भंडारा (आम बोलचाल में खूनी भंडारा के नाम से प्रचलित) जैसे ऐतिहासिक जल स्त्रोतों को भी इस अभियान से जोड़कर यहां जरूरी विकास कार्य कराने की संभावनाएं तलाशी जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि जल बचाने के लिए पुरातन जल संरचनाओं/धरोहरों को संवारने और इन्हें वर्तमान की जल आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए तैयार करने के सभी प्रयास किए जाएं।

नर्मदा परिक्रमा पथ पर चिन्हित आश्रय स्थलों पर किया जाएगा पौधरोपण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में मां नर्मदा परिक्रमा पथ पर चिन्हित करीब 224 से अधिक आश्रय स्थलों पर पौधारोपण भी कराएगी। इससे यह सम्पूर्ण परिक्रमा पथ श्रद्धालुओं और पथिकों के लिए सुविधाजनक, बेहतर और आकर्षक बनेगा।

जन अभियान परिषद् ने 40 लाख लोगों को जल संरक्षण से जोड़ा

जल गंगा संवर्धन अभियान में हुई प्रमुख गतिविधियों के बारे में प्रमुख सचिव, ग्रामीण विकास श्रीमती दीपाली रस्तोगी ने जानकारी दी कि जन अभियान परिषद् ने इस अभियान में सक्रियतापूर्वक भागीदारी करते हुए 40 लाख लोगों को जल संचय और संवर्धन के साथ-साथ जल संरक्षण के कार्यों से जोड़ा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन अभियान परिषद् को इस सक्रियता के लिए बधाई दी। जन अभियान परिषद् के राज्य स्तरीय अधिकारी ने बताया कि परिषद् को जिला प्रशासन के निर्देशन में ग्राम/ग्राम पंचायत स्तर पर अपने नेटवर्क के जरिए अभियान की गतिविधियों में जन सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य दिया गया था।

परिषद् ने प्रस्फुटन एवं नवांकुर समितियों को इस कार्य के लिए लक्षित किया। परिषद् ने ग्रामीण जल स्त्रोतों की साफ-सफाई और संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों को जल के महत्व के बारे में संवदेनशीलता के साथ जोड़ा। इससे ग्रामीणों को जल का महत्व समझ में आया और बड़ी संख्या में ग्रामीण जल संरचनाओं के निर्माण के साथ-साथ पुराने जल स्त्रोतों का विकास कर उनमें जल पुर्नभरण हुआ। परिषद् ने जल के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रचनात्मक तरीके अपनाए और जनोपयोगी संदेशों का प्रचार-प्रसार कर जन-जन की जल संचय में भागीदारी सुनिश्चित की।

You Might Also Like

IAS पति से तलाक, 20 साल बड़े कांग्रेस नेता से शादी, 19 साल बाद रिश्ते में मिला धोखा

खाली सीटों के लिए तैयारी शुरू: डीएमई ने 27 फरवरी को रिपोर्टिंग शेड्यूल जारी किया

ग्वालियर के कांग्रेस नेता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, AI समिट में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप

MP में दिन भारी गर्म, रातें ठंडी: भोपाल-इंदौर समेत 15 शहरों में पारा 30°C पार

मध्य प्रदेश की बिजली वितरण कंपनियां 71 हजार करोड़ के घाटे में, जानें देश में राज्य की स्थिति

June 23, 2025 June 23, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद आकाश राव गिरिपुंजे को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात…. CG NEWS: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद आकाश राव गिरिपुंजे को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात….
Next Article शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे के  परिजनों से केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने की मुलाकात, श्रद्धांजलि की अर्पित शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने की मुलाकात, श्रद्धांजलि की अर्पित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

महतारी वंदन योजना से मानकुंवर के बच्चों की पढ़ाई को मिल रहा सहारा…..
महतारी वंदन योजना से मानकुंवर के बच्चों की पढ़ाई को मिल रहा सहारा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक, मुख्य विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श…..
समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक, मुख्य विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रतिभा बड़े शहरों की मोहताज नहीं, सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो सरगुजा का बच्चा भी देश में बना सकता है अपनी अलग पहचान: मंत्री राजेश अग्रवाल….
प्रतिभा बड़े शहरों की मोहताज नहीं, सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो सरगुजा का बच्चा भी देश में बना सकता है अपनी अलग पहचान: मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….
मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?