By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एमसीबी : शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन और सैचुरेशन हेतु खैरबना ग्राम में बहु-विभागीय शिविर आयोजित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > एमसीबी : शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन और सैचुरेशन हेतु खैरबना ग्राम में बहु-विभागीय शिविर आयोजित
छत्तीसगढ़राज्य

एमसीबी : शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन और सैचुरेशन हेतु खैरबना ग्राम में बहु-विभागीय शिविर आयोजित

Last updated: 2025/06/24 at 7:18 PM
Share
4 Min Read
एमसीबी : शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन और सैचुरेशन हेतु खैरबना ग्राम में बहु-विभागीय शिविर आयोजित
SHARE

एमसीबी : शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन और सैचुरेशन हेतु खैरबना ग्राम में बहु-विभागीय शिविर आयोजित

सभी विभागों को 15 दिवस में लक्ष्य पूर्ण करने के दिए गए निर्देश

एमसीबी

राज्य शासन के मनशानुरूप शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने और सेवा प्रदाय को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से अनुविभाग मनेंद्रगढ़ के चिह्नांकित ग्राम खैरबना में विगत 21 जून 2025 को  DA-JGUA (डिजिटल असेसमेंट फॉर जस्ट गवर्नेंस एंड यूनिवर्सल एक्सेस) और शासकीय योजनाओं के 100%  क्रियान्वयन एवं सैचुरेशन के लिए एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रशासनिक संकल्प, बहु विभागीय सहभागिता और जनसंपर्क के प्रभावी समन्वय का उदाहरण बना। शिविर में जनसेवा से जुड़े अनेक विभागों की सक्रिय भागीदारी रही। इनमें राजस्व विभाग, पंचायत विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास (ICDS), कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, आधार संशोधन हेतु कॉमन सर्विस सेंटर, उद्यानिकी विभाग, श्रम विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना शामिल रहे। इन सभी विभागों के अधिकारियों एवं मैदानी अमले की उपस्थिति से शिविर को बहुआयामी सफलता मिली।

इस शिविर में नागरिकों की भागीदारी उत्साहवर्धक रही। दोपहर 3 बजे तक आधार कार्ड में संशोधन और अपडेटेशन के कार्य 10 पूर्ण किए जा चुके थे, वहीं कई अन्य लाभार्थियों की प्रक्रिया भी प्रगति पर थी। इससे यह स्पष्ट होता है कि डिजिटल दस्तावेजों के अद्यतन को लेकर ग्रामीणों में जागरूकता और रुचि लगातार बढ़ रही है। वहीं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कुल 78 नए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के कार्ड बनाए गए, जिससे अनेक परिवार अब गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु आर्थिक सुरक्षा प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही सिकल सेल स्क्रीनिंग की भी विशेष व्यवस्था की गई, जिससे कई लोगों की प्रारंभिक जांच की गई और उन्हें समय रहते स्वास्थ्य सलाह प्रदान की गई। इसके साथ ही वनाधिकार अधिनियम के अंतर्गत पूर्व में पूर्ण हो चुके दावों के संबंध में भी दिशा-निर्देश जारी किए गए। प्रशासन ने यह लक्ष्य निर्धारित किया कि आगामी 15 दिवस के भीतर सभी स्वीकृत वन अधिकार पत्र हितग्राहियों को वितरित कर दिए जाऐंगे। इससे आदिवासी समुदायों को भूमि पर स्थायी अधिकार प्राप्त होंगे, जो उनके सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित होगा। वहीं श्रम विभाग की ओर से भी उल्लेखनीय कार्य किया गया। कुल 07 नए श्रमिक कार्ड बनाए गए, जिससे असंगठित क्षेत्र के श्रमिक अब शासन की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा खैरबना ग्राम के उरवापारा एवं बंधपारा क्षेत्रों में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्रों की जर्जर स्थिति की जानकारी दी गई। इसे गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत को निर्देशित किया गया कि संबंधित आंगनबाड़ी भवनों के जीर्णाेद्धार अथवा नव निर्माण हेतु आवश्यक प्रस्ताव बनाकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिविर के समापन पर एक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विभागों की अब तक की कार्यप्रगति की समीक्षा की गई तथा आगामी रणनीति पर विचार विमर्श हुआ। इस बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी विभाग अगले 15 दिनों के भीतर अपने-अपने लक्ष्यों को पूर्ण करें तथा यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र हितग्राही शासकीय योजनाओं से वंचित न रहे। समन्वय बैठक में जिला सदस्य रामजीत लकड़ा, एसडीएम लिंगराज सिदार, जनपद सीईओ सुश्री वैशाली सिंह, तहसीलदार समीर शर्मा, मण्डल संयोजक संजय श्रीवास्तव सहित सैकड़ों की ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

You Might Also Like

पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न, जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन….

स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…..

इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण, वैज्ञानिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के लिए चल रही नवाचार पहल की सराहना….

खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान….

राज्यपाल रमेन डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की…..

June 24, 2025 June 24, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
Next Article रायपुर : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर में होंगे पुल और सड़क निर्माण, स्वीकृत हुए लगभग 48.72 करोड़ रुपए रायपुर : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर में होंगे पुल और सड़क निर्माण, स्वीकृत हुए लगभग 48.72 करोड़ रुपए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न, जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन….
पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न, जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…..
स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण, वैज्ञानिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के लिए चल रही नवाचार पहल की सराहना….
इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण, वैज्ञानिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के लिए चल रही नवाचार पहल की सराहना….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान….
खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?