By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर को 565 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों की दी सौगात….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > मध्यप्रदेश जनसंपर्क > MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर को 565 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों की दी सौगात….
मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर को 565 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों की दी सौगात….

Last updated: 2025/06/25 at 11:04 PM
Share
5 Min Read
MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर को 565 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों की दी सौगात….
SHARE

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में “स्नेहधाम” भवन के लोकार्पण अवसर पर कहा कि यह प्रकल्प केवल सामाजिक सुरक्षा नहीं बल्कि सुरक्षित आवास सुविधा भी सुनिश्चित करता है। यह अपने आप में एक बड़ा और संवेदनशील कदम है, जो वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और उत्तरदायित्व की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा, सम्मान और सुरक्षा हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा, सम्मानजनक जीवन और सुरक्षित आवास सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इंदौर में 18 करोड़ रुपये की लागत से  “स्नेह धाम” भवन  इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाया गया है।

प्रदेश में अपने तरह की इस पहली अभिनव पहल का लोकार्पण बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। स्नेहधाम भवन में बुजुर्गों के लिए भोजन, चिकित्सा, मनोरंजन, स्वाध्याय, ध्यान और परामर्श जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे वे सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सकें। यहां बुजुर्गों की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम है।

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकार्पण अवसर पर इंदौर को 565 करोड़ रुपये से अधिक के लागत के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने इस मौके पर लगभग 90 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया और 476 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्री मधु वर्मा, श्री मनोज पटेल तथा श्री गोलू शुक्ला, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री सावन सोनकर, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और संभागायुक्त श्री दीपक सिंह भी विशेष रूप से मौजूद थे।

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समय के साथ सामाजिक ढांचा बदला है – कई बुजुर्ग दंपत्ति आज अकेले हैं, किसी के बच्चे विदेश में हैं तो कोई नौकरी के कारण दूर शहरों में रहते हैं ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित, आत्मसम्मानजनक और सुसज्जित आवास की आवश्यकता को स्नेहधाम जैसी पहलें पूरा करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर सिर्फ स्वच्छता में ही नहीं, बल्कि सामाजिक नवाचारों और जनकल्याण की दिशा में भी लगातार अग्रणी भूमिका निभा रहा है और आगे भी निभाता रहेगा।

सर्व सुविधायुक्त स्नेह धाम- प्रदेश में अपने तरह की पहली अभिनव पहल

वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा, सम्मान और सुरक्षित आवास सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से इंदौर विकास प्राधिकरण ने एक अभिनव पहल की है। योजना क्रमांक 134 के अंतर्गत लगभग 20 हजार वर्गफीट के भूखंड पर “स्नेहधाम” सीनियर सिटीजन कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया गया है। यह भवन प्रदेश में अपने तरह का पहला है, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा के साथ सर्व सुविधायुक्त आवास की व्यवस्था की गई है।

 इस 6 मंजिला भवन में कुल 32 फ्लैट बनाए गए हैं। जिसमें 2 BHK के 22 फ्लैट तथा 1 BHK के 10 फ्लैट शामिल हैं। लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस भवन में वरिष्ठ नागरिकों के अनुकूल सभी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। परिसर में 24×7 सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और डीजी सेट से बैकअप की भी व्यवस्था की गई है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए दो लिफ्ट भी रहेगी। प्रत्येक फ्लेट में 24×7 पानी, बिजली, गीजर, स्टडी टेबल, सोफा, टी.वी., फ्रिज, माइक्रोवेव, आदि सुविधाएँ हैं। कॉल करने पर चाय, नाश्ता, भोजन की रूम सर्विस भी रहेगी। साथ ही प्रथम तल पर मॉड्यूलर किचन, स्टाफ, डाइनिंग हॉल आदि हैं।

प्रातः चाय से लेकर रात्रि भोजन तक की सभी व्यवस्थाएँ की गई है। भोजन का मीनू भी सर्वसम्मति से तय होगा। परिसर में वॉक करने के साथ-साथ इनडोर गेम्स जैसे बिलियर्ड्स, कैरम, चैस आदि की सुविधा उपलब्ध है। योग, प्राणायाम हेतु भी पृथक से प्रशिक्षक रहेंगे। स्वास्थ्य सुविधा की दृष्टि से नियमित चेकअप के लिए नर्सिंग स्टाफ 24×7 रहेगा। विस्तृत जांच व उपचार हेतु निकटतम अस्पताल से अनुबंध किया गया है ताकि तत्काल उपचार प्राप्त हो सके। संपूर्ण परिसर में 64 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यह भवन वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर आवास सुविधा प्रदान करने के साथ सुरक्षित वातावरण प्रदान करेगा जहाँ वे अपने जैसे ही नागरिकों के साथ प्रसन्नता पूर्वक रह सकेंगे। इसमें बुकिंग भी प्रारंभ हो चुकी है।

You Might Also Like

IAS पति से तलाक, 20 साल बड़े कांग्रेस नेता से शादी, 19 साल बाद रिश्ते में मिला धोखा

खाली सीटों के लिए तैयारी शुरू: डीएमई ने 27 फरवरी को रिपोर्टिंग शेड्यूल जारी किया

ग्वालियर के कांग्रेस नेता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, AI समिट में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप

MP में दिन भारी गर्म, रातें ठंडी: भोपाल-इंदौर समेत 15 शहरों में पारा 30°C पार

मध्य प्रदेश की बिजली वितरण कंपनियां 71 हजार करोड़ के घाटे में, जानें देश में राज्य की स्थिति

June 25, 2025 June 25, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पुलिस विभाग की पहल, नक्सल प्रभावित गांव में बनवाया स्कूल भवन पुलिस विभाग की पहल, नक्सल प्रभावित गांव में बनवाया स्कूल भवन
Next Article MP NEWS: नर्मदा घाटी परियोजनाओं के संचालन में सौर ऊर्जा को प्रोत्साहित किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव… MP NEWS: नर्मदा घाटी परियोजनाओं के संचालन में सौर ऊर्जा को प्रोत्साहित किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न, जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन….
पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न, जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…..
स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण, वैज्ञानिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के लिए चल रही नवाचार पहल की सराहना….
इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण, वैज्ञानिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के लिए चल रही नवाचार पहल की सराहना….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान….
खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?